10 Lines on Lohri in Hindi । लोहड़ी पर 10 लाइन निबंध

Spread the love

भारत देश विभिन्न संस्कृतियों और धर्मो को मानने वालो का देश रहा है। लोहरी त्यौहार जो की मूलतः सिख धर्म को मानने वालो का त्यौहार है, परन्तु हिन्दू धर्म में भी इसका खास महत्व है। आज हम आपके सामने 10 Lines on Lohri in Hindi ले कर आये है।

Lohri in Hindi

लोहरी त्यौहार मुख्य्तः पंजाबियों का प्रमुख त्यौहार है। लोहरी पर्व प्रत्येक वर्ष बड़ी धूम-धाम मनाया जाता है। हर साल लोहरी त्यौहार मकर संक्रांति से एक दिन पूर्व मनाया जाता है। लोहड़ी पर्व की बहुत सी प्राचीन ऐतिहासिक कथाये है। भारत कृषको का देश है, पंजाब जैसे राज्यों में लोहरी के समय ही फसल कटाई होती है और नयी फसल बोई जाती है। पंजाब और आस पास के किसान इस पर्व को नव वर्ष के रूप में भी मानते है।

लोहरी पर्व की प्रसिद्ध कथाये

लोहरी पर्व की प्रसिद्द कथा में से सुंदरी-मुंदरी और डाकू दुल्ला भट्टी की कहानी, श्री कृष्ण और राक्षसी लोहिता की कथा और संत कबीर दास की धर्म पत्नी लोई कहानी सबसे ज्यादा प्रचलित है।

Lohri Wishes in Hindi

लोहरी पर्व मनाने की प्रक्रिया

लोहरी त्यौहार के दिन सभी लोग मिलकर खुशिया मानते है, नाचते व गाते है। लोग लोहरी मनाने के लिए लकड़ियाँ और गोबर से बने उपले किसी एक स्थान पर इकठ्ठा करते है और शाम के समय जब सभी लोग इकट्ठे होते है तो उन्हें जला कर उसकी परिक्रमा करते है। सभी महिलाये अपने छोटे-छोटे बच्चों को गोद में लेकर लोहड़ी कीअग्नि की परिकर्मा लगाती है। सभी लोग लोहड़ी की अग्नि में मूंगफली, रेवड़ी, गजक आदि की आहुति देते है। लोगो की मान्यता है की लोहड़ी के चक्कर लगाने से अग्नि सभी प्रकार के बुरी शक्तियों को हर लेती है और समृद्धि प्राप्त होती है। किसानो द्वारा काटी गयी फसलों में से भी थोड़ा सा अनाज लोहरी की पवित्र अग्नि में आहुति रूप में दिया जाता है जिसके द्वारा फसल की समृद्धि बनी रहे इसका आशीर्वाद किसानो को प्राप्त हो सके। इसके बाद लोग आपस में रेवड़ी मूंगफली और गजक को प्रसाद के रूप में अन्य लोगो को वितरित करते है।

lohri-festival-in-hindi
lohri-festival-in-hindi

10 Lines on Lohri in Hindi

  1. लोहड़ी त्यौहार उत्तर भारत में बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है।
  2. लोहड़ी त्यौहार पंजाबियों का मुख्य त्यौहार है।
  3. यह त्यौहार मुख्यत पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और दिल्ली में मनाया जाता है।
  4. लोग नए नए कपङे पहनते है।
  5. हिन्दू कैलेंडर के अनुसार यह त्यौहार प्रति वर्ष पौष माह की अंतिम तिथि को मनाया जाता है।
  6. इस त्यौहार पर सभी लोग इकठे होकर शाम को लकड़ियों और कंडो का ढेर बनाकर जलाते है।
  7. सभी लोग एक दूसरे को गुड़ से बनी मिठाईया, रेवड़ियाँ, फुल्ले और मूँगफलिया बांटते है।
  8. सभी लोग जलती हुई आग में रेवड़िया, फुल्ले और मूँगफलिया अर्पित करते है।
  9. सभी लोग खूब नाचते गाते और ख़ुशी मानते है।
  10. लोहरी त्यौहार में बच्चे बूढ़े पुरुष स्त्रियाँ सभी एक साथ इकठे होकर त्यौहार मानते है।

5 Lines on Lohri in Hindi

  1. लोहड़ी का त्यौहार प्राचीन काल से ही भारत में मनाया जाता है।
  2. यह त्यौहार मुख्य रूप से उत्तरी भारत में मनाया जाता है।
  3. इस त्यौहार को आमतौर पर 13 जनवरी को मनाया जाता है।
  4. सभी लोग आग जला ला कर उसकी परिक्रमा करते है।
  5. इस दिन सभी लोग नाचते व गाते है और फुल्ले रेवाड़ी और गजक मिल कर कहते है।

Also Read :-

10 Lines on Republic Day in Hindi

10 Lines About Hindi Diwas in Hindi

10 Lines About Gandhi Jayanti in Hindi

10 Lines About Lal Bahadur Shastri Jayanti in Hindi

10 Lines About Durga Pooja in Hindi

10 Lines About Teachers Day in Hindi

 

FAQ on Lohri in Hindi

प्रश्न: लोहड़ी का त्यौहार कब मनाया जाता है?

उत्तर: लोहड़ी का त्योहार हर साल 13 जनवरी को मनाया जाता है। यह सर्दियों के अंत और लंबे दिनों की शुरुआत का प्रतीक है।

प्रश्न: लोहड़ी का मुख्य महत्व क्या है?

उत्तर: लोहड़ी का मुख्य महत्व यह है कि यह शीतकालीन संक्रांति के बीतने और लंबे दिनों की शुरुआत का प्रतीक है। यह आनंद और उत्सव का समय है और अलाव, नृत्य, गायन और दावत के साथ मनाया जाता है।

प्रश्न: लोहड़ी से जुड़ी कुछ सामान्य गतिविधियाँ क्या हैं?

उत्तर: लोहड़ी से जुड़ी सामान्य गतिविधियों में अलाव जलाना, उसके चारों ओर गाना और नृत्य करना, मिठाई बांटना और उपहारों का आदान-प्रदान करना शामिल है।

प्रश्न: लोहड़ी से जुड़े कुछ पारंपरिक खाद्य पदार्थ क्या हैं?

उत्तर: लोहड़ी से जुड़े पारंपरिक खाद्य पदार्थों में गजक, तिल के लड्डू, पॉपकॉर्न और रेवाड़ी शामिल हैं।

प्रश्न: लोहड़ी से जुड़े कुछ पारंपरिक गीत कौन से हैं?

उत्तर: लोहड़ी से जुड़े पारंपरिक गीतों में “सुंदर मुंदरिये हो”, “हो वी दे कर आया लोहड़ी दा त्योहार”, और “आधा टीनू पानी फिर लाई” शामिल हैं।

हमें आशा है आप सभी को 10 sentences about Lohri in hindi पर छोटा सा लेख पसंद आया होगा। आप इस लेख को अपने स्कूल में 10 points on Lohri in hindi के रूप में भी प्रयोग कर सकते है।