10 Lines on World Radiography Day in Hindi । विश्व रेडियोग्राफ दिवस

Spread the love

आज हम “10 Lines on World Radiography Day in Hindi” लेकर आपके समक्ष आये है, इस आर्टिकल में आप ’विश्व रेडियोग्राफ दिवस पर 10 लाइन’ पढ़ेंगे।

World Radiography Day in Hindi

मनुष्य भगवान की सबसे खूबसूरत देन में से एक है। मनुष्य ही एकमात्र धरती पर ऐसा प्राणी है जिसमें सोचने और समझने की बहुत अच्छी ताकत होती है। हम सभी मनुष्यों  का शरीर एक प्रकार से मशीन की तरह ही होता है। जैसे मशीन में समय-समय पर ब्रेक लग जाता है ठीक उसी प्रकार मनुष्य का शरीर भी अनेक प्रकार की बीमारी से जकड़ जाता है। ऐसा हो ही नहीं सकता है कि कोई इंसान अपने पूरे जीवनकाल में एकदम स्वस्थ रहे। बहुत साल पहले दुनिया में ऐसी कई बीमारियाँ थी जो लाइलाज समझी जाती थी। पर विज्ञान ने इस जगत में खूब सारी सुविधाएं लाकर क्रांति ला दी। सच में, विज्ञान ने खूब प्रगति की है। यह रोगों, बीमारियों और स्थितियों के निदान और उपचार में मदद करता है।

मेडिकल सांइस में अलग-अलग शाखाएं है जैसे – पैथोलॉजी अध्ययन और रोग का निदान। औषध विज्ञान चिकित्सा स्थितियों के उपचार के लिए उपयोग की जाने वाली दवाओं का वैज्ञानिक अध्ययन है। रेडियोलॉजी चिकित्सा उपचार है जिसमें किसी बीमारी के इलाज के लिए विकिरण का उपयोग किया जाता है। रुमेटोलॉजी वह चिकित्सा जो गठिया से संबंधित है। आज के इस निबंध में हम बात करेंगे मेडिकल साइंस की ही शाखा रेडियोलॉजी के बारे में। रेडियोलॉजी डाॅक्टर्स को उपचार के लिए अधिक विकल्प, उपकरण और तकनीक देकर रोग प्रबंधन में एक बड़ी भूमिका निभाता है। नैदानिक ​​​​इमेजिंग संरचनात्मक या रोग संबंधी परिवर्तनों के बारे में विस्तृत जानकारी की सहायता भी यही देता है। किसी भी बीमारी की प्रारंभिक अवस्था में निदान करने की क्षमता के साथ, रोगियों को बचाया जा सकता है। यही वजह है कि रेडियोलॉजी तकनीक आज के समय में बहुत ही उपयोगी चीज है।

Also Read:-

10 Lines on World Peace Day in Hindi
10 Lines on National Immunization Day in Hindi
10 Lines on Wikipedia Day in Hindi
10 Lines on Global Family Day in Hindi
10 Lines on Black Friday in Hindi
10 Lines on World Tsunami Day in Hindi
10 Lines on World Kindness Day in Hindi
10 Lines on World Diabetes Day in Hindi

रेडियोलॉजी का मेडिकल में उपयोग आज से नहीं बल्कि कई वर्षों से किया जा रहा है। रेडियोलॉजी का उपयोग हड्डी की चोट या बड़ी बीमारियों के इलाज के लिए किया जाता है। चोट या बीमारी की ज्वलंत छवि देखने के लिए रेडियोलॉजी का उपयोग बेहद लोकप्रिय है। रेडियोग्राफ, न्यूक्लियर चिकित्सा, सीटी, एमआरआई, पीईटी, अल्ट्रासाउंड, और एक संवहनी प्रयोगशाला रोगी की चोट, या रोगी की बीमारी की जांच करने के लिए उपयोग किए जाने वाले उपकरण हैं। 8 नवंबर को हर साल विश्व रेडियोग्राफी दिवस मनाया जाता है। इसी तारीख को 1895 में विलहम कॉनरैड रॉटजन ने एक्स रे की खोज की थी। रॉटजन ने जो पहली एक्स-रे तस्वीर ली, वह उनकी पत्नी के हाथ की थी। अपने इसी जबरदस्त खोज के चलते ही उन्हें फिजिक्स के विषय में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। पहले के समय में मस्सों को जलाने के लिए एक्स-रे का उपयोग किया जाता था। परंतु आज के समय में कैंसर के इलाज के लिए रेडियोथेरेपी का उपयोग किया जाता है। 1927 तक तो इस क्षेत्र में ज्यादातर नन ही होती थी। 1956 में पहली बार अल्ट्रासाउंड का इस्तेमाल किया गया था। और 1971 में मरीज के दिमाग का सीटी स्कैन किया गया था। क्योंकि एक्स रे इतने लंबे समय से अस्तित्व में है और इमेजिंग में भी इसका अच्छा उपयोग होता है, एक्स रे को सबसे उपयोगी चिकित्सक प्रगति कहा जा सकता है। इमेजिंग में कई तकनीकी प्रगति के बावजूद, एक्स-रे आज भी चिकित्सा पेशेवरों की पहली पसंद ही है।

क्या आपको पता है कि बल्ब के अविष्कारक थ़ॉमस अल्वा ऍडिसन हान ने एक्स रे बल्ब बनाने पर भी काम किया था? जी हां, यह एकदम सही है। उनका एक्स रे बल्ब बनाने पर काम चल रहा था। पर अचानक उनके टीम के कुछ सदस्यों को कैंसर हो गया था। इस हादसे से थ़ॉमस अल्वा ऍडिसन हान इतना डर गए थे कि उन्होंने अपने इस ड्रीम प्रोजेक्ट को अधूरा ही छोड़ दिया था। उन्होंने खूद स्वीकार किया कि वह एक्स रे से बेहद डर गए थे। एक और फन फैक्ट यह है कि एक्स रे के अविष्कारक विलहम कॉनरैड रॉटजन ने एक्स रे को पेटेंट होने से रोक दिया था। वह नहीं चाहते थे कि एक्स रे के लाभ केवल कुछ चुनिंदा लोगों तक पहुंचे। वह इस संसार के सभी इंसानों को एक्स रे की सुविधा देना चाहते थे। और अंत में जो वह चाहते थे वही हुआ।

10 Lines on World Radiography Day in Hindi

  1. 8 नवंबर को विश्व रेडियोग्राफी दिवस हर साल मनाया जाता है।
  2. एक्स रे के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है।
  3. यह तारीख 1895 में विलहम कॉनरैड रॉटजन द्वारा एक्स-विकिरण की खोज की वर्षगांठ का प्रतीक है।
  4. बिना एक्स रे के हम गंभीर बीमारी का पता नहीं लगा सकते हैं।
  5. विश्व रेडियोग्राफी को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाना जरूरी है।
  6. विश्व रेडियोग्राफी दिवस को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाता है।
  7. 8 नवंबर, 1895 को विलहम कॉनरैड रॉटजन ने कैथोड किरणों की जांच करते हुए संयोग से एक्स-रे की खोज की।
  8. विलहम कॉनरैड रॉटजन का जन्म 1845 को जर्मनी में हुआ था।
  9. रेडियोलॉजी एक्स-रे, एमआरआई स्कैनिंग उपकरण और अल्ट्रासाउंड उपकरणों के लिए एक महत्वपूर्ण आवश्यकता है।
  10. विज्ञान ने बहुत ही सुंदर तरीके से प्रगति की है।

5 Lines on World Radiography Day in Hindi

  1. एक्स रे के अविष्कार से लोगों का जीवन बहुत ही सुलभ बन गया।
  2. इस दिवस को पहली बार 2012 में मनाया गया गया था।
  3. एक्स रे से अंदरूनी समस्याओं का समाधान मिल जाता है।
  4. साल 1901 में विलहम को रेडियोग्राफी के लिए फिजिक्स में पहला नोबेल पुरस्‍कार मिला था। 
  5. कोविड-19 के वक्त रेडियोग्राफी से इलाज में बहुत मदद मिली थी।

Also Read:-

10 Lines on All Saints Day in Hindi
10 Lines on World Vegan Day in Hindi
10 Lines on Forgiveness Day in Hindi
10 Lines on World Literacy Day in Hindi
10 Lines on International Tiger Day in Hindi
10 Lines on World Aids Day in Hindi
10 Lines on Engineer’s Day in Hindi
10 Lines on World Coconut Day in Hindi

FAQ on World Radiography Day in Hindi 

Question: विश्व रेडियोग्राफी दिवस पहली बार कब और कहां मनाया गया था?
Answer: विश्व रेडियोग्राफी दिवस पहली बार 2012 में मनाया गया था। यूरोपियन सोसाइटी ऑफ रेडियोलॉजी, रेडियोलॉजिकल सोसाइटी ऑफ नॉर्थ अमेरिका और अमेरिकन कॉलेज ऑफ रेडियोलॉजी की तरफ से इस दिन की शुरुआत हुई थी।

Question: विश्व रेडियोग्राफी दिवस कब मनाया जाता है?
Answer: विश्व रेडियोग्राफी दिवस हर साल 8 नवंबर को मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का श्रेय विलहम कॉनरैड रॉटजन को जाता है जिन्होंने एक्स रेडिएशन की खोज की थी।

Question: रेडियोग्राफी से क्या चीज संभव है?
Answer: आज के जमाने में रेडियोग्राफी एक बहुत ही उपयोगी चीज है। आज हम एक्स रे के बगैर अपने जीवन की कल्पना तक नहीं कर सकते हैं। एक्स रे से डाॅक्टर्स जटिल से भी जटिल बीमारियों का पता लगा सकते हैं। विल्हेम कॉनराड रॉन्टगन एक महान वैज्ञानिक थे जिन्होंने एक्स रेडिएशन की खोज की। और उसी खोज की वजह से हर तरह की बीमारी का पता लगाना बहुत ही आसान है। विलहम कॉनरैड रॉटजन को अपने इस अविष्कार के लिए फिजिक्स के विषय में नोबेल पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।

Also Read:-

10 Lines on Armistice Day in Hindi
10 Lines on Transport Day in Hindi
10 Lines on World Services Day in Hindi
10 Lines on World Cancer Awareness Day in Hindi
10 Lines on Childrens Day in Hindi
10 Lines on Infant Protection Day in Hindi
10 Lines on World Radiography Day in Hindi