10 Lines on Infant Protection Day in Hindi । शिशु सुरक्षा दिवस

Spread the love

आज हम “10 Lines Infant Protection Day in Hindi” लेकर आपके समक्ष आये है, इस आर्टिकल में आप ’शिशु सुरक्षा दिवस पर 10 लाइन’ पढ़ेंगे।

Infant Protection Day in Hindi

आज का अखबार पढ़कर मेरी आंखें नम हो गई। बात ही कुछ ऐसी ही थी। दरअसल अखबार में दो ऐसी खबरे छपी थी जिससे मेरा दिल टूट गया। पहली खबर यह थी कि एक औरत को प्रसव की पीड़ा होने पर भर्ती ना करने पर उसकी मौत हो गई। ना मां बची और ना ही शिशु यह दुनिया देख पाया। दूसरी खबर यह थी कि एक मां ने अपने पांच माह के बच्चे को भरी सर्दी में सड़क पर छोड़ दिया जिससे उस शिशु की मौत हो गई। कारण यह था कि घर में पैसों की तंगी थी इसलिए उस महिला ने यह कदम उठाया। दो बच्चों का समय से पहले अलविदा कह देना बहुत ही सोचने वाली बात है। 

Also Read:-

10 Lines on World Peace Day in Hindi
10 Lines on National Immunization Day in Hindi
10 Lines on Wikipedia Day in Hindi
10 Lines on Global Family Day in Hindi
10 Lines on Black Friday in Hindi
10 Lines on World Tsunami Day in Hindi
10 Lines on World Kindness Day in Hindi
10 Lines on World Diabetes Day in Hindi

पूरी दुनिया में शिशुओं की संख्या घटती जा रही है। 2019 में, यह रिपोर्ट सामने आई कि पूरी दुनिया में 2.4 मिलियन बच्चों की उनके पहले महीने के अंदर ही मृत्यु हो गई थी।  आंकडों के मुताबिक दुनिया भर में हर दिन 7,000 बच्चों की मौत हो जाती है। इस ग्राफ में पांच साल से कम उम्र के बच्चों की मौत का 47 प्रतिशत है। 1990 में यह 40% था। सबसे ज्यादा इस चीज से कोई देश प्रभावित है तो वह पाकिस्तान, बांग्लादेश और भारत ही है। शिशुओं की सुरक्षा के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए 7 नवंबर को शिशु संरक्षण दिवस मनाया जाता है कि कैसे उनकी देखभाल करके शिशु पीढ़ी की रक्षा की जाए। शिशु की मृत्यु के कई कारण होते हैं। इनमें शिशु मृत्यु दर के प्रमुख कारण जन्म दोष, समय से पहले जन्म और जन्म के समय कम वजन, चोट, अचानक शिशु मृत्यु सिंड्रोम, मातृ गर्भावस्था की जटिलताएं हैं। आनुवंशिकी, गर्भावस्था के दौरान संक्रमण, कुछ पोषक तत्वों की कमी जन्म दोषों का कारण बनती है। जन्म के समय कम वजन मुख्य रूप से खराब पोषण, मां के द्वारा शराब, सिगरेट या नशीली दवाओं का उपयोग, मधुमेह, हृदय की समस्याओं, फेफड़ों या गुर्दे की समस्याओं और उच्च रक्तचाप जैसी स्वास्थ्य स्थितियों के कारण होता है। हम सभी मनुष्य समाज का हिस्सा हैं। और ऐसे में समाज का अच्छा नागरिक होने के नाते यह हमारा दायित्व बनता है कि हम शिशु संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाकर शिशु पीढ़ी की रक्षा करें। शैशवावस्था जीवन की बहुत खुबसूरत अवस्था होती है। यह एक ऐसी अवस्था है जिसमें एक नवजात नई पर्यावरणीय परिस्थितियों में अपने आप को ढालने का प्रयास करता है। शिशु जब जन्म लेता है तो बेहद ही नाजुक होता है। उसे बड़े ही लाड-प्यार से पाल पोसकर बड़ा करना होता है। थोड़ी सी भी सख्ती दिखते ही वह मुरझाने लगते हैं। बच्चों को अपनी मां का दुध मिलना भी बहुत ही जरूरी होता है। स्तनपान करवाना एक मां का फर्ज होता है। जैसे ही बच्चा जन्म लेता है तभी से उसका अपनी मां से गहरा लगाव हो जाता है। बच्चे ही आने वाले भविष्य की नींव है। शांतिपूर्ण कल के लिए और दुनिया को एक बेहतर जगह बनाने के लिए शिशुओं की रक्षा करना बहुत महत्वपूर्ण है।

10 Lines on Infant Protection Day in Hindi

  1. शिशुओं की सुरक्षा के बारे में जागरूकता फैलाने और उचित देखभाल करके उनके जीवन की रक्षा करने के उद्देश्य से 7 नवंबर को शिशु संरक्षण दिवस मनाया जाता है।
  2. वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन की एक रिपोर्ट के मुताबिक 2019 में दुनियाभर में 2.4 मिलियन बच्चों की मौत हो गई। यह चिंता वाली बात है।
  3. बच्चें भगवान की तरफ से अनमोल उपहार होते हैं।
  4. बच्चे हमारे आने वाले कल का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
  5. अगर बच्चे स्वस्थ होकर चहकते रहते हैं तभी हमारा जीवन एक सुंदर बगिया की तरह महकता रहता है।
  6. दुनियाभर में सभी देशों की सरकार बच्चों को बचाने में जुटी हुई है।
  7. बच्चों के लिए उनकी मां ही सबसे महत्वपूर्ण होती है।
  8. मां का दुध बच्चों के स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
  9. दुनियाभर में ऐसे कई केस सामने आते हैं जहां पर बच्चे जन्म लेने के थोड़े ही समय में मर जाते हैं।
  10. बच्चों को उचित देखभाल और प्यार की बहुत आवश्यकता होती है।

5 Lines on Infant Protection Day in Hindi

  1. शिशु संरक्षण दिवस लोगों में जागरूकता फैलाने में मदद करता है।
  2. बच्चे आने वाले कल का भविष्य है।
  3. सभी पेरेंट्स का दायित्व होता है कि वह अपने बच्चों की हर प्रकार से रक्षा करें।
  4. बच्चों को अपने शुरुआती 28 दिनों में मौत का सबसे बड़ा खतरा होता है।
  5. भारत में 2018 को 721,000 बच्चों की मौत का नुकसान उठाना पड़ा।

Also Read:-

10 Lines on All Saints Day in Hindi
10 Lines on World Vegan Day in Hindi
10 Lines on Forgiveness Day in Hindi
10 Lines on World Literacy Day in Hindi
10 Lines on International Tiger Day in Hindi
10 Lines on World Aids Day in Hindi
10 Lines on Engineer’s Day in Hindi
10 Lines on World Coconut Day in Hindi

FAQ on Infant Protection Day in Hindi

Question: शिशु संरक्षण दिवस कब मनाया जाता है?
Answer: शिशु संरक्षण दिवस हर साल 7 नवंबर को मनाया जाता है।

Question: शिशु दिवस को मनाने के पीछे उद्देश्य क्या होता है?
Answer: शिशु संरक्षण दिवस मनाने के पीछे का उद्देश्य है कि शिशुओं की सुरक्षा को लेकर पूरी दुनिया में जागरूकता फैलाना। इसके अलावा इस दिवस से यह भी शिक्षा दी जाती है कि कैसे नवजात की उचित देखभाल करके उनकी जीवन की रक्षा की जाए।

Question:. भारत के 2020 के इनफेन्ट मोर्टेलिटी रेट की रिपोर्ट के अनुसार मृत्यु दर में कितनी गिरावट आई है?
Answer: भारत ने अपनी शिशु मृत्यु दर (IMR) में महत्वपूर्ण प्रगति की है, 2020 की एक रिपोर्ट से पता चलता है कि 2012 से पांच साल से कम उम्र की मौतों की संख्या में 30 प्रतिशत की गिरावट आई है और अब यह विश्व औसत से गिर गई है, और इसमें 2019 के हिसाब से 3.48 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, 1000 जीवित जन्मों पर प्रति 29.848 मौतों।

Question: इनफेन्ट मोर्टेलिटी का प्रमुख कारण क्या है? 
Answer: अपर्याप्त स्वास्थ्य देखभाल, और कुपोषण प्रारंभिक शिशु मृत्यु दर का प्रमुख कारण है। आईएमआर के हिसाब से दो मुख्य कारणों में हैं: समय से पहले जन्म, और रोग, विशेष रूप से दस्त और निमोनिया।

Question: भारत सरकार ने कौन-कौन सी योजनाएँ शिशु और माता के लिए चालू कर रखी है?
Answer: भारत सरकार ने जो योजनाएँ शिशु और माताओं के लिए चालू कर रखी है वह इस प्रकार है –

  1. प्रधानमंत्री जन धन योजना
  2. प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान 
  3. राजीव गांधी नेशनल क्रेच योजना
  4. प्लस पोलियो
  5. राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम 
  6. राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस
  7. सुकन्या समृद्धि योजना
  8. मिशन इंद्रधनुष अभियान
  9. किलकारी मोबाइल ऐप
  10. बर्थ कंपेनिअन
  11. मां-बच्चा सुरक्षा कार्ड
  12. राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन

Also Read:-

10 Lines on Armistice Day in Hindi
10 Lines on Transport Day in Hindi
10 Lines on World Services Day in Hindi
10 Lines on World Cancer Awareness Day in Hindi
10 Lines on Childrens Day in Hindi
10 Lines on Infant Protection Day in Hindi
10 Lines on World Radiography Day in Hindi