कृष्ण जन्माष्टमी पर सुन्दर सन्देश । Janmashtami Quotes in Hindi

Spread the love

आज का युग इंटरनेट का युग है इसलिए Janamashtmi Quotes in Hindi का चलन WhatsApp, Facebook, Instagram, twitter या SMS के द्वारा किया जाना स्वाभाविक है। हिंदी कोना आपके लिए बहुत से सुन्दर Krishan Janmashtmi Quotes in Hindi लेकर आया है।

Happy-Janmashtami

सनातन धर्म में सावन माह भगवान् शिव जी को समर्पित है और भादो यानि भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष को भगवान् श्री कृष्ण जी के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है। भगवान् श्री कृष्ण का जन्म भाद्रपद महीने के कृष्ण पक्ष के रोहिणी नक्षत्र में हुआ था।

जन्माष्टमी पुकारो या कृष्णा जन्माष्टमी भगवान श्री कृष्णा की मनोहर छवि आँखों के सामने आ जाती है। मन को प्रसन्नता से भर देने वाले मुरली मनोहर को ध्यान करने मात्र से जीवन सफल समझो। भगवान् श्री कृष्णा के जन्मोत्सव को अनेक नामो से पुकारा जाता है जैसे :-

गोकुलाष्टमी –

  • अर्थ : गोकुलाष्टमी का अर्थ यही गोकुल की अष्टमी।  भगवान् श्रीकृष्ण गोकुल वासी है इसलिए गोकुल वासी उनके जन्म को गोकुलाष्टमी के नाम से पुकारते है।

अष्टमी –

  • अर्थ : भगवान श्री कृष्ण का जन्म अष्टमी को हुआ था इसलिए अष्टमी के नाम से ही भगवान् श्री कृष्णा जी का बोध स्वः होता है।

कृष्णाष्टमी –

  • अर्थ : श्री कृष्णा जन्म और जन्म तिथि दोनों को जोड़ कर कृष्णाष्टमी नाम की रचना की गयी है।

जन्माष्टमी –

  • अर्थ : भाद्रपद की अष्टमी को जन्म हुआ है, इसलिए भगवान् कृष्ण के जन्मदिवस को जन्माष्टमी के नाम से भी पुकारा जाता है ।

कृष्णा जन्माष्टमी –

  • अर्थ : कृष्ण भगवान का जन्म अष्टमी को हुआ इसलिए इस दिन को कृष्ण जन्माष्टमी कहते है।

अष्टमी रोहिणी –

  • अर्थ : रोहिणी नक्षत्र में अष्टमी को श्री कृष्ण जी का जन्म हुआ है, इसलिए इस दिन को अष्टमी रोहिणी के नाम से भी जाना जाता है।

इन नामो के अलावा भी भगवान् श्री कृष्ण के हज़ारों नाम है जिनसे उनके भक्त उन्हें पुकारते है उनकी पूजा करते है उनको ध्याते है।

 

कृष्ण जी के धाम मथुरा में अष्टमी को भव्य उत्सव सा माहौल रहता है। जन्माष्मी के दिन पुरे सनातनियो में इस पर्व को लेकर उत्साह देखने को मिलता है लोग इस दिन व्रत उपवास रखते है। पुरे दिन मंदिरो में गीता का पाठ किया जाता है। मंदिरो को सजाया जाता है। रात्रि सभी भक्त मंदिरो में इक्क्ठे होते है और 12 बजे भगवान् के आगमन पर भगवान् श्री कृष्ण जी की आरती गाते है उसके पश्चात भगवान् का ध्यान करते है और प्रसाद ग्रहण करते है। इस दिन लोग भंडारे भी रखते है जिससे गरीबो और निर्धन लोगो की सेवा की जा सके। बिना जाती बिना मजहब देखे लोगो की सेवा सनातन हिन्दू धर्म का मूल मंत्र है।

Janmashtami-Quotes-in-Hindi

पहले हर मंदिरो में इस दिन अष्टजाम हुआ करता था, परन्तु अब यह केवल गांव में ही देखने को मिलता है। शहरो में इस दिन मंदिरो में झांकिया रखी जाती है। अगर घर में कोई छोटा बच्चा है, तो वो आज बाल गोपाल बना दिखाई देता है। स्कूल में भी इस त्यौहार का रंग देखने को मिलता है एक दिन पहले स्कूलो में जन्माष्टमी मनाई जाती है। स्कूलों में जन्माष्टी में नाटक किये जाता है, हिंदी निबंध, हिंदी स्पीच और हिंदी कोट्स ड्रॉइंग से सम्बंधित प्रतियोगिता का आयोजन होता है।

भगवान श्री कृष्ण को विष्णु जी का आठवाँ अवतार माना जाता है। भगवान् श्री कृष्ण का जीवन लोगो को प्रेरणा और संघर्ष करना सिखाता है। भगवान् ने धरती को कंस जैसे अत्याचारी से मुक्ति दिलाई। महाभारत जैसे युद्ध में पांडवो को विजय दिलवाई। भगवद गीता जैसा उपदेश संग्रह समाज को दिया। कर्म के प्रति सदैव नतमस्तक रहने वाले ज्ञान की आज समाज को बहुत आवश्यकता है।

Janmashtmi Quotes in Hindi

Geeta-quotes-in-hindi
Geeta Quotes in Hindi

परित्राणाय साधूनाम् विनाशाय च दुष्कृताम्।

धर्मसंस्थापनार्थाय सम्भवामि युगे-युगे।।

अर्थात : भगवान् अर्जुन से कहते है सत्पुरुषो के कल्याण के लिए और अधर्मियों पापियों के सर्वनाश के लिए, धरम की पुन स्थापना करने के लिए मै हर युग में अवतरित होता आया हु।

krishna-quotes-in-hindi
Krishna Quotes in Hindi

यदा यदा हि धर्मस्य ग्लानिर्भवति भारत।

अभ्युत्थानमधर्मस्य तदात्मानं सृजाम्यहम्।।

जय श्री कृष्णा !

अर्थात : भगवान कहते है हे अर्जुन जब जब इस संसार में अधर्म अपने चरम पे होगा और धर्म की हानि होगी, तब तब मै श्री कृष्ण धरम के उत्थान के लिए इस धरती लोक पे अवतरिक होता रहुंगा।

shri-krishna-janmashtami
Shri Krishna Janmashtami

देवकीसुतं गोविन्दम्, वासुदेव जगत्पते।

देहि मे तनयं कृष्ण, त्वामहं शरणं गत:।।

happy-janmashtami
Happy Janmashtami

कृष्णाय वासुदेवाय, हरये परमात्मने।

प्रणत क्लेशनाशाय, गोविन्दाय नमो नम:।।

happy-janmashtami-2020
Happy Janmashtami 2020

नन्द के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की।

हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की।।

जन्माष्टमी की सबको शुभकामनाये !

happy-janmashtami-images
Happy Janmashtami Images

वसुदेव सुतं देवं कंस चाणूर्मर्दनम्।

देवकी परमानन्दं, कृष्णं वन्दे जगद्गुरुम्।।

happy-janmashtami-quotes-1
Happy Janmashtami Quotes 1

चोरी करे ये दुनिया सारी, तुम्हे पुकारे माखन चोर।

तेरी चोरी सबको प्यारी, ऐसी चोरी हो तो कैसा शोर।।

जय श्री कृष्णा !

happy-janmashtami-wishes
Happy Janmashtami Wishes

मनोहर छवि मुरली वाले की, जमुना के तट पे विराजे है।

मोर मुकुट माथे पे साजे, सब दुःख हर ले जब उसकी मुरलिया बाजे है।

जय श्री कृष्णा !

happy-janmastami
Happy Janmastami

मेरे कान्हा बड़े निराले, सबकी बिगड़ी बनाते है।

एक बार जो दिल से पुकारे, तुरंत दौड़े आते है।।

जय श्री कृष्णा !

janmashtami-images
Janmashtami Images

एक हाँथ में बंसी उसके, एक हाथ चक्र संघार है।

मेरा कान्हा बंसी वाला, सबका पालनहार है ।।

जय श्री कृष्णा !

janmashtami-quotes
Janmashtami Quotes

भगवन श्री कृष्णा घर आये, चारों ओर खुशिया छाये।

दीप जलाये ख़ुशी मनाये, जन्माष्टमी की सबको शुभकामनाये।।

जय श्री कृष्णा !

janmashtami-quotes-in-hindi
Janmashtami Quotes in Hindi

कृष्णा जिनका नाम है, गोकुल ब्रिज जिनका धाम है।

ऐसे नटखट श्री कृष्णा को, हम सबका कोटि प्रणाम है।।

janmashtami-wishes
Janmashtami Wishes

सर्वधर्मान् परित्यज्य, मामेकं शरणं व्रज।

अहं त्वा सर्वपापेभ्यो, मोक्षयिष्यामि मा शुच।।

krishna-ashtami
Krishna Ashtami

यत्र योगेश्वर: श्रीकृष्ण: यत्र पार्थो धनुर्धर:।

तत्र श्रीर्विजयो भूतिध्रुवा नीतिर्मतिर्मम।।

krishna-janmashtami-wishes
Krishna Janmashtami Wishes

नमन हो गिरिधर को, वंदन कुञ्ज बिहारी की,

हृदय में बसों मरे प्रभु, कष्ट हरो दुनिया सारी की।।

जय श्री कृष्णा !

happy-janmashtami-quotes
Happy Janmashtami Quotes

krishna-quotes-in-hindi

हमें आशा है की हमारे द्वारा दिए गए हैप्पी Happy Janmashtami Images आपको पसंद आये होंगे। यदि आप भी Janmashtami Wishes in Hindi प्रकाशित करवाना चाहते है तो आप हमें मेल कर सकते है। आप सभी को श्री कृष्णा जन्माष्टमी की ढेर सारी शुभकामनाये।  धन्यवाद !

Also Read :-

Love Quotes in Hindi
10 Lines About Raksha Bandhan in Hindi
Essay on Raksha Bandhan