10 Lines on Coronavirus In Hindi । कोरोना वायरस पर 10 लाइन निबंध

Spread the love

Coronavirus एक वायरस है जो पुरे विश्व में महामारी के रूप में फैला हुआ है। आज हम इस लेख में आप सबके लिए ‘10 Lines on Coronavirus in Hindi‘ लेकर आये है।

Coronavirus In Hindi

”आज आधी रात से पूरा देश बंद रहेगा. यह भारत, सभी भारतीयों, आप और आपके परिवार को बचाने के लिए है. सभी सड़कें और आसपास के इलाक़े पूरी तरह से बंद रहेंगे अगले 21 दिनों तक घर से बाहर निकलना भूल जाइए. अगर आपने लक्ष्मण रेखा लांघी तो अपने घरों में वायरस आमंत्रित करेंगे. 21 दिन की बंदी लंबी लग रही है लेकिन सबको सुरक्षित रखने का यही तरीक़ा है. अगर आप 21 दिन नहीं मानेंगे तो हमारा देश, आपके परिवार 21 साल पीछे चले जाएंगे.” इस संदेश को कोई नहीं भूला है। 24 मार्च 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिया गया यह भारत को संदेश हम सभी के जेहन में आज भी तरोताजा है। ठीक उसी रात से पूरे भारत में 21 दिन के लिए संपूर्ण लाॅकडाउन लग गया था। पूरा देश अचानक से लिए गए इस फैसले से घबरा गया था। लोगों को यह समझ में नहीं आ रहा था कि ऐसी मुश्किल भरी घड़ी में खुद को कैसे संभाला जाए। यह ऐसा समय था जब पूरे विश्व में कोरोना बड़ी ही तेजी से फैल रहा था। कोरोना का सबसे पहला केस चीन के हुबेई प्रांत के वुहान शहर में पाया गया था। उस समय किसी को भी यह खबर तक नहीं थी कि यही कोरोना वायरस कितना घातक और खतरनाक होने वाला है। भारत में सबसे पहला केस केरल में आया था। लोगों को लगा कि यह एक सामान्य वायरस ही होगा जो अपने आप ठीक हो जाएगा। पर ऐसा नहीं हुआ। यूरोपीय देशों में यह बहुत ही तेजी से फैला। इटली पर तो कोरोना कहर बनकर टूटा। हर दिन नए रोगी मिल रहे थे। मौत का आंकडा भी दिन प्रतिदिन बढ़े जा रहा था। यह एक ऐसा वायरस था जिसमें एक संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से दूसरा इंसान भी संक्रमित हो रहा था। इस बीमारी के आम लक्षण सर्दी-जुकाम, तेज बुखार और सांस लेने में तकलीफ थी। इस बीमारी ने मानव के अंहकार को चूर कर दिया था। इस वायरस ने ना तो अमीरों को बक्शा और ना ही गरीबों को। इसने हर वर्ग के लोगों को अपनी चपेट में ले लिया था। लाॅकडाउन के चलते कई लोगों के रोजगार छिन गए। बहुत से ऐसे गरीब लोग थे जिनकी रोजी रोटी पर संकट आ गया था। पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था मानो जैसे रेल की पटरी से उतर गई थी। लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हो गए थे। उनका घर ही उनकी दुनिया बन गई थी। इस बीमारी ने प्लेग जैसी महामारी की याद दिला दी। इतिहास के पन्ने बताते हैं कि कैसे कई महामारियों ने मानव सभ्यता का जैसे अंत ही कर दिया था। 

इस मुश्किल समय में भारतवासियों ने बड़ी हिम्मत दिखाई थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लगाए गए लाॅकडाउन में भारत के लोगों ने जमकर सहयोग दिया। सभी ने सोशल डिस्टेेंसिंग का अच्छे से पालन किया। और यहीं कारण रहा कि भारत ने इसको महामारी बनने से रोक लिया। कोरोना के समय सबसे ज्यादा मदद भारत की तरफ से गई थी। भारत के ही साथ साथ दुनिया के कई देशों ने कोरना का डटकर मुकाबला किया था। कोरोना को अब दो साल हो चुके हैं। इन दो सालों में कोरोना ने दुनियाभर में कई नुकसान पहुंचाया। इन बीते दो वर्षों में दुनियाभर के लोगों को कोरोना के दो डोज तो लगभग सब को लग चुके है। यहां तक की बूस्टर डोज भी काफ़ी लोग लगा रहे हैं। और कुछ देश में तो चौथे डोज की बात हो रही है। अब धीरे धीरे जीवन पटरी पर आने लगा है। लोग अब इसके साथ जीना सीख रहें हैं। फिर भी कहते है ना सावधानी हटी, दुर्घटना घटी। सतर्कता के साथ कदम रखा जाए तो इस वायरस पर काबू पाया जा सकता है।

10 Lines on Coronavirus in Hindi

  1. कोरोना एक प्रकार का वायरस है जिसके बारे में  साल 2019 में दुनियाभर को पता चला था।
  2. इसको नोवेल कोरोनावायरस के नाम से भी जाना जाता है।
  3. सर्दी-जुकाम और सांस लेने में तकलीफ इसके आम लक्षण हैं।
  4. संयुक्त राष्ट्र ने इस बीमारी को महामारी घोषित कर दिया था।
  5. इस वायरस ने स्पेनिश फ्लू और स्वाइन फ्लू की याद ताजा कर दी थी।
  6. यह वायरस एक रोगी से दूसरे इंसान में फैलने में बहुत कम समय लेता है।
  7. यह वायरस चीन के वुहान शहर में सबसे पहले फैला था।
  8. इस बीमारी के चलते दुनिया के 70 देश प्रभावित हुए थे।
  9. यह वायरस बच्चों और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाता है।
  10. इस बीमारी में सोशल डिस्टेेंसिंग और मास्क पहनना अनिवार्य है।

5 Lines on Coronavirus in Hindi 

  1. इस वायरस के चलते दुनियाभर में लाखों लोग मारे गए थे। 
  2. इसके चलते काम करने के नई तरीके इजाद हुए। 
  3. डिजिटल लेन- देन को बढ़ावा मिला।
  4. वर्क फ्रौम होम का प्रचलन बढ़ा।
  5. अकेले रहने से अवसाद का ग्राफ काफी बढ़ गया।

Read Also :-

10 Lines on Republic Day in Hindi
10 Lines on Holi Festival in Hindi
10 Lines on Diwali in Hindi
10 Lines on Jawaharlal Nehru in Hindi
10 Lines on Mahatma Gandhi in Hindi
10 Lines on Mother in Hindi

FAQ on Coronavirus in Hindi 

Question : कोरोनावायरस कैसे फैलता है?
Answer : नोवेल कोरोनावायरस किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से फैलता है। जब भी कोई कोरोना से जकड़ा इंसान खांसता या छींकता या साधारण बातचीत भी करता है तब भी यह वायरस किसी दूसरे स्वस्थ आदमी को संक्रमित कर देता है। इस वायरस में छह फीट या दो मीटर के भीतर में भी आराम से फैल सकता है।

Question : कोरोनावायरस के लक्षण क्या है?
Answer : लगातार खांसी आना, बुखार, जुकाम, गंध और स्वाद का पता नहीं चलना, थकान, सिरदर्द, सांस लेने में तकलीफ आदि नोवेल कोरोनावायरस के आम लक्षण में से एक है।

Question : क्या कोरोनावायरस बिना बुखार के होना भी संभव है?
Answer : हां, कोरोनावायरस बिना बुखार के भी हो सकता है। ऐसे में आपको बुखार नहीं होता है और धीरे-धीरे मरीज की तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगती है।

Question : कोरोनावायरस के दौरान आपका ऑक्सीजन स्तर कितना होना चाहिए?
Answer : एक सामान्य व्यक्ति का ऑक्सीजन स्तर spO2 94 से 100 के बीच होता है। अगर किसी का ऑक्सीजन स्तर इस स्तर से नीचे होता है तो यह खतरे की घंटी के समान होता है।

Question : कोरोनावायरस सबसे ज्यादा किस वर्ग के लोगों को ज्यादा प्रभावित करता है?
Answer : कोरोनावायरस सबसे अधिक बुजुर्गों को और छोटे बच्चों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाता है। इन लोगों के लिए यह घातक होता है कि इससे उनकी जान तक भी जा सकती है।