रक्षा बंधन पर 10 लाइन निबंध। 10 Lines about Raksha Bandhan in Hindi

Spread the love

रक्षा बंधन का त्यौहार हिन्दू मान्यताओं के अनुसार बहुत महत्वपूर्ण त्यौहार है। ये त्यौहार मूलतः भाई और बहन को समर्पित है। इस त्यौहार से जुड़े छोटे निबंध जैसे ‘रक्षा बंधन पर 10 लाइन निबंध‘ स्कूल में पूछे जाते है। इसलिए आज हम आपके लिए ‘10 Lines about Raksha Bandhan in Hindi’ लेकर आये है।

raksha-bandhan-gif-english

Raksha Bandhan in Hindi

रक्षाबंधन जिसे राखी के त्यौहार के नाम से भी जाना जाता है। हिन्दुओ के अनेक त्यौहारो में से यह महत्वपूर्ण त्यौहार है। इस त्यौहार का उल्लेख प्राचीन कथाओ में देखने को मिलता है।
भविष्य पुराण में एक कथा का वर्णन मिलता है जब देव और दानवों में भीषण युद्ध शुरू हुआ तब दानव विजयी होते नजर आ रहे थे। भगवान इन्द्र सहायता हेतु गुरु बृहस्पति के पास सहायता हेतु गये। अपने पति की विपदा इन्द्र की पत्नी इंद्राणी को पता लगी। इन्द्राणी ने रेशम का धागा अपने सतीत्व के बल और मन्त्रों की शक्ति से पवित्र करके अपने पति के हाथ पर बाँध दिया था। यह दिन श्रावण माह की पूर्णिमा का दिन था। कहा जाता है इसी रक्षा सूत्र की वजह से इन्द्र दानवो से युद्ध में विजयी हुए। उसी दिन से श्रावण माह के पूर्णिमा के दिन यह रक्षा सूत्र बांधने की प्रथा चली आ रही है।
रक्षाबंधन के संदर्भ में श्री कृष्ण और द्रौपदी की कहानी भी बहुत प्रसिद्ध है। एक बार श्री कृष्ण की उंगली युद्ध के समय घायल हो गई थी, श्री कृष्ण की घायल उंगली पर द्रौपदी ने अपनी साड़ी का टुकड़ा बाँधा था, जिससे घाव से खून न निकले कहा जाता है इस उपकार के बदले श्री कृष्ण ने द्रौपदी को हर स्थिति में सहायता का वचन दिया जिसे उन्होंने निभाया भी था।
इसी प्रकार जब राजपूत युद्ध पर जाया करते थे तब महिलाएँ उनको माथे पर कुमकुम का तिलक लगाती थी और कलाई पर रेशमी धागा भी बाँधती थी। यह धागा एक रक्षा कवच का कार्य करता था।
हिन्दुओ में जब भी पूजा पाठ होता है तब पुरुषो के दायी और स्त्रियों के बाई कलाई पर रक्षा धागा बाँधा जाता है यह बल प्रदान करता है। आधुनिक युग में यदि बात की जाये तो यह धागा हमारी कलाई द्वारा रक्तवाहिनी नसों या नब्ज को संतुलित अवस्था में लाने का कार्य करता है।

Raksha Bandhan Quotes in Hindi

इस दिन लड़किया और महिलाएँ प्रातः स्नान आदि के बाद पूजा की थाली सजाती हैं। राखी की थाली में राखी के साथ साथ रोली, कुमकुम, साबूत चावल के दाने, दीपक और मिठाई होती है। इस दिन लड़के और पुरुष भी सुबह नित्यकर्म करने के पश्चात् नए कपडे पहन कर राखी बंधवाने के लिए तैयार हो जाते है। लड़के पूर्व दिशा में अपना मुख करके बैठते है और टीका करवाते है। लड़किया और महिलाएँ पहले इष्ट देवता की पूजा करती है उसके बाद भाई का चन्दन रोली या कुमकुम का टीका करके चावल के दाने टीके पर लगाती है। उसके बाद भाई की
आरती करती है, इसके पश्चात भाई की दाहिनी कलाई पर राखी बाँधी जाती है। इसके बाद भाई बहन एक दूसरे को मिठाई खिलते है। भाई बहन एक दूसरे को उपहार या धन देते है। इस प्रकार रक्षाबन्धन या राखी का त्यौहार मनाया जाता है। इसके बाद सभी एक साथ मिलकर भोजन करते है। इस दिन राखी ना बांधने तक बहनों द्वारा व्रत रखने की भी परम्परा भी है। यह एक बहुत ही सुन्दर त्यौहार है जिसमे प्रेम और कर्त्तव्य की भावना देखने को मिलती है।

10 Lines about Raksha Bandhan in Hindi

  1. रक्षा बंधन हिन्दुओ का प्रमुख त्यौहार है। 
  2. रक्षाबंधन को राखी का त्यौहार भी कहा जाता है। 
  3. यह भाई बहन का त्यौहार है। 
  4. यह त्यौहार सावन माह की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। 
  5. इस दिन बहने अपने भाई को राखी बांधती है, और भाई अपनी बहनो को रक्षा का वचन देता है। 
  6. इस दिन घरों में ढेर सारे पकवान बनाये जाते है। 
  7. इस दिन लोग नए नए कपडे पहनते है। 
  8. इस दिन बहनो को भाई उपहार भी देते है। 
  9. महीने भर पहले से ही बाज़ारों में सुन्दर राखिया बिकने लगती है। 
  10. इस त्यौहार को भारत और विदेशो में भी मानते है।

5 Lines on Raksha Bandhan in Hindi

  1. रक्षा बंधन बहन भाई का त्यौहार है।
  2. रक्षाबंधन को राखी भी कहा जाता है।
  3. राखी प्रत्येक वर्ष सावन माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है।
  4. राखी के दिन बहने अपने भाइयो को राखी बांधती है, और भाई बहनो को रक्षा का वचन देता है।
  5. इस दिन बहन भाई एक दूसरे को उपहार भी देते है।

Also Read :-

10 Lines on Republic Day in Hindi

10 Lines on Independence Day in Hindi

10 Lines on Jawaharlal Nehru in Hindi

10 Lines About Dussehra in Hindi

10 Lines About Hindi Diwas in Hindi

10 Lines About Gandhi Jayanti in Hindi

10 Lines About Lal Bahadur Shastri Jayanti in Hindi

10 Lines About Durga Pooja in Hindi

10 Lines About Teachers Day in Hindi

love-quotes-hindi

 

FAQ on Raksha Bandhan in Hindi

Question : रक्षा बंधन कब मनाया जाता है?
Answer : रक्षाबंधन का त्यौहार प्रत्येक वर्ष सावन माह की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है।

Question : रक्षाबंधन के दिन भाई क्या संकल्प लेता है?
Answer : रक्षाबंधन के दिन भाई अपनी बहन की रक्षा का संकल्प लेता है।

Question : रक्षाबंधन को और किस नाम से जाना जाता है ?
Answer : रक्षाबंधन को राखी के नाम से भी जाना जाता है।

Question : 2022 में रक्षा बधन कब है?
Answer : वर्ष 2022 में रक्षाबंधन 11 अगस्त वृहस्पतिवार के दिन मनाया जायेगा।

Question : रक्षाबंधन भाई बहन का त्यौहार है क्या यह कहना सही है ?
Answer : रक्षाबंधन रक्षा हेतु बाँधा गया बंधन है, आज इस बंधन को भाई बहन के त्यौहार के रूप में मनाया जाता है। प्राचीन काल में इस रक्षा सूत्र बंधन को किसी की रक्षा के लिए बाँधा जाता था।

इस लेख को आप सभी Raksha Bandhan Essay in Hindi for Class 4 के लिए भी प्रयोग कर सकते है। रक्षा बंधन कहो या राखी भाई बहन का अनोखा त्यौहार है। भाई बहन के बीच का प्यार, स्नेह और बढ़ा देने वाला ये त्यौहार अपनी ऐतिहासिक महत्वता भी रखता है। रक्षाबंधन त्यौहार के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप Essay on Raksha Bandhan जरूर पढ़े।