10 Lines on Bulbul in Hindi । बुलबुल पंछी पर 10 लाइन निबंध

Spread the love

बुलबुल एक पक्षी है, जो बहुत ही सुरीली आवाज़ निकलता है। आज हम इस लेख में आपके लिए ‘10 Lines on Bulbul in Hindi‘ लेकर आये है।

Bulbul in Hindi

बुलबुल एक प्रकार का सुरीला पक्षी है। यह पेड़ों पर गोलाकार घोसले बनाकर रहता है। बुलबुल पक्षी जीनस पिकानोनोडिडे परिवार से संबंधित है। इसका शरीर पतला, लंबी पूँछ, सर पर कलगी रहती है। यह भूरे पीले का मिश्रण के साथ लाल रंगों में भी पाया पाया जाने वाला पक्षी है। दुनिया भर में बुलबुल की करीब 1700 प्रजातियां पाई जाती हैं। यह पक्षी एशिया, अफ्रीका, यूरेशिया तथा यूरोप में पाए जाते हैं। इनका जीवन का लगभग 1 से 3 वर्षों तक का ही होता है। इनका वजन 15 ग्राम से 22 ग्राम तक हो सकता है। इनकी लंबाई 15 सेंटीमीटर से 26 सेंटीमीटर तक की हो सकती है। यह सामान्यता पेड़ों पर अपने घोसले बनाते हैं। यह एक बार में तीन से चार अंडे देते हैं। यह फल बीज तथा छोटे-मोटे कीड़े मकोड़े खाते हैं। इनका पसंदीदा खाद्य पदार्थ फल है। भारत में बुलबुल की पाए जाने वाले प्रजातियों में गुलदुम बुलबुल तथा सिपाही बुलबुल काफी प्रसिद्ध है। इनका प्रजनन काल मार्च से अक्टूबर के बीच होता है, जिसमें मादा बुलबुल एक बार में तीन से चार अंडे एक साथ देती है। अंडे देने के बाद मादा बुलबुल अंडो को सेने का काम भी करती  है। अंडों से बाहर निकलने के बाद चूजे 3 से 5 दिनों के भीतर उड़ना सीख जाते हैं। मादा बुलबुल का काम बच्चों की देखभाल तथा अंडों को सहने का होता है, जबकि नर बुलबुल का काम माता की रक्षा करना तथा मां और बच्चे के लिए खाना लाने का होता है। बुलबुल एक सुरीला पक्षी है ये कई प्रकार के सूर निकाल सकते हैं, पर केवल नर बुलबुल ही गाना गा सकता है जबकि मादा बुलबुल गा नहीं पाती ।नर बुलबुल सामान्यतः मादा बुलबुल को आकर्षित करने के लिए गाना गाता है। भारत में दो प्रकार के बुलबुल पाए जाते हैं गुलदुम बुलबुल तथा सिपाही बुलबुल। सिपाही बुलबुल के सिर पर काले रंग की कलगी होती है। स्वतंत्रता सेनानी राम प्रसाद बिस्मिल ने सिपाही बुलबुल के ऊपर काफी गजलें भी लिखी है। सिपाही बुलबुल को बड़ी ही सहजता से पहचाना जा सकता है इनके पूछ का निचला हिस्सा लाल रंग का होता है। बुलबुल की लंबाई 15 सेंटीमीटर 26 सेंटीमीटर तक की होती है। नर बुलबुल मादा बुलबुल से आकार में बड़ा होता है। यह बड़े ही लड़ाकू पक्षी होते हैं क्योंकि आपस में खूब लड़ते हैं और इनकी इन्हीं लड़ाकू स्वभाव के कारण लोग इन्हें केवल लड़ाने के लिए ही पालते हैं ना कि मीठे स्वरों को सुनने के लिए। यह पक्षी अपना घोंसला बनाने के लिए शानदार जड़ों घास और कोमल पत्तों का प्रयोग करते हैं। इनके घोसले का आकार गोलाकार होता है। यह फल बीज तथा छोटे कीड़े मकोड़ों को खा जाते हैं। इन पक्षियों के प्राकृतिक दुश्मन है बिल्ली, सांप, बड़े शिकारी पक्षी तथा दूसरी बड़ी चिड़िया जो उनके अंडों को खा जाती है। यह सुरीले पक्षी 200 प्रकार की आवाजों में गाना गा सकते हैं वैसे तो यह दिन और रात दोनों समय ही गाते हैं पर यह पक्षी अक्सर रात के दौरान गाना गाते हैं। इनका औसत जीवनकाल लगभग 1 से 3 सालों तक का ही होता है। बुलबुल एक झगड़ालू पक्षी है और इस झगड़ालू प्रवृत्ति के कारण कई लोग इन्हें पालते भी हैं, पर यह नन्ही चिड़िया पिंजरे में कैद नहीं रह पाती तथा सहम कर मर जाती है इसीलिए लोग इसे पिंजरे में कैद नहीं रखते बल्कि एक लोहे की छड़ से इसकी पेट को रस्सी से बांध देते हैं। यह लोहे का छड़ अंग्रेजी अक्षर T की तरह दिखता है और इसे चक्कस कहते हैं। बुलबुल की कुछ प्रजातियों को ग्रीन भूल तथा कुछ को ब्राउन भूल भी कहते हैं। पुराने समय में बुलबुलों को जंगलों से पकड़ कर लाया जाता था ताकि इन्हें पिंजरे में बंद करके बेचा जा सके पर यह धंधा ज्यादा दिनों तक नहीं चला क्योंकि कैद में बुलबुल नहीं रह पाती और कम दिनों में ही मारी जाती है। बुलबुल द्वारा घर में घोंसला बनाने में कोई मिथक तत्व मौजूद नहीं है। यह बताना कठिन है कि बुलबुल द्वारा घर में घोंसला बनाना शुभ है अथवा शुभ। इन बातों में कोई वैज्ञानिक आधार मौजूद नहीं है।

10 Lines on Bulbul in Hindi

  1. बुलबुले एक गाने वाला पक्षी है ।
  2. भारत में बुलबुल की केवल दो प्रजातियां ही प्रसिद्ध है – गुलदुम बुलबुल और सिपाही बुलबुल ।
  3.  यह भूरे मटमैला रंग का तथा पीले रंग का होता है ।
  4. दुनिया में बुलबुल की लगभग 1700 प्रजातियां पाई जाती है ।
  5. बुलबुल के गाने काफी सुरीले होते हैं पर केवल नर बुलबुल ही गाना गा सकता है मादा बुलबुल नहीं ।
  6. नर बुलबुल गाना मादा बुलबुल को आकर्षित करने के लिए गाता है ।
  7. सिपाही बुलबुल के सर पर छोटी सी काली कलगी होती है ।
  8. इसका शरीर पतला और  लंबी पूँछ होती है ।
  9. बुलबुल को लोग गाना गाने के लिए नहीं बल्कि लड़ाई के लिए पालते हैं ।
  10. बुलबुल ईरान का राष्ट्रीय पक्षी है ।

5 Lines on Bulbul in Hindi

  1. बुलबुल एक जीनस पिकानोनोडिडे जी के  परिवार से संबंधित पक्षी है। 
  2. नर बुलबुल मादा बुलबुल से आकार में थोड़े बड़े होते हैं ।
  3. बुलबुल अमेरिकी महाद्वीप को छोड़कर लगभग हर स्थान पर पाया जाता है ।
  4. यह ज्यादातर एशिया और अफ्रीका में पाई जाती हैं ।
  5. यह कीड़े,लारवा,पत्ते और फल खाते हैं ।

Also Read :-

10 Lines on Zoo in Hindi
10 Lines on Crow in Hindi
10 Lines on Peacock in Hindi
10 Lines on Eagle in Hindi
10 Lines on Parrot in Hindi
10 Lines on Birds in Hindi
10 Lines on Ostrich in Hindi

FAQ on Bulbul in Hindi

Question : बुलबुल पक्षी का वैज्ञानिक नाम क्या है ?तथा यह कहां पाया जाता है ?
Answer : बुलबुल पक्षी का वैज्ञानिक नाम Luscinia Megarhynchos है । यह चिड़िया जीनस पिकानो नॉटेड ए परिवार से संबंधित है। अंग्रेजी में इस चिड़िया को नाइटेंगल तथा हिंदी में यह बुलबुल के नाम से प्रसिद्ध है। यह चिड़िया अमरीकी महाद्वीप को छोड़कर लगभग सभी देशों में पाई जाती है। भारत में वैसे तो इनके अनेक प्रजातियां पाई जाती हैं पर गुलदुम बुलबुल और सिपाही बुलबुल सबसे अधिक प्रसिद्ध है ।

Question : बुलबुल का आकार कैसा होता है ?तथा यह कितने रंगों में पाई जाती हैं ?
Answer : बुलबुल पक्षी के शरीर पतले होते हैं इनकी लाल रंग की पूँछ होती है तथा इनकी  चोटी थोड़ी सी उठी हुई होती है। सिपाही बुलबुल के सर पर काले रंग की कलगी होती है। इनका रंग भूरा मटमैला गंदा पीला और हरा होता है। बुलबुल पक्षी का आकार करीब 15 सेंटीमीटर तक का होता है। नर बुलबुल मादा बुलबुल से आकार में बड़े होते हैं।

Question : बुलबुल किस समय प्रजनन करती है ? तथा इनके अंडे कैसे होते हैं ?
Answer : बुलबुल का प्रजनन काल दक्षिण भारत में दिसंबर से मई तक का होता है, जबकि उत्तर भारत में बुलबुल का प्रजनन काल मार्च से अक्टूबर तक का होता है। बुलबुल एक बार में 4 अंडे देती है। अंडे देने के पश्चात मादा बुलबुल सेने का काम करती है। बच्चे कुछ दिनों बाद अंडे से बाहर निकल आते हैं। बाहर निकलने के बाद लगभग 12 दिनों तक घोंसलो में ही  रहते हैं। इनके अंडों का रंग काला तथा भूरा होता है। नर बुलबुल का काम मादा तथा बच्चों की देखभाल तथा खाना लाने का होता है। बुलबुल अपने बच्चों को ईलिया और कीड़े खिलाती है ।

Question : बुलबुल किस देश का राष्ट्रीय पक्षी है ?
Answer : बुलबुल ईरान का राष्ट्रीय पक्षी है ।

Question : दुनियाभर में बुलबुल की कितनी प्रजातियां पाई जाती हैं ?
Answer : दुनियाभर में बुलबुल की करीब 1700 प्रजातियां पाई जाती हैं ।