10 Lines on Independence Day in Hindi । स्वतंत्रता दिवस पर 10 लाइन्स निबंध

Spread the love

स्वतंत्रता दिवस जब भारत अंग्रेजो की गुलामी से आजाद हुआ था। स्वतंत्रता के लिए देश के अनेको वीरो ने अपने प्राणो को न्योछार किया उसके बाद हमें आजादी प्राप्त हुई। Independence Day Essay in Hindi अक्सर विद्यालयों में निबंध के रूप में आता है। इसलिए आज हम “स्वतंत्रता दिवस पर 10 लाइन निबंध” लेकर आपके समक्ष आये है इस आर्टिकल में आप “10 Lines on Independence Day in Hindi” में पढ़ेंगे।

Independence Day in Hindi

भारत की पराधीनता यूरोपीय व्यापारियों के 17वीं सदी से भारतीय उपमहाद्वीप पे आने से ही शुरू हो गयी थी। 18वीं सदी के अन्त तक ईस्ट इण्डिया कम्पनी ने भारतीय राज्यों को अपने अधीन करके अपना राज स्थापित कर लिया था। भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम जो मंगल पांडेय ने 1857 में शुरू किया था उसे विफल होने के बाद 1858 में भारत पर ब्रिटेन का शासन हो गया था। भारत के समाज सुधारको के भीतर स्वतंत्रता की चिंगारी सदैव सुलगती रही थाई। 1885 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की आधार शिला राखी गयी थी। कांग्रेस के अंदर रहते हुए महात्मा गाँधी ने असहयोग आंदोलन और सविनय अवज्ञा आंदोलनों जैसे राष्ट्रव्यापी अहिंसक आंदोलनों की शुरूआत की थी।
इन्ही आंदोलनों की आग धीरे धीरे बढ़ती रही और इसी बीच मुस्लिम लीग की स्थापना हुई। वर्ष 1947 में भारत की स्वतंत्रता के समय तक राजनीतिक तनाव बहुत बढ़ गया था। इस कांग्रेस और मुस्लिम लीग के बीच का आंदोलन के कारण भारत और पाकिस्तान का विभाजन तय हुआ।
पाकिस्तान पूर्णता मुस्लिम राष्ट्र बना और भारत सभी धर्मो को मैंने वाला राष्ट्र बन कर दुनिया के सामने उभरा था। इस विभाजन में लाखो हिन्दू और मुस्लिम लोग मारे गए थे। पाकिस्तान और हिन्दुस्तान के विभाजन के कारण मानव जाति के लोगो का सबसे बड़ा विस्थापन हुआ था। जानकर बताते है विस्तापित लोगो की संख्या तकरीबन 1.45 करोड़ थी। यह आंकड़े भारत की जनगणना 1951 के अनुसार है। भारत पाकिस्तान विभाजन के तुरंत बाद 72,26,000 मुसलमान भारत छोड़कर पाकिस्तान गये थे और 72,49,000 हिन्दू और सिख धर्म को मानने वाले पाकिस्तान छोड़कर भारत आए थे।

भारत का स्वतंत्रता दिवस को अंग्रेजी भाषा में Independence Day of India, के नाम से जाना जाता है। भारतीय स्वतंत्र दिवस प्रत्येक वर्ष 15 अगस्त को बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है। वर्ष 1947 में इसी दिन भारतीयों ने ब्रिटिश शासन से स्‍वतंत्रता प्राप्त की थी।
15 अगस्त को हर साल इस दिन भारत के प्रधानमंत्री दिल्ली के लाल किले की प्राचीर से पुरे देश को सम्बोधित करते हैं। 15 अगस्त वर्ष 1947 के दिन भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने स्वतंत्र भारत के दिल्ली में लाल किले के लाहौरी गेट के ऊपर तीन रंगो का भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फहराया था।
15 अगस्त के दिन भारतीय झंडा फहराने के समारोह को बड़ी धूम धाम से पुरे भारत में मनाया जाता है। इस दिन परेड निकली जाती है और सांस्कृतिक आयोजनों के साथ इस दिन को पूरे भारत में मनाया जाता है। इस सभी भारतीय अपनी पोशाक, सामान, घरों और वाहनों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाकर इस उत्सव को मनाते हैं। लोगो में एक अलग प्रकार का देश के प्रति जोश और ख़ुशी देखने को मिलती है। इस दिन लोग देशभक्ति फिल्में देखते हैंऔर साथ ही साथ देशभक्ति के गीत सुनते हैं। भारत के बहुत से राज्यों में इस दिन पतंग उड़ा के भी इस दिन को मनाया जाता है।

10 Lines on Independence Day in Hindi

  1. स्वतंत्रता दिवस हर वर्ष 15 अगस्त को मनाया जाता है।
  2. 15 अगस्त 1947 को भारतवर्ष अंग्रेजो की 200 साल की गुलामी के बाद आजाद हुआ था।
  3. भारत की स्वतंत्रता के बाद भारत को भारत और पाकिस्तान दो राष्ट्र में बांटा गया ।
  4. 15 अगस्त के अवसर पर देश की आजादी दिलाने वाले शहीदों को याद किया जाता है।
  5. इस दिन भारत के प्रधानमंत्री लाल किले से तिरंगा झंडा फहराते है।
  6. इस दिन भारत में सरकारी तथा गैर सरकारी विभागों में पूर्ण अवकाश होता है।
  7. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर थल सेना, जल सेना और वायु सेना द्वारा परेड निकाली जाती है।
  8. स्वतंत्रता दिवस पर स्कूलों, कॉलेज या अन्य संस्थान में ध्वजारोहण और समारोह आयोजित किया जाता है।
  9. 15 अगस्त के अवसर पर बहुत से राज्यों में लोग पतंग उड़ा कर भी ख़ुशी मनाते है।
  10. इस दिन सभी देशभक्ति के रंग में रंगे दिखाई देते है।

5 Lines on Independence Day in Hindi

  1. भारतीय स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को मनाया जाता है।
  2. 15 अगस्त वर्ष 1947 को भारत को आजादी मिली थी।
  3. 15 अगस्त को देश स्वतंत्रता सैनानियों को याद किया जाता है।
  4. इस दिन भारत के प्रधानमंत्री लाल किले पर झंडा फहराते है।
  5. इस दिन भारत में स्कूल और सरकारी गैरसरकारी विभागों में अवकाश होता है।

Also Read :-

10 Lines on Republic Day in Hindi

10 Lines on Jawaharlal Nehru in Hindi

10 Lines About Gandhi Jayanti in Hindi

10 Lines About Lal Bahadur Shastri Jayanti in Hindi

10 Lines on Swami Vivekananda in Hindi

10 Lines About Hindi Diwas in Hindi

10 Lines About Teachers Day in Hindi

10 Lines on Computer in Hindi

FAQ on Independence Day in Hindi

Question : 26 जनवरी और 15 अगस्त के बीच अंतर है?
Answer : 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में पूरा भारत मनाता है इस दिन भारत का संविधान लागू हुआ था। इस दिन लाल किले पर देश के राष्ट्रपति तिरंगा फहराते है। 15 अगस्त को भारत को आज़ादी मिली थी इस दिन लाल किले पर भव्य आयोजन होता है और प्रधानमंत्री ध्वजारोहण करते हैं।

Question : भारत में स्वतंत्रता दिवस किस दिन मनाया जाता है ?
Answer : भारत में स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है।

Question : पाकिस्तान में स्वतंत्रता दिवस कब मनाया जाता है ?
Answer : पाकिस्तान में स्वतंत्रता दिवस प्रत्येक वर्ष 14 अगस्त को मनाया जाता है।

Question : 15 अगस्त 2022 को आज़ादी के कितने साल पूरे हुए ?
Answer : 15 अगस्त 2022 को भारत की आजादी के 75 वर्ष पुरे हो जायेंगे इसी ख़ुशी में पूरा भारत आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहा है।

Question : स्वतंत्रता दिवस हमें क्या सिखाता है?
Answer : स्वतंत्रता दिवस हमें स्वाभिमान से स्वतंत्र रहना सिखाता है। स्वतंत्रता दिवस हमें सिखाता है की आज़ादी के लिए भारत के सपूतो ने अपनी प्राण तक न्योछावर कर दिए थे। आज़ादी हमें ऐसे ही नहीं मिली इसके लिए बहुत बड़ा बलिदान देने पड़ा था।

हमें आशा है आप सभी को Independence Day in hindi पर छोटा सा लेख पसंद आया होगा। आप इस लेख को अपने स्कूल में 10 lines about Independence Day in hindi के रूप में भी प्रयोग कर सकते है।