10 Lines on National Immunization Day in Hindi । राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस

Spread the love

आज हम “राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पर 10 लाइन्स निबंध” लेकर आपके समक्ष आये है, इस आर्टिकल में आप ’10 Lines on National Immunization Day in Hindi’ में पढ़ेंगे।

National Immunization Day in Hindi

प्रतिरक्षा एक ऐसी प्रक्रिया है, जहां एक व्यक्ति या बच्चे की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जाता है,ताकि वह संक्रमित रोगों से लड़ सके। टीकाकरण एक ऐसी प्रणाली है,जिसे लेने से यह शरीर की खुद की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है,जिससे उसे रोगों से लड़ने में मदद मिलती है। प्रतिरक्षा संक्रमित रोगों से लड़ने तथा सुरक्षा प्रदान करने का एक प्रमाणित तथ्य है। संक्रमित लोगों से हर वर्ष 2 से 3 करोड़ बच्चों की मृत्यु हो जाती है। प्रतिरक्षा प्रक्रिया बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के साथ-साथ हर संक्रमित रोगों से बच्चे की रक्षा करता है,जिसके ना लेने से या तो बच्चा आजीवन अपंग हो सकता है और यदि स्थिति तीव्र हो तो बच्चे की जान भी जा सकती है, इसीलिए प्रतिरक्षा प्रक्रिया एक जरूरी एवं आवश्यक प्रक्रिया है, जिसे लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए इसे भारत में हर वर्ष 16 मार्च को मनाया जाता है। मानव स्वास्थ्य प्रणाली मे टिको के महत्व को बढ़ाने तथा जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से हर वर्ष 16 मार्च को भारत में राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस मनाया जाता है। हाल ही में हुए Covid-19 ने हमे टिको के महत्व और हमारे जीवन में टिको की भूमिका को और अच्छी तरह से समझा दिया है।इस दिन यह बताया जाता है कि प्राणघाती बीमारियों को रोकने के लिए टीकाकरण कितना प्रभावशाली एवं असरदार है। इस दिन किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य और जीवन प्रत्याशा में सुधार के साथ-साथ पोलियो रोग पर भी जीत का जश्न मनाया जाता है। इसमें कोई शंका नहीं है कि भारत ने कई कठिन से कठिनतम रोगों पर विजय हासिल की है। अगर हम बच्चों के मृत्यु दर के बारे में चर्चा करें तो पाएंगे कि बच्चों की मृत्यु दर में भी काफी गिरावट आई है। इसके अलावा बुजुर्गों की संख्या में भी वृद्धि हुई है। पहले के मुकाबले लोगों में रोगों और शरीर चर्चा व्यायाम भोजन आदि को लेकर काफी जागरूकता बढ़ी है। भारत के लोग अब पहले के मुकाबले ज्यादा शिक्षित है तथा रोगों के प्रति या पहले से ज्यादा सचेत भी हो चुके हैं।

Also Read:-

10 Lines on World Peace Day in Hindi
10 Lines on National Immunization Day in Hindi
10 Lines on Wikipedia Day in Hindi
10 Lines on Global Family Day in Hindi
10 Lines on Black Friday in Hindi
10 Lines on World Tsunami Day in Hindi
10 Lines on World Kindness Day in Hindi
10 Lines on World Diabetes Day in Hindi

 राष्ट्रीय प्रतिरक्षा प्रणाली का महत्व 

इस दिन को एक महत्वपूर्ण दिवस के तौर पर मनाया जाता है क्योंकि टीकाकरण की आवश्यकता को उजागर करना ही बहुत महत्वपूर्ण है। अब भारत सरकार भी अत्याधिक संक्रमित बीमारी के खिलाफ पूरे देश में टीकाकरण के लिए आवश्यक कदम उठा रही है। टीकाकरण से व्यक्तियों तथा बच्चों की प्रतिरक्षा प्रणाली सुधरती है तथा यह लोगो को स्वस्थ रहने के लिए प्रोत्साहित भी करता है। वर्ष 2022 राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस का थीम था -टीके सभी के लिए काम करते हैं। राष्ट्रीय टीकाकरण की शुरुआत राष्ट्रीय टीकाकरण नीति को वर्ष 1975 में अपनाया गया था, जिसका आरंभ EPI(expanded program of immunization) द्वारा प्रारंभ किया गया था। बाद में वर्ष 1985 में इसे बदलकर यूनिवर्सल इम्यूनाइजेशन प्रोग्राम(UPI) का नाम दिया गया और पूरे भारतवर्ष में इसे लागू कर दिया गया।सालाना 2.67 करोड़ नवजात शिशुओं और 2.99 करोड़ गर्भवती महिलाओं को लक्षित करने वाली सबसे बड़ी स्वास्थ्य कार्यक्रमों में से एक है। UPI के तहत 12 टिके रोके जा सकने वाले लोगों के खिलाफ टीकाकरण निशुल्क दिया जाता है। UPI के दो प्रमुख मील के पत्थर 2014 में पोलियो का उन्मूलन और 2015 में माता और नवजात टिटनस उन्मूलन रहे हैं।नये के अंतर्गत IPV(Inactivated Polio Vaccine),RVV(Rotavirus Vaccine) भी खसरा, रूबेला टीका (MR), Pneumococcal Conjugate Vaccine(PCV) Tetanus और Adult Diphtheria Vaccine को शामिल किया गया है। 2020 में हुए भयावह कोरोना ने टीकाकरण के महत्व को लोगों में महसूस कराया कि टीका क्यों इतना महत्वपूर्ण है? अब कोविड-19 के खिलाफ भारत ने टीकाकरण इजाद कर ली है और लगभग सभी भारतवासियों को सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में मुफ्त में टिके भी मिल चुके हैं। अब बूस्टर डोज भी बहुत से लोगों ने ले ली है।

 राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस पहली बार 1995 में मनाया गया था। उसी दिन देश में राष्ट्रीय पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान शुरू किया गया था। इस दिन ओरल पोलियो वैक्सीन की पहली खुराक दी गई थी। राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस भारत सरकार के पल्स पोलियो कार्यक्रम को मनाता है, जो भारत से पोलियो उन्मूलन के लिए एक उल्लेखनीय पहल थी विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार हर साल लगभग 2 से 3 मिलीयन लोगों की जान टिके के माध्यम से बचाई जाती है। 

राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के महत्व के बारे में लोगों को बताते एवं जागरूक करते हैं।

10 Lines on National Immunization Day in Hindi

  1.  वर्ष 2014 में टीकाकरण से वंचित माताओं और बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम के तहत मिशन इंद्रधनुष शुरू किया गया था।
  2. भारत सरकार द्वारा मिशन इंद्रधनुष का उद्देश्य 2030 तक रोकी जा सकने वाली शिशु मृत्यु को समाप्त करने के सतत विकास लक्ष्य को प्राप्त करना है।
  3. दुनिया का सबसे बड़ा कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम भारत में कोविड-19 महामारी के खिलाफ पूरी आबादी का टीकाकरण करने के उद्देश्य से शुरू किया गया था।
  4. राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस भारत में हर वर्ष 16 मार्च को जबकि विश्व में नेशनल इम्यूनाइजेशन डे प्रतिवर्ष 10 नवंबर को मनाया जाता है।
  5. टीकाकरण परिवार और सार्वजनिक स्वास्थ्य का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है ।
  6. इसे नेशनल इम्यूनाइजेशन डे तथा हिंदी में राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के नाम से जाना जाता है।
  7. तीव्र संक्रमित रोगों की रोकथाम के लिए टीकाकरण सबसे प्रभावशाली तरीका है।
  8. इसके अंतर्गत बच्चों को निशुल्क टीके दिए जाते हैं।
  9. इस दिन अस्पतालों से लेकर स्कूलों तक विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।
  10. 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो का टीका भी दिया जाता है।

5 Lines on National Immunization Day in Hindi

  1. राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस की शुरुआत विश्व में पोलियो की चपेट में आने से रोकथाम के उद्देश्य से हुई। 
  2. विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार टीकाकरण एक स्वास्थ्य और विकास की सफलता की कहानी है।
  3. टीके की एंटी बॉडी बनाने के लिए एक व्यक्ति की प्रतिरक्षा प्रणाली को प्रशिक्षित किया जाता है।
  4. स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा 1978 में सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम शुरू किया गया था।
  5. लोगों में टिके भी निशुल्क उपलब्ध कराए जाते हैं।

Also Read:-

10 Lines on All Saints Day in Hindi
10 Lines on World Vegan Day in Hindi
10 Lines on Forgiveness Day in Hindi
10 Lines on World Literacy Day in Hindi
10 Lines on International Tiger Day in Hindi
10 Lines on World Aids Day in Hindi
10 Lines on Engineer’s Day in Hindi
10 Lines on World Coconut Day in Hindi

FAQ on National Immunization Day in Hindi

1) टीका हमारे लिए जरूरी क्यों है?

 उत्तर- टीकाकरण हमारे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाता है।

2) टीकाकरण का मूल सिद्धांत क्या है ?

उत्तर -टीकाकरण हमारे शरीर में टीके के प्रवेश से होता है और शरीर में एंटीबॉडी उत्पन्न करता है। टिके पिलाये  या इंजेक्शन के माध्यम से दिए जा सकते है। 

3) टीकाकरण कार्यक्रम कब से शुरू हुआ?

 उत्तर -टीकाकरण कार्यक्रम वर्ष 1975 से चलाया गया, जिसकी शुरुआत के नाम से चलाई गई थी।

4) टीकाकरण के जनक कौन है?

उत्तर -टीकाकरण के जनक एडवर्ड जेनर थे, जिन्हें इम्यूनोलॉजी का पिता कहा जाता है।

5) टीकाकरण के क्या लाभ हैं?

 उत्तर -टीकाकरण से हम ना केवल अपनी सुरक्षा करते हैं, बल्कि अपने आसपास के लोगों की भी सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं।

Also Read:-

10 Lines on Armistice Day in Hindi
10 Lines on Transport Day in Hindi
10 Lines on World Services Day in Hindi
10 Lines on World Cancer Awareness Day in Hindi
10 Lines on Childrens Day in Hindi
10 Lines on Infant Protection Day in Hindi
10 Lines on World Radiography Day in Hindi