10 Lines on Chhath Puja in Hindi । छठ पर्व पर 10 लाइन निबंध

Spread the love

छठ पूजा सूर्य भगवान और माता छठी माता की आराधना का मुख्य त्यौहार है। सूर्य भगवान् पूरी धरती के जीवन का आधार है। आज हम “छठ पूजा पर 10 लाइन्स” लेकर आपके समक्ष आये है इस आर्टिकल में आप ’10 Lines on Chhath Puja in Hindi’ में पढ़ेंगे।

Chhath Pooja in Hindi

भारत में हर साल खूब सारे त्यौहार मनाए जाते हैं। कभी दिवाली का त्यौहार आता है तो कभी होली का। कभी ईद आता है तो कभी क्रिसमस। हम सभी भारतवासी नयी उमंग और जोश के साथ यह सभी त्यौहार मनाते हैं। बहुत बार ऐसा होता है कि आम दिनों मेें कोई ना कोई कारण के चलते हमारे अंदर नकारात्मक उर्जा का संचार पैदा हो उठता है। हम चाहकर भी नकारात्मकता को मिटा नहीं सकते। परंतु यह सभी नए त्यौहार हमारे अंदर सकारात्मक उर्जा की लहर भरते हैं। हम हर साल बेसब्री से इनका इंतजार करते हैं। इन सभी बड़े त्यौहारों पर हमको अपने उन सभी रिश्तेदारों से मिलने का मौका मिलता है जो काम के चलते अपने शहरों से बाहर रह रहे हैं। हमें नए नए कपड़े पहनने को मिलते हैं। स्वादिष्ट और अनोखे व्यंजन खाने को मिलते हैं। कुल मिलाकर, त्यौहार हमें एकजुटता और प्रेम सीखाते हैं। उतर भारत में सबसे अधिक त्यौहार मनाए जाते हैं। इन्हीं बड़े त्यौहारों में से एक है छठ पूजा। यह त्यौहार कार्तिक मास के महीने में आता है। इस त्यौहार को इसी महीने के 6वें शुक्ल पक्ष से मनाया जाता। यह तीन दिवसीय पर्व है। इन तीन दिन लोग उपवास रखते हैं। यह पर्व सभी हिंदुओं के लिए बहुत खास होता है। शास्त्रों के अनुसार यह पर्व भगवान सूर्य से जुड़ा है। कहते हैं कि छठ पूजा करने से भगवान सूर्य हमारे सभी रोग हरते हैं और हमें अच्छे स्वास्थ्य का वरदान देते हैं। कई लोगों का यह भी मानना है कि दरअसल छठ माता भगवान सूर्य की बहन है और जो कोई भी सूर्य उपासना करता है उन सभी से छठ माता बहुत खुश होती है और उन्हें वरदान देती है। छठ पूजा का यह पर्व भारत के साथ-साथ विदेश में भी मनाया जाता है। भारत में यह पर्व बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मनाया जाता है। भारत से बाहर यह पर्व नेपाल में भी बड़े ही उल्लास के साथ मनाया जाता है। बहुत से लोगों का यह भी मानना है कि यह व्रत वैदिक काल से चला आ रहा है। इस पर्व में हमें वैदिक काल की झलक देखने को मिलती है। छठ पर्व को साल में दो बार बनाया जाता है। एक चैत मास में और दूसरा कार्तिक मास शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि, पंचमी तिथि, षष्ठी तिथि और सप्तमी तिथि तक मनाया जाता है। 

यह व्रत किस प्रकार मनाया जाता है?

इस पर्व को चार दिन तक बनाया जाता है। इसकी शुरुआत भैयादूज के तीसरे दिन से होती है। पहले दिन को नहाय खाय के नाम से जाना जाता है। इस दिन लोग जल्दी उठकर अपने घर की अच्छे से साफ सफाई करते है। बाद में वह गंगा नदी या फिर कोई अन्य नदी में जाकर स्नान करते हैं। खाने में घी और सेंधा नमक का इस्तेमाल किया जाता है। लोग नहाय खाय के दिन अरवा चावल और कद्दू की सब्जी खाते हैं। दूसरे दिन को खरना के नाम से जाना जाता है। इस दिन लोग पूरे दिन उपवास रखते हैं। सूर्यास्त से पहले वह पानी की बूंद भी ग्रहण नहीं करते। रात को खाने में नमक और चीनी का परहेज किया जाता है। इस पर्व का तीसरा दिन संध्या अर्घ्य होता है। इस दिन लोग घर में बना हुआ ठेकुआ का प्रसाद सूर्य भगवान को चढ़ाते हैं। शाम को डूबते हुए सूर्य को दूध का अर्घ्य देते हैं। चौथे दिन सूबह सूरज उगते ही सूर्य भगवान को उषा अर्घ्य दिया जाता है। इस अंतिम दिन पर लोग सूर्य देव को धन्यवाद देते हैं और अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए भगवान से प्रार्थना करते हैं।

10 Lines on Chhath Puja in Hindi

  1. छठ पूजा हिन्दुओ का त्यौहार है।
  2. छठ पर्व को छठ या षष्‍ठी पूजा के नाम से भी जाना जाता है ।
  3. छठ पूजा साल में दो बार चैत्र मास और कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की षष्टी को मनाया जाता है।
  4. छठ 4 दिवसीय त्यौहार है जो की चतुर्थी तिथि, पंचमी तिथि, षष्ठी तिथि और सप्तमी तिथि तक मनाया जाता है।
  5. छठ मैया (षष्ठी देवी) को माता कात्यायनी देवी के नाम से भी जाना जाता है।.
  6. इस पर्व में व्रती 36 घंटो तक बिना अन्न जल के उपवास रखता है।
  7. छठ पूजा भगवान् सूर्य की उपासना का पर्व है।
  8. छठ पूजा बिहार, झारखण्ड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और नेपाल के क्षेत्रों में मनाया जाता है।
  9. छठ पर्व का वर्णन ऋग्वेद मे सूर्य पूजन अथवा उषा पूजन के नाम से मिलता है।
  10. छठ पूजा चार दिन का त्यौहार है जिसमे नहाय खाय, खरना, संध्या अर्घ्य और उषा अर्ध्य शामिल है।

छठ पूजा पर 10 लाइन्स निबंध

  1. जैसे दिवाली और होली भारत के प्रमुख और प्रसिद्ध त्यौहार हैं ठीक वैसे ही छठ पर्व भी है।
  2. यह त्यौहार कार्तिक मास के महीने में आता है।
  3. यह पर्व भारत के उत्तरी राज्यों में धूमधाम से मनाया जाता है।
  4. यह त्यौहार बिहार, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और झारखंड जैसे राज्यों में मनाया जाता है।
  5. इस दिन छठी माता की पूजा करने का विशेष महत्व है। 
  6. भारत के अलावा इस पर्व को नेपाल और मारीशस में भी मनाया जाता है।
  7. छठ पूजा को साल में दो बार मनाया जाता है। 
  8. छठ माता का यह पर्व चार दिन तक चलता है। पहला दिन नहाय खाय होता है। दूसरा खरना, तीसरा संध्या अर्घ्य और चौथा दिन उषा अर्घ्य के नाम से जाना जाता है।
  9. लोगों का यह मानना है कि यह व्रत वैदिक काल से चलता आ रहा है। 
  10. छठ पूजा के तीसरे दिन यानी संध्या अर्घ्य को लोग निर्जल व्रत रखते हैं। 

5 Lines on Chhath Pooja in Hindi

  1. छठ पूजा को लोग बड़ी ही धूमधाम और उल्लास के साथ मनाते हैं।
  2. छठ पूजा में आखिरी दिन को लोग ठेकुआ का प्रसाद चढ़ाते हैं।
  3. इस दिन गंगा नदी मेें स्नान करने का बड़ा महत्व है।
  4. महिलाएं यह व्रत अपने पति और बच्चे की अच्छी सेहत के लिए करती हैं।
  5. बिहार में यह त्यौहार बेहद ही प्रसिद्ध है। वहां पर इस पर्व को पूरे रीति-रिवाज के साथ मनाया जाता है।

Read Also :-

10 Lines on Holi Festival in Hindi
10 Lines on Diwali in Hindi
10 Lines on Dussehra in Hindi
10 Lines on Makar Sankranti in Hindi
10 Lines on Ganesh Chaturthi in Hindi
10 Lines on Durga Puja in Hindi
10 Lines on Lakshmi Puja in Hindi
10 Lines on Dhanteras in Hindi
10 Lines on Govardhan Puja In Hindi

FAQ on Chhath Pooja in Hindi

Question : छठ पर्व पर किसकी पूजा अर्चना की जाती है?
Answer : छठ पर्व पर सूर्य भगवान और छठ माता की पूजा अर्चना की जाती है। कहते हैं कि जो लोग छठ माता के भाई सूर्य देव को पूजते हैं तो छठ माता उन लोगों से प्रसन्न होकर उन्हें मनचाहा वरदान देती है।

Question : छठ पर्व मनाने के पीछे की पौराणिक कहानी क्या है?
Answer : प्राचीन समय में एक राजा थे। उनका नाम राजा प्रियव्रत था। राजा की कोई संतान नहीं थी, इसी कारण राजा प्रियव्रत बेहद दुखी और चिंतित रहते थे। एक दिन राजा प्रियव्रत की भेंट महर्षि कश्यप जी से हुई । राजा प्रियव्रत ने अपनी साडी चिंता, सारा दुख महर्षि कश्यरप को बताया। महर्षि कश्यप एक महान ऋषि थे, उन्होंने राजा को कहा की तुम्हे पुत्र प्राप्ति के लिए यज्ञ करना चाहिए। महर्षि के कथन अनुसार राजा ने एक विशाल यज्ञ कराया, यज्ञ के तेज़ और प्रभाव से महारानी मालिनी ने एक पुत्र को जन्म दिया। परन्तु जन्मा शिशु मरा हुआ था। राजा को जब यह अशुभ समाचार मिला तो वह बहुत ही दुखी हुआ। तभी राजा के सामने अचानक एक देवी प्रकट हुई। देवी ने राजा के पुत्र को जीवित कर दिया। देवी की इस कृपा से राजा बहुत प्रसन्न हुआ और उसने षष्ठी देवी की स्तुति की। बस तभी से यह त्यौहार मनाया जा रहा है।

Question : भारत में यह त्यौहार कहां कहां पर मनाया जाता है?
Answer : भारत में यह पर्व अधिकतर बिहार राज्य मेें मनाया जाता है। इसके अलावा यह उतर प्रदेश, झारखंड और पश्चिम बंगाल में मनाया जाता है।

Question : छठ पर्व की कथा क्या है संछिप्त में बताये ?
Answer : एक कथा के अनुसार प्रथम देव और असुर युद्ध में देवता हार गये थे, तब देव माता अदिति ने एक तेजस्वी संतान की प्राप्ति के लिए देवारण्य के देव सूर्य मंदिर में छठी मैया की आराधना की थी। फलस्वरूप अदिति को त्रिदेव स्वरुप आदित्य भगवान प्राप्त हुए जिन्होंने असुरों पर देवताओं को विजय दिलायी थी । एक अन्य मान्यता के अनुसार लंका विजय के बाद रामराज्य की स्थापना के दिन भगवान् राम और माता सीता जी ने भी कार्तिक शुक्ल की षष्ठी को सूर्यदेव की आराधना की थी। छठ पर्व की वृतांत महाभारत काल में भी मिलता है । अंग राज कर्ण भगवान सूर्य के परम भक्त थे, वह प्रतिदिन सूर्य को अर्ध्य देते थे आज भी छठ में अर्घ्य दान मुख्य पूजा विधि है। छठ पूजा प्रकृति और प्राणी के बीच एक बहुत सुन्दर कड़ी का रूप है। साधारण दैनिक वस्तु और दृढ संकल्प से इस पर्व को कोई भी पूरा कर सकता है।

छठ पर्व हिन्दू समाज में शुभता, प्रकृति प्रेम और जीव प्रेम का प्रतिक है। हमें आशा है आप सभी को Chhath Pooja in Hindi पर छोटा सा लेख पसंद आया होगा। छठ पर्व की अनेक कथाये हिन्दू धर्म ग्रंथो में मिलती है।