10 Lines on Giraffe in Hindi । जिराफ़ पर 10 लाइन वाक्य

Spread the love

जिराफ दुनिया का सबसे लंबा और ऊंचा स्तनधारी जीवो में से एक है इसका वैज्ञानिक नाम जीराफा कमेलोपार्डेलिस है। आज हम आपके लिए इस लेख में 10 Lines on Giraffe in Hindi लेकर आये है।

Giraffe in Hindi

यह दक्षिण अफ्रीका में पाया जाने वाला जीव है। नर जिराफ 1200 KG तक के होते हैं जबकि मादा जिराफ 830 KG तक की हो सकती है। मादा जिराफ अपने समय में एक ही बार प्रजनन करती है। जिराफ की औसतन आयु लगभग 10 से 12 साल तक की हो सकती है। यह अक्सर अपने गर्दन से दूसरे जिराफ की गर्दन को रगड़ते हैं ऐसा  ये  इसलिए करते हैं कि उस इलाके में अपना दबदबा कायम रहे। जिराफ के सर के ऊपर बालों में छिपे सिंग भी होते हैं, जो लड़ने के काम आते हैं। जिराफ बिना पानी के कई दिनों तक जीवित रह सकते हैं। 24 घंटों में यह लगभग 2 घंटे तक सोते हैं। इसका मुंह ऊंट के समान होता है और इसका शरीर तेंदुआ के समान होता है। यह घोड़े की तरह खड़े खड़े सोते हैं और अपना ज्यादा समय यह खड़े रहकर ही बिताते हैं। यहां तक कि यह प्रजनन भी खड़े खड़े करते हैं। बबूल और कीकर के पत्ते इन का पसंदीदा भोजन है। यह बहुत सा खाना एक साथ खा लेते हैं जिसके बाद में खाने को निकालकर गाय की भांति जुगाली करते हैं।इन्हें पानी की आवश्यकता बहुत अधिक होती है। यह एक बार में 12 गैलन पानी पी लेते हैं।पानी पीते समय यह अपने सामने की दोनों टांगों को फैला लेते हैं तथा संतुलन बनाकर पानी पीते हैं। जिराफ जब चलते हैं तो इनकी दाई टांगे एक साथ आगे बढ़ती है और फिर दोनों बाई टांगे एक साथ आगे बढ़ती है। जिराफ दक्षिण अफ्रीका में पाए जाने वाले जीव हैं ।

प्रजनन के समय मादा जिराफ शावक को ऊपर से भूमि पर गिराती है पर शावक को खरोच तक नहीं आती। मादा जिराफ की गर्भकाल का समय 400 से 600 दिनों तक का होता है  जिराफ ज्यादा समय खड़े-खड़े ही बिताते हैं माता जिराफ प्रजनन भी खड़ी होकर करती है। ऊंचाई से प्रजनन के कारण शावक 5 फीट नीचे गिरता है। नवजात शावक की ऊंचाई लगभग 6 फीट होती है और इनका वजन 50 से 70 केजी तक हो सकता है। जन्म के 10 घंटे बाद शावक चलने फिरने और दौड़ने लगता है शावक की जिम्मेदारी मां की होती है। यह अक्सर झुंड में रहते हैं अगर माँ जिराफ खाने निकलती है तो उसके बच्चे की  जिम्मेदारी दूसरी मादा उठाती है। बच्चे 3 से 6 वर्षों के होने पर पूरी तरह वयस्क हो जाते हैं पांच-छह वर्षों के बाद मादा जिराफ प्रजनन करने में सक्षम होती है़। जिराफ स्थल पर पाए जाने वाले सबसे लंबे एवं सबसे ऊंचे स्तनधारी जीव हैं। इनकी लंबाई के अनुसार इनकी पूंछ भी काफी लंबी होती है आंकड़ों के अनुसार एक वयस्क जिराफ की पूंछ लगभग 8 फीट तक लंबी हो सकती है अन्य चौपाई जीवो की तरह इनके पूछ के नीचे बाल होती है नर और मादा दोनों जिराफ के सिंग होते हैं जो कि सर के बालों से ढके होते हैं ज्यादातर नरों में मुठभेड़ मादा को पाने के लिए होता है। जिराफ गर्दन से गर्दन लड़ते हैं और कभी कबार सिंग का उपयोग भी करते है। बड़े शरीर के कारण जिराफ का दिल 2 फीट बड़ा होता है और उसका वजन लगभग 11 KG होता है। दिल जिराफ के शरीर में 60 लीटर प्रति मिनट के हिसाब से खून पंप करता है । जिराफ का ब्लड प्रेशर 280 /180 HP  होता है इसका दिल प्रति मिनट में 40 से 90 बार धड़कता है जबकि दौड़ते समय यह 170 प्रति मिनट के हिसाब से धड़कता है। जिराफ की जीभ बहुत लंबी होती है, यह लगभग 45 सेंटीमीटर तक हो लंबी हो सकती है। इसके जीव का ऊपरी हिस्सा जामुनी रंग का तथा निचला हिस्सा गुलाबी रंग का होता है। जिराफ के पैरों के खून बहुत तेज और नुकीले होते हैं वयस्क जीराफ को मांसाहारी पशुओं का तो डर कम ही होता है पर कभी कबार हमला किए जाने पर यह अपने पैर के खुरों से हमलावर को मार सकते हैं। जिराफ 10 घंटा प्रति मील चल सकते हैं। दौड़ते समय इसकी रफ्तार 35 मील प्रति घंटा हो सकती है। जिराफ की दृष्टि बहुत तेज होती है और वे मिलों तक देख सकते हैं। इनकी लंबी गर्दन में इलास्टिक ब्लड वेसल होते हैं जिसके कारण वे आसानी से अपनी गर्दन उठा सकते हैं। जिराफ के शरीर पर पाए जाने वाले परजीवो को ऑक्सीपरकर नामक पक्षी खा जाते हैं। इस प्रकार वे जिराफ के शरीर की सफाई के साथ-साथ खुद का भोजन भी प्राप्त कर लेते हैं। नर और मादा जिराफ एक ही पेड़ के विभिन्न हिस्सों को खाते हैं। ऊंचा शरीर और लंबी जीभ के कारण इन्हें भोजन काफी सुलभता से मिल जाता है। वैसे यह तो शाकाहारी जीव हैं इन्हें बबूल और कीकर के पत्ते बड़े भाते हैं। जिराफ तंजानिया का राष्ट्रीय पशु है दुनिया भर में जिराफ की कुल 9 प्रजातियां हैं, जो अपने आकार त्वचा रंग में भिन्न-भिन्न होती है। जिराफ का औसतन आयु 10 से 15 वर्षों तक का ही होता है। जिराफ दक्षिण अफ्रीका के मैदानी इलाकों या जंगलों में पानी पाए जाते हैं। जिराफ को 1 दिन में लगभग 30 केजी भोजन की आवश्यकता होती है। जिसे यह पहले निगल जाते हैं तथा बाद में गायों की तरह जुगाली करते हैं मादा जिराफ को काऊ नर जिराफ को बुल तथा बच्चे जिराफ को काल्फ जाता है। 

10 Lines on Giraffe in Hindi

  1. जिराफ स्थल का सबसे ऊंचा एवं लंबा जानवर है।
  2. इसकी ऊंचाई लगभग 16 से 19 फीट तक होती है।
  3. सबसे लंबी गर्दन होने के कारण यह बड़े-बड़े पेड़ों के पत्ते खाने में सक्षम होता है।
  4. जिराफ के सामने के दो पैर पीछे की दो पैरों की तुलना में काफी लंबे होते हैं।
  5. जिराफ एक शाकाहारी स्तनपाई जीव है।
  6. जिराफ ज्यादातर झुण्ड में रहना पसंद करते हैं एक झुण्ड में 15 से 20 सदस्य हो सकते हैं।
  7. ज्यादातर नर जिराफ आपस में गले से भिड़ते हैं तथा अपने शक्ति का प्रदर्शन करते हैं।
  8. जिराफ दक्षिण अफ्रीका में पाए जाने वाले प्राणी है।
  9. जिराफ के सर पर दो छोटे-छोटे सिंग होते हैं जो बालों से ढक के होते हैं।
  10. जिराफ तंजानिया का राष्ट्रीय पशु है।

5 Lines on Giraffe in Hindi

  1. जिराफ का वैज्ञानिक नाम जीराफा जीराफा कमेलोपार्डेलिस है।
  2. जिराफ के पैरों की ऊंचाई लगभग 6 फीट तक होती है।
  3. नर जिराफ का वजन 1200 KG तथा मादा जिराफ का वजन 830 KG होता है।
  4. मादा जिराफ की गर्भावस्था का समय लगभग 15 महीने का होता है।
  5. जिराफ के नवजात बछड़े का वजन लगभग 50 से 70 केजी होता है।

Also Read :-

10 Lines on Bulbul in Hindi
10 Lines on Crow in Hindi
10 Lines on Tiger in Hindi
10 Lines on Bear in Hindi
10 Lines on Elephant in Hindi
10 Lines on Peacock in Hindi
10 Lines on Eagle in Hindi
10 Lines on Parrot in Hindi
10 Lines on Birds in Hindi
10 Lines on Ostrich in Hindi

FAQ on Giraffe in Hindi

Question. जिराफ कहां पाया जाता है तथा कैसा दिखता है
Answer. जिराफ दक्षिण अफ्रीका में पाया जाता है जिराफ स्थल का सबसे ऊंचा स्तनपाई जीव है। इसके पूरे शरीर में भूरे रंग के धब्बे पाए जाते हैं।

Question. जिराफ क्या खाते हैं ?
Answer. जिराफ पेड़ों के पत्ते खाते हैं इनकी जीभ काफी लंबी होती है इन्हें बबूल और कीकर के पत्ते बहुत पसंद होते हैं।

Question. जिराफ पानी कैसे पीते हैं ?
Answer. शरीर का संतुलन बनाए रखने के लिए जिराफ अपने सामने के दोनों पैरों को फैलाकर नीचे झुक कर पानी पीते हैं।

Question. जिराफ दिल कितना बड़ा होता है ?
Answer. जिराफ का दिल 2 फिट बड़ा होता है और इसका वजन लगभग 11 केजी होता है जो को इसके शरीर में 60 लीटर खून को पंप करता है।

Question. जिराफ की औसत आयु कितनी होती है ?
Answer. जिराफ की उम्र 10 से 12 वर्ष तक की हो सकती है।