10 Lines on World Hindi Day in Hindi। विश्व हिंदी दिवस

Spread the love

आज हम “विश्व हिंदी दिवस पर 10 लाइन्स निबंध” लेकर आपके समक्ष आये है, इस आर्टिकल में आप ’10 Lines on World Hindi Day in Hindi’ में पढ़ेंगे।

World Hindi Day in Hindi

 महात्मा गांधी जी ने कहा था कि ‘राष्ट्रभाषा के बिना राष्ट्र गूंगा होता है’।उनके अनुसार हिंदी भारतीय उपमहाद्वीप में रहने वाले जनमानस की भाषा है।संस्कृत से पाली, प्राकृत और अपभ्रंश के बाद हिंदी का जन्म हुआ। अनेक विदेशियों के भारत में रहने और बसने के कारण हिंदी के भी अनेक शब्द विदेशी हैं,जो प्रचलन में भी हैं। दुनिया में सबसे अधिक बोले जाने वाले अंग्रेजी मंदारिन और स्पेनिश के बाद हिंदी का ही स्थान है। भारत में करीब 70 से 80 करोड़ लोग हिंदी पढ़ते लिखते और समझते हैं।

विश्व हिंदी दिवस हिंदी 

हिंदी भारत की व्यापक रूप से बोले जाने वाली भाषाओं में से एक है और इसका सम्मान करने के लिए इसे एक दिन समर्पित किया जाता है।जिसे हम हिंदी दिवस के रूप में मनाते हैं। सन 1949 में भारत की संविधान सभा द्वारा हिंदी को भारत गणराज्य की आधिकारिक भाषाओं में से एक के रूप में अपनाया गया था। 1975 में आयोजित की गई विश्व हिंदी सम्मेलन की वर्षगांठ को चिन्हित करने के लिए हिंदी दिवस प्रतिवर्ष 10 जनवरी को मनाया जाता है।

सर्वप्रथम 10 जनवरी 2006 को पहली बार भारत के भूतपूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने विश्व हिंदी दिवस मनाया था और फिर उसके बाद से इसे वैश्विक भाषा के रूप में प्रचारित करने के लिए प्रतिवर्ष 10 जनवरी को मनाया जाता है। 

राष्ट्रीय हिंदी दिवस हर वर्ष 14 सितंबर को मनाया जाता है। विश्व हिंदी दिवस 2022 का थीम था- ‘भारतीय उपमहाद्वीप के सभी लोग हिंदी समझे और विदेशों में भी इसका प्रचार प्रसार किया जाए’। देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाने का निर्णय लिया था।

Also Read:-

10 Lines on World Peace Day in Hindi
10 Lines on National Immunization Day in Hindi
10 Lines on Wikipedia Day in Hindi
10 Lines on Global Family Day in Hindi
10 Lines on Black Friday in Hindi
10 Lines on World Tsunami Day in Hindi
10 Lines on World Kindness Day in Hindi
10 Lines on World Diabetes Day in Hindi

हिंदी दिवस का इतिहास

 सन 1975 में नागपुर में सर्वप्रथम पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी द्वारा विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन किया गया था। जिसमें 30 देशों के 122 प्रतिनिधियों ने भाग लिया था। इस सम्मेलन का उद्देश्य पूरे विश्व में हिंदी भाषा को बढ़ावा एवं प्रोत्साहन देना था।

हिंदी की उत्पत्ति कब से हुई 

हिंदी की उत्पत्ति पाली प्राकृत उसके बाद अब भ्रंश से हुई। पहले इसे हिंदवी कहा जाता था पर मुसलमानों के आगमन से हिंदी फारसी शब्द से मिल गया जिसका फारसी अर्थ है ‘सिंधु नदी की भूमि’। 11वीं शताब्दी की शुरुआत में तुर्की के आक्रमणकारियों ने इसे हिंदी नाम दिया। हिंदी भाषा भारत के अलावा मॉरीशस, फिजी, सूरीनाम, त्रिनिदाद और नेपाल में भी अधिकांश लोगों द्वारा बोले जाने वाली भाषा है।

विश्व हिंदी दिवस का महत्व 

हिंदी भाषा को बढ़ावा देने के लिए भारत में सभी जगह इसके उपयोग की सलाह दी जाती है। खास तौर पर वहां जहां ज्यादातर अंग्रेजी का प्रयोग होता है।इस दौरान देश में कई तरह के साहित्यिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाता हैं। 

विश्व हिंदी दिवस क्यों मनाया जाता है ?

हिंदी प्राचीनतम भाषाओं में से एक है। इसे जिंदा रखने तथा इसका प्रसार करने के लिए हर साल 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है।इसे मनाने के कई और कारण है-

  • समय बीतने के साथ-साथ हम हिंदी के मूल्यों को भूलते जा रहे हैं।
  • जिसे अंग्रेजी बोलनी आती है उसे लोग उच्च स्तर और शिक्षित मांगते हैं।
  • वही केवल हिंदी भाषियों को निम्न स्तर का समझा जाने लगा है ।
  • पहले केवल सरकारी विद्यालय हुआ करते थे पर अंग्रेजी मीडियम के आने से आप सभी अभिभावक अंग्रेजी विद्यालयों से ही अपने बच्चों को पढ़ाना चाहते हैं।

 हर देश की अपनी अलग भाषा होती है और वहां के लोग उसी भाषा में बोलते पढ़ते लिखते और समझते हैं। तो फिर क्यों भारत में ही हिंदी बोलने वालों को निम्न स्तर का समझा समझा जाता है। अगर किसी को अंग्रेजी नहीं आती तो उसे शर्मिंदगी महसूस करनी पड़ती है पर ऐसा क्यों ?

निष्कर्ष 

केवल एक दिन हिंदी भाषा बनाने बनाना भर काफी नहीं। हिंदी को समझने की आवश्यकता है। हिंदी को प्रोत्साहन और बढ़ाने की जरूरत है नहीं तो आने वाले आगे के पीढ़ियों के लिए हिंदी भी संस्कृत की तरह याद भर रह जाएगी।

 10 Lines on World Hindi Day in Hindi

  1. एक विश्व हिंदी दिवस पर लोगों को हिंदी का महत्व समझाने के लिए भाषण दिए जाते हैं।
  2. इस दिन विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन भी किया जाता है।
  3. हिंदी विश्व की चौथी भाषा है जो सबसे अधिक बोले जाने वाली भाषा है।
  4. हिंदी का आविर्भाव अपभ्रंश से हुआ है।
  5. 1975 में नागपुर में सबसे पहले विश्व हिंदी सम्मेलन आयोजित किया गया था।
  6. इस सम्मेलन में 30 देशों के 122 प्रतिनिधियों ने भाग लिया था।
  7. इस सम्मेलन का उद्देश्य दुनिया भर में हिंदी भाषा को बढ़ावा देना था ।
  8. इस वर्षगांठ के उपलक्ष में विश्व हिंदी दिवस प्रतिवर्ष 10 जनवरी को मनाया जाता है।
  9. विश्व हिंदी दिवस 2022 का थीम था भारतीय उपमहाद्वीप के सभी लोग हिंदी समझें और विदेशों में भी इसका प्रचार-प्रसार बढ़े।
  10. हिंदी भाषा भारत का गौरव है।

5 Lines on World Hindi Day in Hindi

  1. हिंदी भाषा की राजभाषा है।
  2. 14 सितंबर 1949 को हिंदी को राजभाषा के रूप में मान्यता मिली।
  3. विश्व हिंदी दिवस प्रतिवर्ष 10 जनवरी को मनाया जाता है ।
  4. 1975 में पहली बार विश्व हिंदी सम्मेलन का आयोजन किया गया था।
  5. 2006 में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाने की घोषणा की थी।

Also Read:-

10 Lines on All Saints Day in Hindi
10 Lines on World Vegan Day in Hindi
10 Lines on Forgiveness Day in Hindi
10 Lines on World Literacy Day in Hindi
10 Lines on International Tiger Day in Hindi
10 Lines on World Aids Day in Hindi
10 Lines on Engineer’s Day in Hindi
10 Lines on World Coconut Day in Hindi

FAQ on World Hindi Day in Hindi

1) एक 2023 में विश्व हिंदी सम्मेलन कहां आयोजित होगा?

 उत्तर -2023 में विश्व हिंदी सम्मेलन विदेश मंत्रालय द्वारा फिजी सरकार के सहयोग से 15 से 17 फरवरी 2023 फीजी में मनाया जाएगा ।

2) विश्व हिंदी सचिवालय कहां स्थित है?

उत्तर -विश्व हिंदी सचिवालय मॉरीशस के मौका गांव में स्थित है।सचिवालय 11 फरवरी 2000 7 से कार्यरत है।

3) विश्व हिंदी सचिवालय की स्थापना क्यों की गई?

उत्तर- विश्व हिंदी सचिवालय की स्थापना हिंदी को एक अंतरराष्ट्रीय भाषा के रूप में संवर्धन करने के लिए और विश्व हिंदी सम्मेलनों के आयोजन को संस्थागत व्यवस्था प्रदान करने के उद्देश्य से विश्व हिंदी सचिवालय की स्थापना की गई।

4) विश्व हिंदी दिवस मनाने का उद्देश्य क्या है?

 उत्तर- विश्व हिंदी दिवस मनाने का उद्देश्य हिंदी भाषा को बढ़ावा दिलाना है। भारत तथा भारत से बाहर भी इसके महत्व को उजागर करना है।

5)विश्व हिंदी दिवस की स्थापना कब हुई ?

उत्तर -विश्व हिंदी दिवस की स्थापना 2006 में भूतपूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह द्वारा की गई थी।

Also Read:-

10 Lines on Armistice Day in Hindi
10 Lines on Transport Day in Hindi
10 Lines on World Services Day in Hindi
10 Lines on World Cancer Awareness Day in Hindi
10 Lines on Childrens Day in Hindi
10 Lines on Infant Protection Day in Hindi
10 Lines on World Radiography Day in Hindi