10 Lines on Abdul Kalam in Hindi । डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम पर 10 लाइन निबंध

Spread the love

अब्दुल कलाम एक भारतीय महान वैज्ञानिक थे। डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम को मिसाइल मैन के नाम से भी जाना जाता है। आज हम इस लेख में आप सबके लिए ‘10 Lines on Abdul Kalam in Hindi‘ लेकर आये है।

Abdul Kalam in Hindi

इस दुनिया में अरबों की संख्या में लोग निवास करते हैं। इसी जनसंख्या में से हर वर्ष कोई ना कोई प्रतिभा निकलकर आती है। कोई डॉक्टर बनता है तो कोई इंजिनियर बनता है। यह सभी लोग अपने स्तर पर मेहनत करके खुद के पैरों पर खड़े हो जाते हैं। अमूमन हम सभी लोग एक आम इंसान की तरह सपने देखते हैं और उसी के मुताबिक हम अपने करियर की राह भी चुन लेते हैं। सपने तो हम सभी देखते हैं पर बड़े सपने देखने की हिम्मत हर कोई नहीं जुटा सकता। हम में से बहुत कम ही ऐसे लोग होते हैं जो कुछ बड़ा करने की ठान लेते हैं। बड़े सपने देखने वालों के रास्तों में खूब संघर्ष और उतार-चढ़ाव आते हैं पर उनकी मजबूत इच्छाशक्ति के चलते वह हर चुनौतियों को पार कर जाते हैं। ऐसी ही मजबूत इच्छाशक्ति से लबरेज एक बच्चे ने भारत के एक गांव में जन्म लिया। उस बच्चें का परिवार बेहद साधारण सा था। पर उस बच्चे की लगन बहुत ही शानदार थी। वह आम इंसान की तरह जीने की बजाए खुद के पंख फैलाकर आसमान में उड़ना चाहता था। लगातार मेहनत के चलते उसके सपने सच में पूरे भी हो गए। हालांकि आज वह इंसान आज इस धरती पर हमारे बीच नहीं है परंतु फिर भी वह आम इंसान के दिलों में आज भी राज करता है। हम यहां पर बात कर रहे हैं भारत के सबसे जाने माने वैज्ञानिक अब्दुल कलाम साहब की। कलाम साहब भारत के जाने माने साइंटिस्ट और 11वे राष्ट्रपति थे। तो आइए हम चलते हैं उनके जीवन के सफर में। अब्दुल कलाम का जन्म भारत के धनुषकोडी गांव (रामेश्वरम, तमिलनाडु) में हुआ था। उनका असली नाम अवुल पकिर जैनुलाबदीन अब्दुल कलाम था। उनका जन्म बेहद ही साधारण और मध्यवर्गीय परिवार में हुआ था। उनके पिता बोट के मालिक थे और साथ ही साथ वह एक लोकल मस्जिद के इमाम भी थे। वह नाव को किराए पर देकर घर का खर्च चलाते थे। उनकी माता एक आम गृहिणी थी। अब्दुल कलाम के पिता का नाम जैनुलाब्दीन मरकायारी था। उनकी माता का नाम आशीयम्मा था। वह अपने चार भाई और एक बहन में सबसे छोटे थे। उनके घर की आर्थिक स्थिति भी ज्यादा अच्छी नहीं थी। उनके पिता बड़ी ही मेहनत से पूरे घर का पेट पाल रहे थे। कलाम के पिता घर की आर्थिक स्थिति साधारण होने पर भी कभी टूटे नहीं। वह अपने बच्चों को जीवन में आगे बढ़ता हुआ देखना चाहते थे। अपने पिता की इस बात से प्रभावित होकर अब्दुल कलाम ने बड़े सपनों की उड़ान भरने की ठान ली। उनके सपनों को दिशा तब मिली जब एक बार वह कक्षा में सांइस की क्लास ले रहे थे। उनके टीचर उन्हें पक्षियों की उड़ान भरने के तरीके को सीखा रहे थे। जब यह बात अब्दुल कलाम को समझ नहीं आई तो उनके टीचर ने उन्हें क्लास से बाहर लाकर उनको वास्तविक तौर पर पक्षियों के उड़ान भरने के तरीके को समझाया तब जाकर अब्दुल कलाम को यह बात समझ में आई। इस एक उदाहरण से हम पता लगा सकते हैं कि कलाम सर अपने जीवन में प्रेक्टिकल चीजों को ज्यादा महत्व देते थे। 1950 में उन्होंने अंतरिक्ष विज्ञान में अपना ग्रेजुएशन पुरा किया। उसके बाद 1962 से वह इसरो से जुड़ गए। वहां पर भी कलाम ने उपग्रह प्रक्षेपण परियोजनाओं मेें अपना पूरा योगदान दिया। उनके ही नेतृत्व में कई सेटेलाइट लांच हुई। वह केवल विज्ञान में ही रूची नहीं बल्कि कई और चीजों में भी रुचि रखते थे। वह नियमित रूप से भागवत गीता, कुरान और बाइबल जैसी धार्मिक किताबों का अध्ययन करते थे। वह अपने काम में पूरा समर्पित रहते थे। उनका एक प्रसिद्ध वाक्य सभी के लिए प्रेरणादायक है – “मैं हैंडसम नहीं हूं लेकिन मैं किसी ऐसे व्यक्ति को अपना हाथ दे सकता हूं जिसे मदद की जरूरत है… क्योंकि खूबसूरती की जरूरत चेहरे में नहीं दिल से होती है।”

10 Lines on Abdul Kalam in Hindi

  1.  अब्दुल कलाम एक प्रसिद्ध वैज्ञानिक और भारत के राष्ट्रपति थे।
  2. अब्दुल कलाम का असल नाम अवुल पकिर जैनुलाबदीन अब्दुल कलाम था। 
  3. एपीजे अब्दुल कलाम जी का जन्म 15 अक्टूबर वर्ष 1931 को हुआ था।
  4. एपीजे अब्दुल कलाम का जन्म रामेश्वरम के धनुषकोडी ग्राम में में हुआ था।
  5. अब्दुल कलाम के पिता का नाम जैनुलाब्दीन और माता का नाम आशिअम्मा था।
  6. अब्दुल कलाम ने अपने अंतरिक्ष विज्ञान में स्नातक की पढ़ाई 1950 में मद्रास इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलजी से पूरी की थी।
  7. भारतीय पहले स्वदेशी उपग्रह एसएलवी 3 के निर्माण में उन्होंने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
  8. अब्दुल कलाम के जन्मदिन को ‘युवा पुनर्जागरण दिवस’ के रूप में 15 अक्टूबर को तमिलनाडु में मनाया जाता है।
  9. वह 2002 से 2007 तक भारत के राष्ट्रपति रहे, वह मिसाइल मैन के नाम से भी प्रसिद्ध थे।
  10. 27 जुलाई 2015 की शाम भारतीय प्रबंधन संस्थान शिलोंग में एक व्याख्यान के दौरान दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया था।

5 Lines on Abdul Kalam in Hindi 

  1. कलाम जी का जन्म 15 अक्टूबर वर्ष 1931 को हुआ था।
  2. एपीजे अब्दुल कलाम के पिता आर्थिक रूप से बेहद साधारण थे।
  3. अब्दुल कलाम की माता हाउसवाइफ थी।
  4. कलाम का जन्म रामेश्वरम के धनुषकोडी ग्राम में में हुआ था।
  5. उन्हें सभी प्रकार की धार्मिक पुस्तकें पढ़ने का शौक था।

Read Also :-

10 Lines on Republic Day in Hindi
10 Lines on Holi Festival in Hindi
10 Lines on Diwali in Hindi
10 Lines on Jawaharlal Nehru in Hindi
10 Lines on Mahatma Gandhi in Hindi
10 Lines on Mother in Hindi

FAQ on Abdul Kalam in Hindi 

Question : अब्दुल कलाम का जन्म कहां पर हुआ था?
Answer : अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्तूबर 1931 को धनुषकोडी (रामेश्वरम, तमिलनाडु) में हुआ था।

Question : एक छात्र के तौर पर अब्दुल कलाम कैसे थे?
Answer : एक छात्र के तौर पर अब्दुल कलाम बहुत ही होनहार छात्र थे।

Question : अब्दुल कलाम इसरो से कब जुड़े थे?
Answer : अब्दुल कलाम 1962 में इसरो में आए थे।

Question : अब्दुल कलाम के कुछ प्रसिद्ध उद्धरण बताइए?
Answer : अब्दुल कलाम के कुछ विचार निम्नलिखित है :-

  • “इंतजार करने वाले को उतना ही मिलता है, जितना कि कोशिश करने वाले छोड़ देते हैं।”
  • “अगर तुम सूरज की तरह चमकना चाहते हो तो पहले सूरज की तरह जलो।”
  • “इससे पहले कि सपने सच हों आपको सपने देखने होंगे।”
  • “भगवान ने हमारे मष्तिष्क और व्यक्तित्व में असीमित शक्तियां और क्षमताएं दी हैं। इश्वर की प्रार्थना हमें इन शक्तियों को विकसित करने में मदद करती है।”
  • “आकाश की तरफ देखिये, हम अकेले नहीं हैं, सारा ब्रह्माण्ड हमारे लिए अनुकूल है और जो सपने देखते हैं और मेहनत करते हैं उन्हें प्रतिफल देने की साजिश करता है।”

Question : अब्दुल कलाम के द्वारा लिखी कुछ प्रसिद्ध किताबों का नाम बताइए?
Answer : अब्दुल कलाम के द्वारा लिखी कुछ प्रसिद्ध किताबों का नाम निम्नलिखित है :-

  • विंग्स आफ फायर
  • इगनाइटेड माइंड्स
  • इंडोमीटेबल स्पिरिट
  • इंडिया 2020
  • टर्निंग पॉइंट्स

Question : अब्दुल कलाम को किन नामों से जाना जाता है?
Answer : अवुल पकिर जैनुलाब्दीन अब्दुल कलाम को मिसाइल मैन और जनता के राष्ट्रपति नाम से भी जाना जाता है।