10 Lines on World Laughter Day in Hindi। विश्व हास्य दिवस

Spread the love

आज हम “विश्व हास्य दिवस पर 10 लाइन्स निबंध” लेकर आपके समक्ष आये है, इस आर्टिकल में आप ’10 Lines on World Laughter Day in Hindi’ में पढ़ेंगे।

World Laughter Day in Hindi

हंसना सेहत और मन दोनों के लिए लाभदायक होता है। हंसी एक ऐसी औषधि है, जिसे अपनाने वाले लोग जीवन के तनाव को काफी हद तक कम कर सकते हैं। आजकल भागदौड़ वाली जिंदगी में लोग अपने लिए ही कम वक्त निकाल पाते हैं। पहले जमाने में जहां मनोरंजन के लिए संयुक्त परिवार में बातचीत दोस्तों के बीच हंसी मजाक सभी प्रायः विलुप्त हो गए हैं। सोशल मीडिया पर बातें ज्यादा होने लगी है, जिसका असर देखने को मिलता है। हंसी एक ऐसी प्राकृतिक औषधि है, जो आपको स्वस्थ एवं निरोग निरोग बनाने का काम करती है।रिसर्च के मुताबिक ज्यादा हंसने वाले लोग नहीं हंसने वाले लोगों की तुलना में ज्यादा जीवित रहते हैं, इसीलिए हंसने के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए प्रति वर्ष मई महीने के पहले रविवार के दिन विश्व हास्य दिवस मनाया जाता है।

विश्व हास्य दिवस का इतिहास

 विश्व हास्य दिवस की शुरुआत भारत से ही हुई है। 11 जनवरी सन 1998 को मुंबई में पहली बार वर्ल्ड लाफ्टर डे मनाया गया था। इसकी शुरुआत करने का श्रेय लाफ्टर योग आंदोलन के संस्थापक डॉ मदन कटारिया को जाता है।

हास्य दिवस मनाने का उद्देश्य 

समाज में आजकल के दैनिक दिनचर्या और जीवन शैली में आए परिवर्तन के कारण लोगों में हंसने के मौके घटते जा रहे हैं। परिवार और बढ़ता काम का दबाव इंसान के तनाव को बढ़ाता जा रहा है। इसी सोच के कारण 1998 में सोचा गया कि क्यों ना कुछ ऐसे उपाय किए जाएं जिस के बहाने लोग थोड़ी देर के लिए ही सही पर जरूर हंसे। डॉक्टर मदन कटारिया भारत में पारिवारिक चिकित्सक थे,जो कि आंशिक रूप से चेहरे की प्रतिक्रिया परिकल्पना से हंसी योग आंदोलन को आरंभ करने के लिए प्रेरित हुए थे। उनका यह मानना था कि व्यक्ति के चेहरे के भाव उनकी भावनाओं पर असर डाल सकते हैं।

विश्व हास्य दिवस को मनाने का लक्ष्य 

हंसी के माध्यम से भाईचारे और दोस्ती की वैश्विक चेतना का निर्माण करना है। हंसी योग आंदोलन के साथ अब 115 से भी अधिक यात्रियों में हजारों हंसी क्लबों की संख्या में वृद्धि हो रही है। इसकी शुरुआत भले ही भारत से हुई हो, पर अब इसे पूरे विश्व में मनाया जाने लगा है। सन 2022 में 1 मई को विश्व हास्य दिवस मनाया गया था। हर साल दुनिया भर के 70 से भी अधिक देश मई के पहले रविवार को विश्व हास्य दिवस के तौर पर मनाते हैं।

Also Read:-

10 Lines on World Peace Day in Hindi
10 Lines on National Immunization Day in Hindi
10 Lines on Wikipedia Day in Hindi
10 Lines on Global Family Day in Hindi
10 Lines on Black Friday in Hindi
10 Lines on World Tsunami Day in Hindi
10 Lines on World Kindness Day in Hindi
10 Lines on World Diabetes Day in Hindi

हंसने के फायदे

 हंसी हमारे सेहत और मन दोनों के लिए लाभदायक है। वास्तव में हंसी दुनिया में पाई जाने वाली सभी दवाओं में सर्वश्रेष्ठ है। यह हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूती प्रदान करता है, दर्द घटाता है और तनाव के हानिकारक प्रभावों से भी हमें बचाता है। एक अध्ययन के मुताबिक जो व्यक्ति अधिक हंसता है वह अधिक समय तक जीवित भी रहता है और उसका जीवन स्वस्थ एवं खुशहाल रहता है। हंसने के निम्नलिखित फायदे हैं-

1) रोग प्रतिरोधक क्षमता का बढ़ना– हंसने से शरीर में अधिक मेलेटोनिन का उत्पादन होता है, जो दिमाग द्वारा रिलीज हार्मोन है। इससे अच्छी नींद आती है। तनाव से जूझ रहे लोगों के लिए तो यह एक रामबाण के समान है। खुलकर हंसना प्रतिरक्षा प्रणाली को सुधारती है। 

2) अंदरूनी व्यायाम -एंडोर्फिन एक प्राकृतिक दर्द निवारक औषधि है,जो दर्द में सक्रिय रहता है। दर्द से बाहर निकलने में यह लाभकारी होता है। इसके लिए हंसना जरूरी है। हंसना एक व्यायाम है, इसे आंतरिक कसरत होती है। खुलकर हंसने से डायाफ्राम, पेट, श्वसन प्रणाली और कंधों का अभ्यास होता है। हंसने के पश्चात  मांसपेशियां और भी ज्यादा सक्रिय और रिलैक्स हो जाती है।

3) मधुमेह नियंत्रण– हंसना किसी मिठाई से कम नहीं। हंसने से रक्त वाहिकाओं के काम में सुधार आती है। रक्त संचार बढ़ता है, इससे दिल स्वस्थ रहता है तथा दिल की बीमारियां भी कम होती हैं, क्योंकि हंसने से इंसुलिन का प्रभाव भी बढ़ता है। इसीलिए यह मधुमेह को नियंत्रित रखने में सक्षम है ।

4) एंटी एजिंग फार्मूला– हंसने से हमारी त्वचा की कसरत होती है। इसीलिए हंसना सेहत के लिए बहुत जरूरी है। मुस्कुराने और हंसने से चेहरे की 15 मांसपेशियां एक साथ कार्य करती है। चेहरे का रक्त प्रवाह बढ़ जाता है, जिससे व्यक्ति युवा दिखता है। शरीर की मांसपेशियों और बाकी अंगों का ऑक्सीजन प्रभाव भी बढ़ जाता है, जिससे शरीर में उर्जा का संचालन होता है।

5) दर्द निवारक– कई शोधों में पाया गया है कि स्पोंडलाइसिस या कमर दर्द जैसे असहनीय दर्द में आराम दिलाने के लिए हंसी एक दर्द निवारक विकल्प है। डॉक्टर लाफिंग थेरेपी की मदद द्वारा इन रोगों में रोगियों को आराम पहुंचाने का प्रयास करते हैं। केवल इतना ही नहीं सिर्फ 10 मिनट खुलकर हंसने से आपको 2 घंटे तक दर्द से निजात मिल सकता है और आपको अच्छी और गहरी नींद आ सकती है।

निष्कर्ष 

उपरोक्त तथ्यों से आप समझ ही गए होंगे कि हंसना कितना लाभकारी है। इसीलिए हंसने के लिए केवल मई के पहले रविवार का ना करें इंतजार और 24 घंटों में रोज कम से कम 10 से 15 मिनट तक तो जरूर हसे। 

10 Lines on World Laughter Day in Hindi

  1. आज का प्रत्येक व्यक्ति तनावग्रस्त है इस तनाव से निजात दिलाने के लिए हास्य दिवस की स्थापना की गई।
  2.  अब इसे पूरे विश्व में मनाया जाता है।
  3. इसकी शुरुआत योग गुरु डॉक्टर मदन कटारिया द्वारा की गई थी। 
  4. मदन कटारिया मुंबई में पारिवारिक चिकित्सक थे। 
  5. डॉक्टर मदन कटारिया आंशिक रूप से चेहरे की प्रतिक्रिया परिकल्पना से हंसी योग आंदोलन को आरंभ करने के लिए प्रेरित हुए थे।
  6. शोधों के मुताबिक प्रतिदिन हंसने वाले व्यक्ति लंबे समय तक जीवित रहते हैं। 
  7. हंसने से हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है। 
  8. अंग्रेजी में कहावत है लाफ्टर इस द बेस्ट मेडिसिन अर्थात की सबसे उत्तम दवाई है। 
  9. हंसी और खुशी दुनिया के बेहतरीन रत्नों में से एक है। 
  10. हमें प्रतिदिन हंसना चाहिए भले उसके पीछे कोई कारण हो अथवा ना हो। 

5 Lines on World Laughter Day in Hindi

  1. विश्व हास्य दिवस प्रतिवर्ष मई महीने के पहले रविवार को मनाया जाता है।
  2. 2023 में 7 मई को विश्व हास्य दिवस विश्व भर में मनाया जाएगा।
  3. 2023 का थीम है लाफ्टर एंड हैप्पीनेस द पावर टू चेंज द वर्ल्ड अर्थात हंसी और खुशी के पास इतनी क्षमता होती है कि वह दुनिया बदल सकती है। 
  4. इसकी शुरुआत भारत से ही हुई थी।
  5. 11 जनवरी 1998 को मुंबई में पहली बार हादसे दिवस मनाया गया था।

Also Read:-

10 Lines on All Saints Day in Hindi
10 Lines on World Vegan Day in Hindi
10 Lines on Forgiveness Day in Hindi
10 Lines on World Literacy Day in Hindi
10 Lines on International Tiger Day in Hindi
10 Lines on World Aids Day in Hindi
10 Lines on Engineer’s Day in Hindi
10 Lines on World Coconut Day in Hindi

FAQ on World Laughter Day in Hindi

1) विश्व हास्य दिवस कब मनाया जाता है?

 उत्तर -विश्व हास्य दिवस मई महीने के पहले रविवार को मनाया जाता है।

2) विश्व हास्य दिवस क्यों मनाया जाता है?

 उत्तर लोगों को तनाव से मुक्ति दिलाने के लिए हास्य दिवस का पालन किया जाता है।

3) विश्व हास्य दिवस की शुरुआत कैसे हुई?

 उत्तर हास्य दिवस की स्थापना डॉक्टर मदन कटारिया ने मुंबई में 1998 में की। यह योग गुरु थे और विश्व हास्य और हास्य दिवस के संस्थापक भी। इसके बाद धीरे-धीरे इसे पूरे वैश्विक स्तर पर मनाया जाने लगा ।

4)विश्व हास्य दिवस कैसे मनाया जाता है?

 उत्तर- विश्व हास्य दिवस के दिन लोग ठहाके लगाकर हंसते हैं।एक दूसरे को हंसते हुए देख बाकी लोग भी हंसने लगते हैं। इस प्रकार इस दिवस का पालन किया जाता है।

5) हंसने के 2 फायदे बताइए 

उत्तर- हंसने से रक्त संचार अच्छा होता है। 

हंसने से प्रतिरक्षा प्रणाली बेहतर होती है।

Also Read:-

10 Lines on Armistice Day in Hindi
10 Lines on Transport Day in Hindi
10 Lines on World Services Day in Hindi
10 Lines on World Cancer Awareness Day in Hindi
10 Lines on Childrens Day in Hindi
10 Lines on Infant Protection Day in Hindi
10 Lines on World Radiography Day in Hindi