Fruits Name in Hindi। 100+ फलों के नाम हिंदी में जानिए

Spread the love

फल खाने से हमें ऊर्जा मिलती है। फल खाने से हम अनेको बीमारियों से बचे रहते है। जैसे सब्जिया, अनाज और दूध हमारे स्वस्थ्य के लिए आवश्यक है ठीक उसी प्रकार फल भी हमारे लिए अति आवश्यक है। तो आज आप सभी को  पोस्ट में “फलो के नाम हिंदी में” पढ़ेंगे। स्कूल की प्रारंभिक कक्षाओं में ही “Fruits Name in Hindi” पूछ जाता है। हम यह पर सभी फलो के नाम हिंदी में और साथ ही साथ फलो के नाम इंग्लिश में भी दे रहे है। ताकि आप सभी को Fruits name in Hindi and English दोनों भाषाओ में समझने और याद करने में मदद मिल सके।

Fruits in Hindi

फल एक प्रकार का प्राकृतिक भोजन है। फलो का खाने के रूप में प्रयोग पूरी दुनिया के लोग करते हैं। फल एक स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन है और इसके खाने से स्वास्थ्य को भी लाभ होता है।

फल वृक्ष से प्राप्त होता है, यह एक फूल वाले पौधे का परिपक्व रूप होता है, जिसमें बीज होते हैं। फल कई प्रकार के आकार और रंगों में होते हैं, जैसे : गोल, अंडाकार, छोटे आकार और बड़े आकार शामिल हैं। इनका स्वाद भी अलग अलग होता है जैसे : मीठा, खट्टा, कसैला या थोड़े कड़वा भी होता हैं।

फल खाने से हमारे शरीर को आवश्यक विटामिन और खनिज प्राप्त होता है। प्रत्येक फल में अलग अलग गुण और विटामिन होते है। फलो में अनेक विटामिन मिलते है जैसे विटमिन सी, जो एक स्वस्थ प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए महत्वपूर्ण है, और पोटेशियम, जो हृदय स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। फलों में प्रचूर मात्रा में फाइबर भी होता है, जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद करता है और रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने में शरीर की मदद कर सकता है।

फलों का सेवन कच्चा या पकाकर किया जाता है। फलों को खाने के कुछ लोकप्रिय तरीके है जैसे कच्चा फल खाना, फलो के टुकड़े कर कर खाना, छोटे फलो का शरबत या स्मूदी बनाकर उनका उपभोग करना। फलों का उपयोग जैम, जैली या अन्य प्रिजर्व बनाने के लिए भी किया जाता है।

फल के प्रयोग से लोग मीठे पकवान भी बनाते है जो की स्वस्थ्य के लिए लाभदायक होता है। बहुत से लोग मीठा खाने के बजाय फलों को खाना पसंद करते है। फलो में फ्रुक्टोस होता है जो मिठास तो देता है परन्तु यह मोटापे जैसी और मधुमेह बीमारी से हमें बचता है।

फलो का उपयोग हमारी दैनिक भोजन में जरूर करना चाहिए इससे हमारी भोजन संतुलित भोजन बनता है। हमें अपने स्वस्थ्य को सही रखने के लिए नियमित मौसमी फल प्रचूर मात्रा में खाना चाहिए।

Fruits Name in Hindi with Pictures PDF Download

Fruits Name in Hindi

Fruits Name in Hindi

Fruits Image

Fruits Name in English

Fruits Name in Hindi

1.

mango Fruit
Mango Name in Hindi

 

Mango

आम

आम एक रसीला और मीठा फल होता है। आम को इंग्लिश में Mango कहते है। भारत में आम फलो का राजा कहलाता है। आम का सबसे अधिक उत्पादन भारत वर्ष में होता है। गर्मियों का मौसम आम का मौसम होता है, इस मौसम में आम बाजारों में उपलब्ध होता है।
2.

banana name in hindi
Banana Name in Hindi

Banana

केला

भारत में क्षेत्रफल व उत्पादन की दृष्टि से आम के बाद केले का नाम आता है। भारत में केले दूसरे नंबर पे सबसे ज्यादा उत्पादित करने वाला फल है। भारत का महाराष्‍ट्र राज्य केले का 50 प्रतिशत उत्‍पादन करता है। केले में कार्बोहइड्रेट और विटामिन B होता है जो हमारे शरीर के लिए बहुत आवश्यक है।
3.

Guava name in hindi
Guava Name in Hindi

Guava

अमरूद

अमरुद एक फल है। अमरुद को इंग्लिश भाषा में Guava कहते है। अमरुद की खेती अनेक प्रकार की मिटटी में की जा सकती है। अमरुद में विटामिन C , विटामिन A , विटामिन B के साथ साथ लोहा, चूना तथा फास्फोरस भी पाए जाते है। अमरुद हमारे स्वस्थ्य के लिए बहुत आवश्यक है।
4.

Apple name in Hindi
Apple Name in Hindi
Apple सेब
सेब एक पौष्टिक फल है। सेब को इंग्लिश में Apple कहते है। सेब का रंग प्राय लाल, हल्का पीला या हरा होता है। इसका वैज्ञानिक नाम मेलस डोमेस्टिका हैं। सेब का उत्पादन ठंडी जगह पे होता है। भारत में सेब कश्मीर हिमाचल और उत्तराखंड में उगाये जाते है।
5.

Grapes name in Hindi
Grapes Name in Hindi
Grapes अंगूर
अंगूर एक गुच्छेदार फल है। अंगूर को इंग्लिश में Grapes कहा जाता है। अंगूर एक बेल नुमा पौध से गुच्छो के रूप में प्राप्त होती है। अंगूर को संस्कृत में द्राक्षा फल कहा जाता है। इसके अपने औषधीय गुण है। यह बहुत पौष्टिक होता है तथा विटमिन और खनिज से भरपूर होता है।
6.

Orange name in Hindi
Orange Name in Hindi
Orange संतरा
संतरा एक रस्सेदार फल है। संतरे को इंग्लिश में Orange कहा जाता है। संतरे में विटामिन C प्रचूर मात्रा में उपलब्ध होता है। संतरे के सेवन से फ्रुक्टोस, डेक्स्ट्रोज, विटमिंस और बहुत से खनिज आपके शरीर को ऊर्जावान बनाते है। संतरा तन और मन को ठंडक देता है।
7.

Pomegranate name in Hindi
Pomegranate Name in Hindi
Pomegranate अनार
अनार एक शक्तिवर्धक फल हैं। अनार लाल रंग का होता है। अनार को इंग्लिश में Pomegranate कहते है। अनार के छिलके के अंदर बहुत से छोटे छोटे दाने होते है, इसी को फल के रूप में खाया जाता है। अनार में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन्स, खनिज और फाइबर पाया जाता है। अनार के पेड़ की लकड़ी का उपयोग बहुत सी चीजे बनाने में भी होता है इसकी लड़की बहुत मजबूत होती है।
8.

Sapota or Naseberry name in Hindi
Sapota or Naseberry Name in Hindi
Sapota/ Naseberry चीकू
चीकू एक मिठास भरा फल है। इसका वैज्ञानिक नाम मनिलकरा ज़ापोता है। चीकू को इंग्लिश में Sapota या Naseberry के नाम से जाना जाता है। चीकू में बहुत से गुण होते है। चीकू में कार्बोहइड्रेट, B विटामिन्स और बहुत से खनिज पाए जाते है। इसे खाने से शरीर को ऊर्जा मिलती है।
9.

Coconut name in Hindi
Coconut Name in Hindi
Coconut नारियल
नारियल एक पौष्टिक और पवित्र फल होता है। नारियल को इंग्लिश में Coconut कहा जाता है। इसका पेड़ एक लम्बे तने लिए होता है और ऊपर छोर पर विशाल पत्तिया होती है इन्ही पत्तियों के बीच बड़े बड़े नारियल फल लगते है। नारियल के वृक्ष समुद्र के किनारे या छारीय स्थान पे दिखाई देते है। नारियल खाने से वात, पित्त आदि जैसे अनेक रोगो से मुक्ति मिलती है।
10.

Litchi name in Hindi
Litchi Name in Hindi
Litchi or Lychee लीची
लीची एक रसदार फल है। लीची का वैज्ञानिक नाम लीची चीनेंसिस है। लीची को इंग्लिश में लीची कहा जाता है। लीची प्राय गर्म स्थान में आसानी से उगाई जा सकती है। भारत में देहरादून में लीची का उत्पादन अधिक होता है इसी के साथ साथ बिहार, उत्तर प्रदेश में भी लीची का उत्पाद होता है।
11.

Blackberry Fruit Name in Hindi
Blackberry Fruit Name in Hindi
Blackberry or Java plum जामुन
जामुन एक छोटा बैंगनी कलर का फल होता है। जामुन का वृक्ष एक सदाबहार वृक्ष होता है। इसमें गुठली होती है, जिसका प्रयोग शुगर में किया जाता है। जामुन का वैज्ञानिक नाम Syzygium Cumini होता हैं। जामुन फल को काला जामुन, जामुन, राजमन, जमाली, ब्लैकबेरी आदि के नाम से भी जाना जाता है। इस फल में ग्लूकोज और फ्रक्टोज मुख्य रूप से पाए जाते है। जामुन में खनिजों की मात्रा प्रचूर होती है।
12.

Date Fruit Name in Hindi
Date Fruit Name in Hindi
Date खजूर
खजूर का वृक्ष ताड़ वृक्ष की प्रजाति से है। खजूर का वैज्ञानिक नाम फीनिक्स डेक्टाइलेफेरा है। खजूर के पेड़ गर्म स्थानों पे भी आसानी से उग जाते है। खजूर के पेड़ की ऊँचाई 15 से 25 मीटर तक होती है। खजूर के फल में अनेक पोषक तत्वों पाए जाते है। खजूर में मूलतः कर्बोहिड्रेट, आयरन, कैल्शियम, अमीनो एसिड, फॉस्फोरस, मिनरल और ढेर सारे विटामिन्स पाए जाते है। इसमें कैंसर,सेल डैमेज और दिल से जुड़ी बीमारियों से लड़ने की अद्भुत शक्ति होती है।
13.

Mulberry Name in Hindi
Mulberry Name in Hindi
Mulberry शहतूत
शहतूत एक फल है जिसका वैज्ञानिक नाम Morus Alba होता है। शहतूत वृक्ष मध्यम आकार से लेकर ऊँचे तक हो सकते है। इसके पेड़ प्राय 10 मीटर से 25 मीटर ऊँचे होते है। शहतूत को संस्कृत भाषा में ‘तूत’ बोला जाता है। इसे फारसी भाषा में ‘अजरबैजानी’ तथा तुर्की भाषा में ‘दूत’ कहते हैं। इसमें कैल्शियम, पॉलीफेनोल्स और फ्लेवोनॉयड, विटामिन-ए, जिंक और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते है।
14.

Musk- Melon Name in Hindi
Musk- Melon Name in Hindi
Musk- Melon खरबूजा
खरबूजा गर्मियों में मिलने वाला फल है। खरबूजा पकने पे पिले रंग का दिखाई देता है। इसमें ढेर सारे बीज गुच्छो में होते है। इसके बीजो को सुखाकर भी खाया जाता है। खरबूजा फल में पानी की मात्रा अधिक होती है। खरबूजा खाने में मीठा और स्वादिष्ट होता है। खरबूजा फल में 97 प्रतिशत पानी होता है। खरबूजा खाने से शरीर को ग्लूकोज मिलता है । इसमें विटामिन ‘बी, शुगर, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन ‘ए’, बीटा-कारोटीन और पोटेशियम जैसे ढेर सारे पोषक तत्त्व प्राप्त होते है।
15.

Water- Melon Name in Hindi
Water- Melon Name in Hindi
Water- Melon तरबूज
तरबूज एक बड़े आकार का फल होता है। तरबूज अंदर से लाल होता है इसमें काले रंग के ढेर सारे बीज होते है। तरबूज में 80 प्रतिशत से ज्यादा पानी होता है। तरबूज गर्मिओ में उगने वाला फल है और यह ग्रीष्म ऋतू में बाज़ारो में मिलता है। तरबूज खाने से शरीर में जल की पूर्ती होती है। तरबूज में विटामिन-ए, विटामिन सी, विटामिन बी फाइबर, पोटैशियम और आयरन होता है। इस फल में एक खास तत्व लाइकोपीन होता है ।
16.

Papaya Name in Hindi
Papaya Name in Hindi
Papaya पपीता
पपीता एक पिले रंग का फल है। पपीता का वैज्ञानिक नाम कॅरिका पपया है। पपीता कच्चा सब्जी के रूप में और पकने के बाद फल के रूप में भी प्रयोग होता है। पेट से जुडी बीमारियों में पपीता बहुत उपयोगी औषधि के रूप में काम आता है। इसके वृक्ष से सफ़ेद रंग का दूध निकलता है जिसे पपेन नामक औषधि तैयार की जाती है। पपीते के फल में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन डी और केल्शियम, आयरन, प्रोटीन जैसे ढेर सारे पोषक तत्त्व प्रचूर मात्रा में पाए जाते है।
17.

Pear Fruit Name in Hindi
Pear Fruit Name in Hindi
Pear नाशपाती
नाशपाती फल को अंग्रेजी भाषा में Pear कहा जाता है। नाशपाती का वैज्ञानिक नाम Pyrus communis Linn है। नाशपाती के पेड़ की ऊंचाई 10 मीटर से लेकर 17 मीटर तक हो सकती है। नाशपाती में बहुत सारे औषधीय गुण होते है। नाशपाती में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन सी, आयरन जैसे अनेक पोषक तत्त्व विद्यमान है।
18.

Pineapple Name in Hindi
Pineapple Name in Hindi
Pineapple अनानास
अनन्नास फल को अंग्रेजी में पाइनऍप्पल कहा जाता है। इसका वैज्ञानिक नाम Ananas comosus है। अनानास फल का ऊपरी भाग कांटेदार होता है। अंदर से यह पिले रंग का रसेदार फल है। अनानास का जूस पिने में बहुत स्वादिष्ट लगता है। अनानास फल में विटामिन सी प्रचूर मात्रा में मिलता है। इसमें क्लोरीन, मैग्नीशियम, मैग्नीशियम और ब्रोमिलेन जैसे पोषक तत्व भी विद्यमान है। यह शरीर को बहुत से रोगो से बचने में सक्षम है।
19.

Plum Name in Hindi
Plum Name in Hindi
Plum आलू बुखारा
आलू बुखारा को अलूचा या अंग्रेजी भाषा में प्लम भी कहा जाता है। आलू बुखारा का वैज्ञानिक नाम प्रूनस डोमेस्टिका है। इसके फल का आकार गोल होता है। आलू बुखारा प्रायः लाल, काले, पीले और हरे रंग का होता है। इसके गुदा को खाया जाता है, इसका गुदा पिले रंग का होता यही। इस फल का स्वाद खट्टा मीठा होता है। इसके फल में आयरन, विटामिन सी, विटामिन K , विटामिन A और ढेर सारा फाइबर प्राप्त होता है।
20.

Sweet Lime Name in Hindi
Sweet Lime Name in Hindi
Sweet Lime मौसमी
मौसंबी को इंग्लिश में Sweet lemon या Sweet Lime कहा जाता है। मौसम्बी का वैज्ञानिक नाम Citrus Limetta है। यह फल नीबू प्रजाति का मन जाता है। मौसमी का फल निम्बू के आकर से बड़ा होता है। मौसंबी को प्रायः मुसम्मी या मौसमी के नाम से भी जाना जाता हैं। उत्तर प्रदेश मे मौसंबी फल को ‘मीठा नींबू’ के नाम से जानते हैं। मौसंबी के फलो का जूस सेहत के लिए बहुत लाभकारी होता है। मौसंबी में कार्बोहइड्रेट, विटमिन C , कैल्सियम, आयरन और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व होते है। मौसंबी में लगभग 80 प्रतिशत से ज्यादा पानी होता है।
21.

Tamarind Name in Hindi
Tamarind Name in Hindi
Tamarind इमली
इमली एक उष्णकटिबंधीय पेड़ है जो की व्यापक रूप से भारत, मैक्सिको और इंडोनेशिया सहित दुनिया के कई हिस्सों में पाया जाता है। इमली के पेड़ का फल एक फली जैसी संरचना होती है जिसमें एक चिपचिपा, भूरे रंग का गूदा होता है जिसका उपयोग खट्टे स्वाद के रूप में खाना पकाने में किया जाता है। इमली की लुगदी का उपयोग इमली का रस बनाने के लिए भी किया जाता है, और यह कई दक्षिण एशियाई और दक्षिणपूर्व एशियाई व्यंजनों में एक प्रमुख घटक है। पाचन विकार, बुखार और गले में खराश जैसी विभिन्न बीमारियों के इलाज के लिए इमली का उपयोग पारंपरिक चिकित्सा में भी किया जाता है। इमली विटामिन सी और अन्य एंटीऑक्सीडेंट से भी भरपूर होती है।
22.

Water- Chestnut Name in Hindi
Water- Chestnut Name in Hindi
Water- Chestnut सिंघाड़ा
सिंघाड़ा एक प्रकार की जलीय वनस्पति है जो दलदलों, तालाबों और जल के अन्य निकायों में उगती है। इसे दुनिया के कुछ हिस्सों में “सिंघारा” या “ट्रे खुआ” के रूप में भी जाना जाता है। पौधे में लंबे, हरे पत्ते होते हैं जो पानी की सतह पर तैरते हैं, और यह छोटे, गोल फल पैदा करता है जिसमें सफेद रंग का फल होता हैं। यह सफ़ेद हिस्सा खाने योग्य है। सिंघाड़े का प्रयोग अक्सर चीनी और दक्षिणपूर्व एशियाई व्यंजनों में किया जाता है। सिंघाड़ा कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है और इसमें थोड़ी मात्रा में प्रोटीन और विटामिन भी होते हैं। यह आहार फाइबर का भी एक अच्छा स्रोत है और वसा में कम है।
23.

Apricot Name in Hindi
Apricot Name in Hindi
Apricot खूबानी
खुबानी को अंग्रेजी भाषा में Apricot कहा जाता है, यह एक छोटा, गोल फल है जो चीन और मध्य एशिया में पाया जाता है। यह गुलाब के परिवार से है और आड़ू और बेर से निकटता से संबंधित है। खुबानी का पेड़ वसंत में सुगंधित, गुलाबी या सफेद फूल पैदा करता है, इसके बाद गर्मियों में खुबानी का फल आता है। फल आमतौर पर नारंगी रंग का होता है, लेकिन पीला या लाल भी हो सकता है। इसकी ऊपरी परत चिकनी और मुरझाई हुई होती है और यह अंदर से मीठा गुद्देदार होता है। खुबानी विटामिन ए, विटामिन सी, पोटेशियम और आहार फाइबर का एक अच्छा स्रोत है। इसका उपयोग विभिन्न प्रकार की बीमारियों के इलाज के लिए पारंपरिक चिकित्सा में किया जाता है।
24.

Raspberry Name in Hindi
Raspberry Name in Hindi
Raspberry रसबेरी
Raspberry को हिंदी में रसबेरी कहा जाता है। यह एक प्रकार का फल है जो ब्लैकबेरी और ड्यूबेरी की तरह होता है। यह एक बारहमासी पौधा है जो लाल, काले या बैंगनी फल पैदा करता है। रास्पबेरी मीठे और रसीले होते हैं। वे विटामिन सी, मैंगनीज और फाइबर का एक अच्छा स्रोत हैं। रसबेरी का उपयोग जैम, जेली, पाई, टार्ट्स, सिरप और यहां तक ​​कि कुछ बियर बनाने में भी किया जाता है। रास्पबेरी एंटीऑक्सिडेंट का एक अच्छा स्रोत हैं और हृदय रोग और कैंसर के जोखिम को कम करने में सहायक है साथ ही साथ कई गंभीर बीमारियों में भी इसका सेवन स्वास्थ्य को लाभ पहुँचता है।
25.

Lemon Name in Hindi
Lemon Name in Hindi
Lemon नींबू
नींबू एक छोटा सा साइट्रस फल है जिसकी दुनिया भर में बड़े पैमाने पर खेती की जाती है। यह एक छोटा, गोल फल है जो आमतौर पर पीले रंग का होता है और इसका विशिष्ट अम्लीय स्वाद होता है। नींबू विटामिन सी का एक अच्छा स्रोत है और इसमें थोड़ी मात्रा में विटामिन बी6, विटामिन ए और विटामिन ई भी होते हैं। ये फाइबर और कैल्शियम, पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे खनिजों का भी अच्छा स्रोत हैं। नींबू का उपयोग आमतौर पर भोजन और पेय में खट्टे स्वाद को जोड़ने के लिए किया जाता है, और कई व्यंजनों जैसे कि मैरिनेड, ड्रेसिंग, सॉस और डेसर्ट में एक प्रमुख घटक के रूप में इसका प्रयोग होता है। नींबू का उपयोग प्रतिरोधक क्षमता प्रणाली को बढ़ावा देने, पाचन में सहायता करने और गुर्दे की पथरी को रोकने में भी मदद के लिए किया जाता है।
26.

Blueberry Name in Hindi
Blueberry Name in Hindi
Blueberry ब्लूबेरी/ नीलबदरी
ब्लूबेरी एक प्रकार की छोटी, गोल बेरी होती है जो आमतौर पर नीले या बैंगनी रंग की होती है। वेब्लूबेरी उत्तरी अमेरिका में मूल रूप से पायी जाती हैं और दुनिया के कई हिस्सों में व्यापक रूप से इसकी खेती की जाती है। वे विटामिन सी, विटामिन K, और मैंगनीज का एक अच्छा स्रोत हैं, और इसमें अन्य विटामिन और खनिजों की थोड़ी मात्रा भी होती है। ब्लूबेरी में एक अच्छा एंटीऑक्सिडेंट भी पाया जाता है। ब्लूबेरी के सेवन से हृदय रोग, कैंसर और मधुमेह जैसी बीमारियों में लाभ मिलता है।
27.

Fig Name in Hindi
Fig Name in Hindi
Fig अंजीर
अंजीर एक छोटे आकार का फल है जो मध्य पूर्व और पश्चिमी एशिया में मूल रूप से पाया जाता है। यह शहतूत परिवार का सदस्य है। अंजीर आमतौर पर हरे, भूरे या बैंगनी रंग के होते हैं और अंदर छोटे बीजों के साथ नरम, थोड़ा मीठा गुद्देदार हिस्सा होता है। अंजीर फल फाइबर, पोटेशियम और कैल्शियम का एक अच्छा स्रोत है, और इसमें विटामिन के, विटामिन बी 6 और विटामिन ई जैसे अन्य विटामिन और खनिज भी पाए जाते है। अंजीर में एंटीऑक्सिडेंट भी पाया जाता है।
28.

Peach Name in Hindi
Peach Name in Hindi
Peach/ Nectarine आड़ू/ सतालू
आड़ू एक गोल आकर का फल होता है जो गुलाब के परिवार से संबंधित है, जिसमें खुबानी, आलूबुखारा और अमृत भी शामिल हैं। दुनिया भर में व्यापक रूप से इसकी खेती की जाती है। यह फल आमतौर पर नारंगी या पीले रंग का होता है, जिसमें एक नरम त्वचा के निचे मीठा रसेदार भाग होता है। आड़ू विटामिन ए, विटामिन सी और पोटेशियम का एक अच्छा स्रोत है।
29.

Strawberry Name in Hindi
Strawberry Name in Hindi
Strawberry स्ट्रॉबेरी/ झरबेर
स्ट्रॉबेरी एक फल है जिसका आकर छोटा होता है। यह फल लाल रंग का होता है। यह यूरोप और उत्तरी अमेरिका में मूल रूप से पाया जाता है और दुनिया भर में व्यापक रूप से इसकी खेती की जाती है। फल आमतौर पर लाल रंग का होता है, जिसमें मीठा और रसदार स्वाद होता है। स्ट्रॉबेरी विटामिन सी, मैंगनीज और फोलेट का एक अच्छा स्रोत है, और इसमें अन्य विटामिन और खनिजों की मात्रा भी पायी जाती है।
30.

Cashew Apple Name in Hindi
Cashew Apple Name in Hindi
Cashew Apple काजू फल
काजू सेब, जिसे काजू फल भी कहा जाता है, काजू के पेड़ का फल है। फल आम तौर पर पीले या लाल रंग का होता है और इसका एक विशिष्ट आकार होता है, जो एक अलग डंठल के साथ घुमावदार होता है। फल आम तौर पर मीठा और रसदार होता है और इसका एक अनूठा स्वाद होता है, इसका उपयोग अक्सर जूस, जेली और वाइन बनाने के लिए किया जाता है। काजू फ़ल से काजू नट्स भी प्राप्त होता है जो की स्वस्थ्य के लिए बहुत अच्छा माना जाता है इसमें वसा, प्रोटीन और मैग्नीशियम और जिंक जैसे खनिज पाए जाते है। यह एक एंटीऑक्सीडेंट का भी अच्छा स्रोत हैं।
31.

Custard Apple Name in Hindi
Custard Apple Name in Hindi
Custard Apple सीताफल, सरीफा
32.

Acai Berry Name in Hindi
Acai Berry Name in Hindi
Acai Berry काला जामुन
33.

Avocado Name in Hindi
Avocado Name in Hindi
Avocado/ Butterfruit मक्खन फल
34.

Black Currant Name in Hindi
Black Currant Name in Hindi
Black Currant फालसेब
35.

Prickly Pear Name in Hindi
Prickly Pear Name in Hindi
Prickly Pear कांटेदार नाशपाती
36.

Pomelo Name in Hindi
Pomelo Name in Hindi
Pomelo चकोतरा, गागल निम्बू
37.

Cherry Name in Hindi
Cherry Name in Hindi
Cherry ग्लास मेवा, आलूबालू
38.

Quince Name in Hindi
Quince Name in Hindi
Quince श्रीफल/ सफरजल
39.

Passion Fruit Name in Hindi
Passion Fruit Name in Hindi
Passion कृष्णा फल
40.

Jackfruit Name in Hindi
Jackfruit Name in Hindi
Jackfruit कटहल
41.

Palm fruit Name in Hindi
Palm fruit Name in Hindi
Palm Fruit ताड़ का फल
42.

Malay Apple Name in Hindi
Malay Apple Name in Hindi
Malay Apple हरा जामुन
43.

Wood Apple Name in Hindi
Wood Apple Name in Hindi
Wood Apple बेल
44.

Persimmon Name in Hindi
Persimmon Name in Hindi
Persimmon तेंदू फल
45.

Red Banana Name in Hindi
Red Banana Name in Hindi
Red Banana लाल केला
46.

Soursop Name in Hindi
Soursop Name in Hindi
Soursop लक्ष्मण फल
47.

Star Fruit Name in Hindi
Star Fruit Name in Hindi
Star Fruit कमरख/ करम्बोला
48.

Kiwi Name in Hindi
Kiwi Name in Hindi
Kiwi कीवी
49.

Loquat Name in Hindi
Loquat Name in Hindi
Loquat लोकाट
50.

Malta Fruit Name in Hindi
Malta Fruit Name in Hindi
Malta Fruit मालटा
51.

Mimusops Fruit Name in Hindi
Mimusops Fruit Name in Hindi
Mimusops Fruit खिरनी
52.

Olive Fruit Name in Hindi
Olive Fruit Name in Hindi
Olive Fruit जैतून
53.

Dragon Fruit Name in Hindi
Dragon Fruit Name in Hindi
Dragon Fruit ड्रेगन फल
54.

Elderberry Fruit Name in Hindi
Elderberry Fruit Name in Hindi
Elderberry Fruit एल्डरबेर्रिज
55.

Monk Fruit Name in Hindi
Monk Fruit Name in Hindi
Monk Fruit साधु फल
56.

Rasbhari Name in Hindi
Rasbhari Name in Hindi
Rasbhari रसभरी
57.

Cloudberry Name in Hindi
Cloudberry Name in Hindi
Cloudberry क्लाउड बेरी
58.

Cranberry Name in Hindi
Cranberry Name in Hindi
Cranberry क्रेनबेरी
59.

Damson Name in Hindi
Damson Name in Hindi
Damson झरबेर
60.

Feijoa Name in Hindi
Feijoa Name in Hindi
Feijoa फेजोआ
61.

Goji Berry Name in Hindi
Goji Berry Name in Hindi
Goji Berry गोजीबेर
62.

Honeyberry Name in Hindi
Honeyberry Name in Hindi
Honeyberry हनी बेरी
63.

Huckleberry Name in Hindi
Huckleberry Name in Hindi
Huckleberry ह्क्लबेरी
64.

Jabuticaba Name in Hindi
Jabuticaba Name in Hindi
Jabuticaba जबुटिकाबा
65.

Kiwano Name in Hindi
Kiwano Name in Hindi
Kiwano किवानो
66.

Mangosteen Name in Hindi
Mangosteen Name in Hindi
Mangosteen मैंगोस्टीन
67.

Miracle Fruit Name in Hindi
Miracle Fruit Name in Hindi
Miracle Fruit चमत्कारी फल
68.

Nance Fruit Name in Hindi
Nance Fruit Name in Hindi
Nance नैन्स
69.

Pineberry Fruit Name in Hindi
Pineberry Fruit Name in Hindi
Pineberry पाइनबेरी
70.

Salak Fruit Name in Hindi
Salak Fruit Name in Hindi
Salak सलक
71.

Owari Satsuma Fruit Name in Hindi
Owari Satsuma Fruit Name in Hindi
Owari Satsuma सात्सुमा
72.

Star Apple Name in Hindi
Star Apple Name in Hindi
Star Apple सितारा सेब
73.

Surinam Cherry Name in Hindi
Surinam Cherry Name in Hindi
Surinam Cherry सूरीनाम चेरी
74.

Tamarillo Name in Hindi
Tamarillo Name in Hindi
Tamarillo तमारिल्लो
75.

Ugli fruit Name in Hindi
Ugli fruit Name in Hindi
Ugli Fruit उगली फल
76.

Ice - Apple fruit Name in Hindi
Ice – Apple fruit Name in Hindi
Ice – Apple ताड गोला
77.

Sweet Potato Name in Hindi
Sweet Potato Name in Hindi
Sweet Potato शकरकंद
78.

Kadamba Fruit Name in Hindi
Kadamba Fruit Name in Hindi
Kadamba Fruit कदंब
79.

Jicama fruit Name in Hindi
Jicama fruit Name in Hindi
Jicama fruit जिका फल
80.

Sherbet Berry Name in Hindi
Sherbet Berry Name in Hindi
Sherbet Berry फालसा
81.

Madras Thorn Fruit Name in Hindi
Madras Thorn Fruit Name in Hindi
Madras Thorn , Jungle Jalebi जंगल जलेबी
82.

monkey jack fruit Name in Hindi
monkey jack fruit Name in Hindi
Monkey Jack, Badhal Fruit
बड़हर
83.

Mandarin Fruit Name in Hindi
Mandarin Fruit Name in Hindi
Mandarin किन्नू
84.

Limonia Acidissima name in Hindi
Limonia Acidissima name in Hindi
Limonia Acidissima कैथा
85.

Black Nightshade Name in Hindi
Black Nightshade Name in Hindi
Black Nightshade मकोय
86.

Gooseberry Fruit Name in Hindi
Gooseberry Fruit Name in Hindi
Gooseberry करोंदा
87.

Kumquat Fruit Name in Hindi
Kumquat Fruit Name in Hindi
Kumquat संतरे जैसा फल
88.

Macadamia Nut Fruit Name in Hindi
Macadamia Nut Fruit Name in Hindi
Macadamia Nut एक प्रकार का अखरोट
89.

Nut Name in Hindi
Nut Name in Hindi
Nut अखरोट
90.

Pistachio Name in Hindi
Pistachio Name in Hindi
Pistachio पिस्ता
91.

Raisins Name in Hindi
Raisins Name in Hindi
Raisins किशमिश
92.

Sugar Cane Name in Hindi
Sugar Cane Name in Hindi
Sugar Cane गन्ना
93.

Madhuca Longifolia Fruit Name in Hindi
Madhuca Longifolia Fruit Name in Hindi
Madhuca Longifolia

महुआ

अन्य महत्वपूर्ण लेख :-
12 Months Name In Hindi

अपने पाठको और विद्यार्थियों की सहायता के लिए नीचे Fruit in Hindi की एक छोटी लिस्ट दी गयी है जिसमे आप सभी Names of Fruits in Hindi में पढ़ और याद कर सकते है। फलो के नाम हिंदी भाषा में याद करने वाले विद्यार्थी इस छोटी तालिका का प्रयोग कर सकते है।

Names of Fruits in Hindi

Fruits Image Name of Fruits in Hindi

mango name in hindi
mango name in hindi
आम

banana name in hindi
banana name in hindi
केला

Guava name in hindi
Guava name in hindi
अमरूद

Apple name in Hindi
Apple name in Hindi
सेब

Grapes name in Hindi
Grapes name in Hindi
अंगूर

Orange name in Hindi
Orange name in Hindi
संतरा

Pomegranate name in Hindi
Pomegranate name in Hindi
अनार

Sapota or Naseberry name in Hindi
Sapota or Naseberry name in Hindi
चीकू

Coconut name in Hindi
Coconut name in Hindi
नारियल

Litchi name in Hindi
Litchi name in Hindi
लीची

Black Currant Name in Hindi
Black Currant Name in Hindi
जामुन

Fruits Name in Hindi with Pictures

Fruits Name in Hindi and English with Pictures

Fruits Name in Hindi and English with Pictures

Fruits Name in Hindi and English with Pictures 2
Fruits Name in Hindi and English with Pictures

 

FAQ in Fruits Name in Hindi

Question :फल खाने के स्वास्थ्य लाभ क्या हैं?

Answer: फलो में विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते है इसलिए यह इन सबका अच्छा स्रोत है। फलो के सेवन से स्वास्थ्य में सुधार और हृदय रोग और कैंसर जैसी पुरानी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद कर सकते हैं। फ़ल फाइबर का भी एक अच्छा स्रोत हैं ।

Question : क्या मैं बहुत सारे फल खा सकता हूँ?

Answer: फलों में उच्च आहार खाने से स्वास्थ्य लाभ हो सकता है, लेकिन बहुत अधिक फल खाने से स्वस्थ्य सम्बंधित परेशानी आ सकती है। किसी भी वास्तु की अधिकता नुक्सान देह होती है। फलों को दैनिक आहार में अन्य भोजन के साथ खाने और अपने आहार में फलों और सब्जियों का संतुलन रूप में सेवन अधिक लाभकारी साबित होता है।

Question : क्या फ्रोजेन हुए फल ताजे फल जितने स्वस्थ होते हैं?

Answer: फ्रोजेन या स्टोर किये हुए फल अक्सर ताजे फलों की तरह ही स्वस्थ होते हैं, परन्तु हमें मौसम के फलो का प्रयोग ज्यादा सरल और स्वस्थ रखने में मदद करता है। लेकिन बिन मौसम के फलो का आनंद लेने के लिए फ्रोजेन हुए फल भी एक सुविधाजनक तरीका हो सकते हैं।

Question : क्या वजन कम करते समय फल का सेवन सही है?

Answer: सभी फलों में प्राकृतिक रूप से चीनी होती है, इसलिए ज्यादा फ्रुक्टोस वाले फलो का सेवन न करे इनका सेवन कम मात्रा में करना महत्वपूर्ण है। कुछ फल जिनमें चीनी अधिक होती है उनमें अंगूर, केला और अनानास शामिल हैं।

Question : फलों को साबुत या जूस किस रूप में खाना बेहतर है?

Answer: फल को साबुत अच्छी तरह से चबा चबा कर खाना आम तौर पर रस के रूप में लेने से बेहतर होता है क्योंकि पूरे फलों में अधिक फाइबर होता है, जो आपको अधिक पोषण देता है।

हमें आशा है, आप सभी को fruits name english to hindi पढ़कर अच्छा लगा होगा। इस पोस्ट में हमने hindi fruits name के साथ साथ fruits name in english and hindi दोनों दिया है ताकि सभी को समझने में आसानी हो। यदि आप किसी प्रकार का संशोधन या कुछ और इस पोस्ट में जोड़ना चाहते है तो हमें जरूर बताये।