10 Lines on World Tsunami Day in Hindi । विश्व सुनामी जागरूकता दिवस

Spread the love

आज हम “10 Lines on World Tsunami Day in Hindi” लेकर आपके समक्ष आये है, इस आर्टिकल में आप ’विश्व सुनामी जागरूकता दिवस पर 10 लाइन’ पढ़ेंगे।

World Tsunami Day in Hindi

26 दिसंबर 2004 की वह सुबह कभी नहीं भूली जा सकती है जब एशिया पूरी तरह से हिल गया था। उससे पिछले दिन को सभी ने बड़े ही प्यार से क्रिसमस का त्यौहार मनाया था। पूरे दिन क्रिसमस का सेलिब्रेशन चला जो कि आधी रात को जाकर खत्म हुआ। लोग खुश थे क्रिसमस का त्यौहार मनाकर। बहुत से ऐसे लोग भी थे जो अपनी सर्दी की छुट्टियों को एंजॉय करने अपने शहर या अपने देश से बाहर गए हुए थे। लोगों को बेसब्री से नए साल का इंतजार था। सभी अपनी वेकेशन को यादगार बनाने में जुटे थे। लेकिन लोगों को आने वाले समय की अनहोनी के बारे में कुछ पता नहीं था। सभी क्रिसमस का त्यौहार मनाकर चैन की नींद सो गए। 26 दिसंबर 2004 को हिंद महासागर भंयकर तबाही लेकर आया। उसी दिन सुबह के 7.59 पर भंयकर सुनामी आई और जाते हुए तबाही मचा गई। कई लोग ऐसे भी थे जो नींद में ही हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह गए। वह सुनामी इतनी खतरनाक थी कि उसकी तुलना 9000 परमाणु बम से की जा सकती है। इस सुनामी ने 14 देशों को प्रभावित किया था। इसने घर, इंसान, पैसा, जानवर और मंहगी कारें सब को अपनी चपेट में ले लिया। यह भूकंप 8.9 की तीव्रता पर आया था 

Also Read:-

10 Lines on World Peace Day in Hindi
10 Lines on National Immunization Day in Hindi
10 Lines on Wikipedia Day in Hindi
10 Lines on Global Family Day in Hindi
10 Lines on Black Friday in Hindi
10 Lines on World Tsunami Day in Hindi
10 Lines on World Kindness Day in Hindi
10 Lines on World Diabetes Day in Hindi

सुनामी आमतौर पर एक प्राकृतिक घटना होती है जहां बहुत लंबी तरंग दैर्ध्य वाली बड़ी तरंगों की एक श्रृंखला आमतौर पर समुद्र तल या तटीय व्यवधान में हिंसक गड़बड़ी से उत्पन्न होती है जो कि विवर्तनिक व्यवधान का एक परिणाम हो सकता है, जिसे भूकंप भी कहा जाता है।

सुनामी शब्द जापानियों द्वारा पूरी दुनियाभर में प्रसिद्ध हुआ। ऐसा इसलिए है क्योंकि वे सूनामी से सबसे अधिक प्रभावित हैं। सुनामी शब्द जब दो अक्षरों में विभाजित हो जाता है तो ‘त्सू’ का अर्थ बंदरगाह और ‘नामी’ का अर्थ होता है लहरें। ऐसा कहा जाता है कि ग्रीक इतिहासकार थ्यूसीडाइड्स ने प्रस्तावित किया कि सुनामी का पनडुब्बी भूकंपों से कुछ संबंध था। हालाँकि, सुनामी की प्रकृति और कारणों की समझ 20वीं सदी तक कमजोर रही।  रोमन इतिहासकार, अम्मियानस ने सुनामी को जन्म देने वाली घटनाओं के क्रम का वर्णन किया। 2004 के हिंद महासागर भूकंप सुनामी को आधुनिक समय में सबसे विनाशकारी भूकंपों में से एक के रूप में चिह्नित किया गया है। इस भूकंप में मरने वालों की संख्या लगभग 2,30,000 थी। खुले पानी में, सुनामी की अवधि मिनटों से लेकर घंटों तक होती है, और लंबी तरंग दैर्ध्य कई सौ किलोमीटर तक होती है। यह समुद्र पर हवा से उत्पन्न होने वाली सामान्य लहरों से बहुत अलग है, जिसकी अवधि लगभग 10 सेकंड और तरंग दैर्ध्य 150 मीटर हो सकती है। समुद्र वैज्ञानिक, वैज्ञानिक, भूवैज्ञानिक और पर्यावरणविद कुछ ऐसी प्रणालियाँ बनाने पर काम कर रहे हैं जो आने वाली सुनामी के बारे में सचेत कर दे।

10 Lines on World Tsunami Day in Hindi

  1. सुनामी सबसे खतरनाक प्राकृतिक आपदाओं में से एक है।
  2. सुनामी एक तरह से बहुत ही दुर्लभ घटनाक्रम मेें से एक है पर जब भी सुनामी आती है तब वह खतरनाक तबाही के निशान छोड़कर जाती है।
  3. सुनामी एक ऐसी प्राकृतिक आपदा है जो किसी धर्म को या जाति को, अमीर को और गरीब को नहीं देखती। यह हर एक पर एक समान कहर बरपाती है।
  4. सुनामी की लहरें दस फीट से लेकर 100 फीट की ऊंचाई तक जा सकती है।
  5.  विश्व सुनामी दिवस सुनामी से होने वाले खतरों से हमें सचेत करती है। 
  6. 26 दिसंबर 2004 वाली सुनामी सबसे खतरनाक प्राकृतिक आपदा में से एक थी।
  7. 5 नवंबर को हर साल विश्व सुनामी दिवस मनाया जाता है।
  8. जापान में सबसे ज्यादा सुनामी कहर बरपाती है।
  9. सुनामी में उठी लहरें बहुत लंबी होती है और वह सब चीजों को बर्बाद कर देती है।
  10. विश्व सुनामी दिवस पर यह बताया जाता है कि कैसे हम सुनामी से होने वाले नुकसान से अपने आप को जागरूक कर सके।

5 Lines on World Tsunami Day in Hindi

  1. स्थानीय सुनामी समुद्र के भीतर विक्षोभ के बाद कुछ ही मिनटों में आ सकती है। ऐसी सुनामी किसी भी समय या मौसम पर विचार नहीं करती है।
  2. विश्व सुनामी दिवस इसके गंभीर प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है।
  3. विश्व सुनामी जागरूकता दिवस विषय “सेंडाई सेवन अभियान” से मिलता जुलता और सबंधित है ।
  4. संयुक्त राष्ट्र प्रणाली और UNISDR ने विश्व सुनामी जागरूकता दिवस पर जागरूकता पैदा करने के लिए सहयोग दिया।
  5. स्कूल और काॅलेज में भी डिजास्टर मैनेजमेंट पर कई कार्यक्रम सीखाए जाते हैं।

Also Read:-

10 Lines on All Saints Day in Hindi
10 Lines on World Vegan Day in Hindi
10 Lines on Forgiveness Day in Hindi
10 Lines on World Literacy Day in Hindi
10 Lines on International Tiger Day in Hindi
10 Lines on World Aids Day in Hindi
10 Lines on Engineer’s Day in Hindi
10 Lines on World Coconut Day in Hindi

FAQ on World Tsunami Day in Hindi

Question: विश्व सुनामी दिवस का महत्व समझाए?
Answer: इस दिन का उद्देश्य भविष्य की आपदा के लिए स्थानीय और राष्ट्रीय जोखिम न्यूनीकरण योजनाओं को बढ़ावा देना है।  चालू वर्ष में, यह दिवस आपदाओं के प्रति अधिक लोगों की जान बचाने के लिए सामुदायिक स्तर और राष्ट्रीय स्तर पर जोखिम कम करने की रणनीतियों को प्रोत्साहित करता है।

Question: सुनामी आने के प्रमुख कारण क्या है?
Answer: सुनामी आने के प्रमुख कारण कुछ इस प्रकार है –

  1. समुद्र की आंतरिक उथल-पुथल। ऐसी प्रकार की उथल-पुथल में समुद्र के भीतर हलचल मच जाती है।
  2. भूकंप भी एक प्रमुख कारण है सुनामी का। समुद्र के भीतर भूकंप आता है जिससे कुछ भी पता नहीं चलता और फिर सुनामी आ जाती है।
  3. कभी कभार ज्वालामुखी विस्फोट के चलते भी सुनामी का खतरा बढ़ जाता है।
  4. भूस्खलन 
  5. धूमकेतु व क्षुद्रग्रह

Question: विश्व सुनामी दिवस को कैसे प्रमोट किया जाता है?
Answer: विश्व सुनामी दिवस को सम्मेलन, विषयगत कार्यक्रम, सामग्री का वितरण और प्रदर्शनियाँ के अंतर्गत प्रमोट किया जाता है।

Question: सुनामी शब्द का अर्थ क्या है?
Answer: सुनामी का यह नाम जापानी शब्द से आया है। इसके मुताबिक ‘Tsu’ शब्द का अर्थ है बंदरगाह और ‘Nami’ शब्द का अर्थ है लहरे।

Question: सुनामी से अपनी रक्षा कैसे कर सकते हैं?
Answer: सुनामी से अपनी रक्षा करने के कई उपाय है जैसे –

  1. जब सुनामी आने की खबर मिले तो तुरंत प्रभाव से तटीय स्थानों को छोड़कर कहीं दूर चले जाए।
  2. इस समय पर कार से जाने से बजाय साईकिल या फिर चलने को ज्यादा महत्व दे।
  3. सुनामी आने की खबर सुनकर कभी भी तटीय स्थानों पर गलती से भी ना जाए। 
  4. जानवरों की गतिविधि पर ध्यान दें। जानवरों को प्राकृतिक आपदाओं का पहले से ही ध्यान हो जाता है।

Also Read:-

10 Lines on Armistice Day in Hindi
10 Lines on Transport Day in Hindi
10 Lines on World Services Day in Hindi
10 Lines on World Cancer Awareness Day in Hindi
10 Lines on Childrens Day in Hindi
10 Lines on Infant Protection Day in Hindi
10 Lines on World Radiography Day in Hindi