10 Lines on Makar Sankranti in Hindi । मकर संक्रान्ति पर 10 लाइन निबंध

Spread the love

हमारा देश दुनिया में चीन के बाद दूसरा सबसे ज्यादा आबादी वाला देश है। यहां पूरे सालभर में अनेकों त्यौहार आते हैं और समस्त देशवासी इन त्यौहारों को बड़े धूमधाम से मनाते हैं। हर त्यौहार अपने आप में खास होते है और कोई ना कोई संदेश देकर जाते हैं। ऐसा ही एक खास और पवित्र त्यौहार आता है मकर संक्रांति, जिसे उत्तरायण के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन सूर्य धनु राशि छोड़कर मकर राशि में आ जाता है। यह उत्सव जगह-जगह पर विभिन्न नाम से बड़े ही धूमधाम से और उल्लास के साथ मनाया जाता है। भले ही हर राज्य में इसे अलग अलग नाम से मनाया जाता हो परन्तु इसके पीछे की भावना और उद्देश्य एक ही होता है। दक्षिण भारत के तमिलनाडु राज्य में इस दिन को पोंगल उत्सव के रूप में मनाते हैं। बाकि के दक्षिण राज्यों में इसे संक्रांति के नाम से ही मनाया जाता है। उतर भारत के राज्य जैसे राजस्थान, बिहार और उत्तर प्रदेश में इसे मकर संक्रांति के नाम से जाना जाता है। पंजाब, हरियाणा, हिमाचल में इसे माघी नाम से जाना जाता है तो बंगाल में यह पौष संक्रांति से प्रसिद्ध है। केवल भारत में ही नही अपितु भारत के बाहर भी यह पर्व मनाया जाता है। नेपाल , थाईलैंड, म्यांमार, कम्बोडिया, श्रीलंका में में भी संक्रांति अलग-अलग नाम से मनाई जाती है। कई उत्सव दो अलग अलग तारीखों को भी मनाए जाते हैं। परन्तु मकर संक्रांति को हर साल चौदह जनवरी को ही मनाया है।

10-Lines-on-Makar-Sankranti-in-Hindi

मकर संक्रांति में मकर शब्द का तात्पर्य है मकर राशि और संक्रांति का अर्थ है प्रवेश करना। अर्थात सूर्य राशि का एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करना। यह पर्व दिन बड़े और रातें छोटी होने का संदेश लेकर आता है। मल मास के अंत के साथ ही यह मांगलिक कार्य की शुरुआत का भी पर्व है। पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन भगवान सूर्य देव अपने पुत्र से मिलने उनके घर जाते हैं। यह भी कहा जाता है कि ठीक इसी दिन मां गंगा भागीरथ जी के पीछे- पीछे चलकर सागर में सम्मिलित होने को आई।

Happy Makar Sankranti Wishes in Hindi

इस दिन लोग जल्दी उठकर तिल को पानी में डालकर उससे स्नान करते हैं। इस दिन दान पुण्य का भी विशेष महत्व है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन किया गया दान वापिस कई गुना बढ़कर प्राप्त होता है। मकर संक्रांति को भिन्न-भिन्न प्रकार की वस्तुओं का दान किया जाता है। इस अवसर पर प्रयागराज में बड़ा माघ मेला लगता है। लाखों श्रद्धालु त्रिवेणी संगम पर आस्था की डुबकी लगाते हैं। मकर संक्रांति के दिन छत का नजारा भी अद्भुत होता है। चारो ओर रंग बिरंगी पतंगे हवा मे तैरती नजर आती है। तिल और गुड़ का इस दिन विशेष रूप से खाने में प्रयोग होता है। आयुर्वेद के हिसाब से यह शरीर को गर्म रखने के साथ- साथ इम्यूनिटी को भी बढ़ाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तिल के बीज के देवता को भगवान यम ने आशिर्वाद दिया था और इसलिए उन्हे अमरता के बीज के रूप में भी जाना जाता है। आज इस लेख में आप “10 Lines on Makar Sankranti in Hindi” पढ़ेंगे।

10 Lines on Makar Sankranti in Hindi 

  1. मकर संक्रांति का उत्सव हर साल 14 जनवरी को मनाया जाता है।
  2. यह पर्व दान का पर्व भी कहलाया जाता है। 
  3. इस पर्व पर तिल और गुड़ से बनी मिठाई खाई जाती है। 
  4. इस त्यौहार को उत्तरायण के नाम से भी जाना जाता है।
  5. हिंदु कैलेंडर के अनुसार जब सूर्य राशि मकर से मिथुन राशि में प्रवेश करना है तो उसे उत्तरायण कहते हैं।
  6. उतर प्रदेश और बिहार में इस दिन को खिचड़ी पर्व के नाम से भी मनाया जाता है।
  7. इस दिन लोग भगवान के पूजन के बाद खिचड़ी खाते हैं और इसका दान भी करते हैं।
  8. लोग अपने घरों को फूलों और रंगोली से सजाते हैं।
  9. अन्य त्यौहारों की तरह यह पर्व भी आपस में खुशियां बांटने और प्रेम बढ़ाने का दिन है।
  10. हमारे पुराणों में गंगासागर में स्नान का महत्व बताया गया है।

5 Lines on Makar Sankranti in Hindi

  1. मकर संक्रांति को भारत के अलावा अन्य और देशों में भी मनाया जाता है।
  2. इस दिन लोग अपनी छतों पर जाकर पतंगोत्सव का आनंद उठाते हैं।
  3. प्रयागराज में माघ मेले की शुरुआत इसी दिन से ही होती है।
  4. विज्ञान की नजरों से देखें तो मकर संक्रांति का संबंध धरती के भूगोल और सूर्य की अवस्था से है।
  5. यह पर्व यह सीख देता है कि चाहे आपके पास कितना भी धन आ जाए परन्तु हमेशा विनम्र बने रहो।

हमें आशा है आप सभी लोगों को Makar Sankranti in Hindi पर लिखा यह छोटा सा लेख पसंद आया होगा । आप इस लेख को 10 Lines about Makar Sankranti in Hindi के रूप में भी प्रयोग कर सकते हैं।

Read Also :-

10 Lines on Republic Day in Hindi
10 Lines on Holi Festival in Hindi
10 Lines on Diwali in Hindi
10 Lines on Jawaharlal Nehru in Hindi
10 Lines on Mahatma Gandhi in Hindi
10 Lines on Mother in Hindi

FAQ on 10 Lines on Makar Sankranti in Hindi

Question. मकर संक्रांति को मानने के पीछे का असली कारण क्या है?
Ans. मकर संक्रांति के दिन सूर्य धनु राशि छोड़कर मकर राशी में प्रवेश कर जाता है। हम आम दिनों में इतना धर्म-पुण्य नहीं कर पाते हैं इसलिए पूरे सालभर में एक ऐसा त्यौहार आता है जो दान देने के लिए सबसे उत्तम पर्व माना जाता है।

Question. मकर संक्रांति पर कौन कौन से व्यंजन बनाते हैं?
Ans. मकर संक्रांति पर खिचड़ी, कई प्रकार के लड्डू, गुड़, गोंद, मूंगफली इत्यादि से व्यंजन बनाए जाते हैं। सर्दी के मौसम में यह सभी व्यंजन खाने से शरीर में स्फूर्ति में रहती हैं। यह सभी व्यंजन शरीर में पौष्टिकता को बनाए रखते हैं।

Question. भारत के अलग अलग राज्यों में इसे कैसे मनाया जाता है?
Ans. मकर संक्रांति के त्यौहार को पूरे देशभर में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। उतर प्रदेश, राजस्थान और गुजरात में इस दिन को उत्तरायण नाम से मनाया जाता है। पंजाब और हरियाणा में यह दिन माघी नाम से प्रसिद्ध है। भारत के दक्षिण राज्यों में भी इसे अलग अलग नाम से जाना जाता है। जैसे तमिलनाडू में यह दिवस पौंगल नाम से प्रसिद्ध है। बाकि के अन्य दक्षिण राज्यों में इसे संक्रांति के नाम से ही मनाया जाता है। असम में इसे माघ बिहू के नाम से मनाया जाता है।

Question. मकर संक्रांति को मनाने के पीछे का सांस्कृतिक महत्व क्या है?
Ans. मकर संक्रांति भारतीय पौराणिक कथाओं में भी महत्वपूर्ण स्थान रखता है। ऐसी मान्यता है कि एक बलशाली देवता संक्रांति ने संकासुर नाम के राक्षस को हराया था। ऐसा भी कहा जाता है कि इसी दिन मां गंगा भागीरथ के पीछे पीछे चलते हुए समुद्र में जा मिली थी।

Question. मकर संक्रांति से हमे क्या सीख मिलती है?
Ans. इस त्यौहार से हमें यह सीख मिलती है कि कैसे हम सभी मिलकर अपने जीवन में प्रेम और सौहार्द के साथ रहे। यह त्यौहार यह भी सीख देता है कि कैसे हम अंधकार में भी उजाले को ढूंढ सकते है।