कंप्यूटर पर निबंध। computer essay in hindi

Spread the love

कम्यूटर आधुनिक युग की एक महतवपूर्ण खोज है। यदि यु कहा जाये की आज का मानव पूरी तरह से कंप्यूटर पर निर्भर हो गया है तो यह कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी। कार्य के हर क्षेत्र में कंप्यूटर का प्रचलन बहुत तेजी से बड़ा है और बढ़ता जा रहा है। आज हम आपके लिए इस पोस्ट में computer essay in hindi ले कर आये है । कंप्यूटर पर निबंध आजकल स्कूल और कॉलेज में जरूर पुछा जाता है। इस हिंदी निबंध को आप essay on computer in hindi for class 1, 2, 3 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12 तक के लिए थोड़े से संशोधन के साथ प्रयोग कर सकते है।

Computer Essay in Hindi

Computer Meaning in Hindi

“कंप्यूटर” को हिंदी में संगणक कहा जाता है। वैसे आमतौर पर लोग इसे कंप्यूटर ही बोलते है। कंप्यूटर इसकी समझ पूरी दुनिया मे 90 प्रतिशत से भी ज़्यादा लोगो को है। कंप्यूटर ने हमारी ज़िंदगी को कोड कर दिया है, याने की बांध दिया है। हमारे जीवन मे हर छोटे से लेकर बड़े काम कंप्यूटर के माध्यम से होते है।सुबह का टाइम टेबल नोटपैड पर लिख कर रखना। उठते से कंप्यूटर में देख कर ही जीवन की शुरुवात करना मानो जीवन में रोज़ की दिनचर्या का आम हिस्सा है।हमने दिन को गिनने वाले कैलेंडर को भी आज की डेट में कंप्यूटर में ही देखना शुरू कर दिया है। पहले हम कैलेंडर को घर के कमरे में लगा कर रखते थे। विचित्र तो नही है आज यह सब कुछ क्योंकि आज के युग में हर कोई इसी तरह से चल रहा है। कोई किसी से भी पीछे नही हटना चाहता है।जीवन की दौड़ में जितना आखिर इस ज़माने में कौन नही चाहता। कंप्यूटर ने हमे अपने जीवन को नई नई तकनीकों से जुड़े रहना सीखाया है। 

Computer History in Hindi

प्रस्तावना- चार्ल्स बैबेज ने 1822 में मैकेनिकल कंप्यूटर बनाया। उन्होंने पहला कंप्यूटर बनाया था। पहले के समय मे कंप्यूटर विशेष रूप से चलन में नही आये थे। आज जो हम अपनी आंखों के सामने कंप्यूटर देखते है उसे यह तक पहुंचने में सालो की यात्रा तय करनी पड़ी। जिस तरीके का या जिस आकार का आप अभी अपने सामने कंप्यूटर देखते है, वह आकार महज कुछ वर्ष पूर्व का ही है। पहले कंप्यूटर का आकार थिएटर के समान बड़ा हुआ करता था। लेकिन जैसे जैसे मांग व समझ बड़ी, वैसे वैसे कंप्यूटर के आकार भी बदलते गए। वह धीरे धीरे छोटे आकार में होते गए। नई नई विंडोज आयी हर एक मे एक के बाद एक अलग सुधार किए गए। आज हमारे सामने जो कंप्यूटर है उसे यहां तक आने में वर्षों लगे है। चाहे बदलाव आकार में हो या चाहे तकनीकों में कंप्यूटर ने अपने अस्तित्व को यहां तक पहुँचने में अनगिनत योगदान दिए है।थिएटर के आकार से आज कंप्यूटर हमारे मेज़ पर रखने के आकार का हो गया। जितना आकार छोटा हुआ उतने लोगो ने इसे खरीदा। जिससे वो आसानी से कही भी रख पाए और इस्तेमाल कर पाए। 

Computer full Form in Hindi

कंप्यूटर जिसे आज बच्चो से लेकर बुजुर्ग वर्ग के लोग भी इस्तेमाल कर रहे है। कंप्यूटर का पूरा नाम “Commonly Operated Machine Particularly Used in Technical and Educational Research ” है ।

Parts of Computer in Hindi

प्रसंस्करण आधार-  (कंप्यूटर किस तरह से काम करता है।)

कंप्यूटर गणित के अल्गोरिथम पर आधारित है। कंप्यूटर का प्रसंस्करण कंप्यूटर की अलग भाषा से होता है। अगर सामान्य तौर पर देखा जाए तो कंप्यूटर शून्य व एक (0,1) की भाषा समझता है।हम जो भी कंप्यूटर पर टाइप करते है उसे वह शून्य व एक कि भाषा मे परिवर्तिव करके हमे जवाब देता हैं। कंप्यूटर जिस भाषा को समझता है उसे हम बाइनरी लैंग्वेज या बाइनरी भाषा कहते है। कंप्यूटर उसकी भाषा मे पहले समझता है और फिर हमें उत्तर देता है। पूरा प्रसंस्करण बाइनरी भाषा मे होता है। कंप्यूटर का एक हिस्सा सीपीयू होता है। सीपीयू को कंप्यूटर का दिमाग बोला जाता है। जिसके अंदर कंप्यूटर की सारी फ़ाइल की जानकारी रहती है।कंप्यूटर की जिस स्क्रीन पर हमें सब कुछ दिखता है उसे डेस्कटॉप बोला जाता हैं।जिससे हम कंप्यूटर को संचालित करते है उसे माउस बोला जाता हैं। कंप्यूटर के हिस्से को हम हार्डवेयर बोलते हैं। अर्थात जो कुछ भी हम छु कर महसूस कर सकते है उसे हम हार्डवेयर बोलते है। एवं जो कंप्यूटर के अंदर होता है या जो प्रोग्राम हमे दिखता है उसे हम सॉफ्टवेयर कहते है।

 प्रसंस्करण का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है सॉफ्टवेयर।कंप्यूटर का प्रसंस्करण सॉफ्टवेयर के आधार पर होता है। जितने भी प्रोग्राम कंप्यूटर पर संचालित होते है सब सॉफ्टवेयर से बने होते है। और सॉफ्टवेयर में कोडिंग होती है।सॉफ्टवेयर कोड करने के लिए अलग अलग भाषा होती है। आज के युग मे सॉफ्टवेयर कोडिंग भाषा की बहुत मांग है। हर क्षेत्र में यह काम आती हैं। इसके लिए विभिन्न प्रकार के कोर्स भी चलते है। जिसमे बच्चे कोडिंग सीखते है। सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर कंप्यूटर के काम करने के लिए बेहद  आवश्यक है।सी प्लस प्लस, जावा, पाइथन इस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल किया जाता है। इसी भाषा की मदद से सॉफ्टवेयर बनते है। पहले के मुकाबले आज बच्चे इन भाषाओं को ज़्यादा सीखते है। वे इसमे अपना कैरियर सोचते है।वे गहराई से कंप्यूटर के प्रसंस्करण को सीखते है।

Importance of Computer in Hindi

आधुनिक जीवन में क्रांति- पहले कंप्यूटर 100 में से एक घर मे इस्तेमाल किया जाता था। अब ये संख्या काफी बढ़ गयी है। जैसे जैसे कंप्यूटर ने लोगो की सोच को आधुनिक किया वैसे वैसे ज्यादा से ज़्यादा लोगो ने कंप्यूटर को खरीदा। लोगो ने कंप्यूटर को अपने निजी जीवन का हिस्सा बनाया। अपनी जरूरतों में जब लोगो को कंप्यूटर का महत्व लगा तब जिनके पास पैसे थे उन्होंने कंप्यूटर खरीदा, और जो उस वक़्त नही खरीद सकते थे वे इंटरनेट कैफ़े पर जाया करते थे। इस प्रकार काफी लोगो को रोज़गार भी मिले। कंप्यूटर का इस पीढ़ी में आगमन होने से इसका उपयोग हर क्षेत्र में विस्तारपूर्वक होने लगा।हर क्षेत्र में कंप्यूटर की उतनी ही मांग बढ़ी जितनी कि गढ़ी को चलने में पेट्रोल की होती है। आधुनिक प्रकार से लोगो ने कंप्यूटर के नव जीवन को स्वीकार किया।उद्योग में कंप्यूटर काम आता है, हर छोटे बड़े दफ्तरों में कंप्यूटर ने अपनी जगह बनाई। जहां पहले कागज़ में लिख कर कोई ज़रूरी जानकारी सहेजी जाती थी वही आज कंप्यूटर में  सारी जानकारी फाइलों के माध्यम से सहेजी जाती है। कंप्यूटर में बड़ी से बड़ी फ़ाइल सहेजने का स्थान भी काफी रहता है। कंप्यूटर ने चिकित्सा के क्षेत्र में क्रांति ला दी थी। जहाँ कोई विशेष जानकारी या रिपोर्ट पाने में 3 से 4 दिन या एक हफ्ते का समय लगता था, कंप्यूटर की मदद से वह जानकारी चंद मिनटों वो घंटो में निकल आती है। इससे इलाज में फुर्ती आयी। बड़ी मात्रा में लाखों लोगों की जानकारी सहेजी जा सकी। 

अधिक से अधिक लोग ने कंप्यूटर का इस्तेमाल रोजमर्रा की ज़िंदगी मे किया।सरकारी व निजी क्षेत्र में कंप्यूटर ने अपनी भूमिका सुनिश्चित की। आम लोगो का जीवन भी इसमें प्रभावित हुआ। लोग सुबह से लेकर रात तक कंप्यूटर से ग्रसित रहते है।

Advantage of Computer in Hindi

रोज़गार, शिक्षा एवं मनोरंजन के क्षेत्र में –  कंप्यूटर ने रोज़गार, शिक्षा एवं मनोरंजन के क्षेत्र में क्रांति पैदा की।वर्तमान स्थिति की बात करे तो कोरोना काल मे शिक्षा एवं रोजगार दोनो ही क्षेत्र में कंप्यूटर का विशेष योगदान रहा। कंप्यूटर ने मीलों दूर बैठे लोगों को जोड़ने का काम किया। ये कंप्यूटर की विशेषता है। अगर ऐसी परिस्थिति में कंप्यूटर नही होता तो आम लोगो का जीवन बुरी तरह से प्रभावित होता। हालहि के डेटा से जानकारी प्राप्त हुई कि एक लाख चालीस हजार लोगों ने लोकडाउन के चलते आत्म हत्या की, ना जाने कितने लोग डिप्रेशन का शिकार हुए। ये संख्या और भी ज़्यादा हो सकती थी परंतु कंप्यूटर के जगत ने इस पीढ़ी को जीवन दान दिया। हज़ारों लोगों को इसके कारण रोज़गार मुहैया हुआ। सभी लोग जब एक साथ कंप्यूटर की दुनिया मे आये तो कंप्यूटर से जुडे रोज़गार की मांग भी बड़ी। वही अगर शिक्षा के क्षेत्र की बात की जाए तो शिक्षा के क्षेत्र में भी उछाल कंप्यूटर की बदौलत आया।बच्चों को यूट्यूब के मध्याम से हर जानकारी पढ़ाई से जुड़ी मिल जाती है। वे घर बैठे बिना रुकावट के शिक्षा हासिल करते है। इसके लिए सिर्फ इंटरनेट की आवश्यकता होती है जो कि हर तीसरे व्यक्ति के पास उपलब्ध है।बच्चों के मनोरंजन के रूप में भी कंप्यूटर उभर कर आया है। आज कल कंप्यूटर का आकार छोटा हो गया है। साथ ही लैपटॉप भी बिल्कुल कंप्यूटर की ही तरह काम करते है। लैपटॉप में ये सुविधा होती है कि हम इसे एक स्थान से  दूसरे स्थान पर आसानी से ले जा सकते है। वैसे ही टेबलेट्स आते है, और आज कल मोबाइल भी लोग कंप्यूटर की भांति ही इस्तेमाल करते है। उसमें सुविधाएं अलग होती है परंतु लोग उसे छोटे स्तर पर तो इस्तेमाल करते ही है। ये सब चार्ज करके घंटो तक चलाये जा सकते है। बच्चे कंप्यूटर की मदद से नए नए कोर्स सीखते है। अपने आप को विकसित करते है। 

उपसंहार- बेशक कंप्यूटर ने हमारे जीवन को आसान कर दिया है। हमारी उंगलियों पर दुनिया की हर जानकारी लाकर रखी है, परंतु हमे इससे होने वाली हानि से भी बचके रहने का प्रयास करना चाहिए।जैसे जैसे इंटरनेट एवं कंप्यूटर का उपयोग बढ़ता रहा है वैसे वैसे डिजिटल क्राइम भी बढ़ते रहे है। हमे सावधानी से इसका इस्तेमाल करना चाहिए। साथ ही अपनी आंखों को भी आराम देना चाहिए।समयबद्ध तरीके से इसका उपयोग करना चाहिए। वरना कोई भी चीज के फायदे के साथ नुकसान भी होते है। जो हमे चिंतित कर सकते है। कंप्यूटर का आगमन आधुनिक जीवन मे वरदान के रूप में उभरा है।हमे इसे अभिशाप होने नही देना है। सुरक्षा से इसका इस्तेमाल करना है एवं दुसरो को भी इसकी सीख देनी है। 

हमें आशा है आपको computer essay पसंद आया होगा। आप my computer essay निबंध को importance of computer essay या फिर advantage of computer essay के रूप में भी प्रयोग कर सकते है। इस निबंध को paragraph on computer के लिए भी प्रयोग कर सकते है ।