10 Lines on Ostrich in Hindi । शुतुरमुर्ग पर 10 लाइन वाक्य

Spread the love

शुतुरमुर्ग को अंग्रेजी भाषा में Ostrich कहा जाता है। आज हम इस लेख में 10 Lines on Ostrich in Hindi लेकर आये है।

Ostrich in Hindi 

धरती पर अनेकों प्रकार के जीव और जंतु निवास करते हैं। सबके शरीर की बनावट और रंग – रूप में अंतर होता है। सब में कोई ना कोई विशेषताएं होती है। आज हम बात करेंगे संसार के सबसे बड़े पक्षी की। शुतुरमुर्ग दुनिया का सबसे बड़ा पक्षी है। शुतुरमुर्ग को अंग्रेजी में ऑस्ट्रिच कहते हैं। सबसे बड़ा होने के साथ ही साथ यह वजन में बहुत भारी भी होता है। इसका वजन 150 किलो तक का होता है। शुतुरमुर्ग के पैर बहुत मजबूत होते है। शक्तिशाली पैरों के चलते ही वह हाथी और शेर तक को मारने का दम रखता है। नर और मादा में रंग का अंतर होता है। मादा शुतुरमुर्ग भूरा और सफेद रंग लिए होती है और वही नर शुतुरमुर्ग का रंग काला होता है। जैसे जिराफ अपनी लंबाई के लिए जाने जाते हैं ठीक वैसे ही शुतुरमुर्ग भी अपनी लंबाई को लेकर लोकप्रिय है। शुतुरमुर्ग 9 फीट तक उंचा होता है। यह अपने भारी और बड़े अंडे के लिए भी जाना जाता है। इसका अंडा करीब करीब 6 इंच तक बड़ा होता है। शुतुरमुर्ग एक अफ्रीकन पक्षी है और वह आमतौर पर अफ्रीका में या रेगिस्तानी इलाकों में पाया जाता है। यह अलग बात है कि लोग इसको जू में पकड़कर ले आते हैं। अपने भारी शरीर के चलते वह उड़ नहीं पाता परंतु वह दौड़ बहुत तेज लगाता है। शुतुरमुर्ग घोड़े और कार से भी ज्यादा तेज दौड़ सकता है। वह ज्यादातर घास, फल और बीज खाते हैं। परंतु उनके खाने में कीड़े मकौड़े भी शामिल हो जाते हैं। ऊंट 15 दिनों तक बिना पानी पिए जिंदा रह सकते हैं और शुतुरमुर्ग भी कई दिनों तक बिना पानी के रह सकता है। वह खाने से ही अपने लिए पानी की आपूर्ति कर लेता है। शुतुरमुर्ग में सुनने की शक्ति बहुत अधिक होती है। कोई छोटी सी चीज के गिरते ही उसके कान खड़े हो जाते हैं। इनका जीवनकाल 30-40 वर्ष तक का होता है परंतु इनको अगर पालतू पक्षी के तौर पर रखा जाए तो यह 70 साल तक भी जीवित रह सकता है। इन पक्षियों के अंडे इंसानों के बीच भी लोकप्रिय है। लोग इनके अंडो को चाव से खाते हैं। यही नहीं शुतुरमुर्ग अपने मीट के लिए भी प्रसिद्ध है। शुतुरमुर्ग के दांत नहीं होते हैं। वह अपना भोजन निगलकर ही पचाते हैं। शुतुरमुर्ग की प्रजाति को दो हिस्सों में बांटा जाता है – आम शुतुरमुर्ग और दूसरी सोमाली शुतुरमुर्ग। अगर इस पक्षी को ढंग से पाला जाए तो भी यह इंसान का पक्का दोस्त नहीं बन सकता। एक रिपोर्ट के मुताबिक दुनियाभर में शुतुरमुर्ग अब धीरे धीरे विलुप्त होने की कगार पर है। लोग इनके पंखों और इनके मीट के चलते इनका खूब शिकार कर रहे हैं। शिकार के ही चलते अब शुतुरमुर्ग की प्रजाति विलुप्त होने की कगार पर है। हम सभी इंसानों को एकजुट होकर इस प्यारे से पक्षी को हमेशा के लिए विलुप्त होने से बचाना होगा। हम अगर ऐसा नहीं कर पाए तो फिर हमारी आने वाली पीढ़ी को शुतुरमुर्ग केवल किताबों में या फिर इन्टरनेट पर ही देखने को मिलेगा। 

10 Lines on Ostrich in Hindi 

  1. शुतुरमुर्ग एक ना उड़ने वाला पक्षी है।
  2. इस पक्षी का अंडा आकार में बहुत बड़ा होता है। यह करीब करीब आकार में 6 इंच बड़ा होता है। 
  3. अंग्रेजी में शुतुरमुर्ग को ऑस्ट्रिच कहते हैं।
  4. शुतुरमुर्ग एक अफ्रीकन पक्षी है।
  5. यह पक्षी सर्वाहारी होता है। कभी यह हरी पत्तियां खाता है तो कभी यह मांसाहार भी खा लेता है।
  6. शुतुरमुर्ग दूसरे पक्षियों की तरह उड़ नहीं सकता।
  7. शुतुरमुर्ग बहुत तेज दौड़ सकता है।
  8. यह पक्षी रेत और कंकड़ भी खाता है ताकि यह खाने को पचा सके।
  9. नर शुतुरमुर्ग का रंग काला होता है। मादा शुतुरमुर्ग का रंग भूरा और सफेद होता है।
  10. शुतुरमुर्ग के रिश्तेदार पक्षी एमु, ऑस्ट्रेलियाई शुतुरमुर्ग और कीवी होते हैं।

5 Lines on Ostrich in Hindi

  1. शुतुरमुर्ग के तीन पेट होते हैं, छोटा दिमाग होता है और उनकी आंखें बहुत बड़ी होती है।
  2. एक रोचक तथ्य यह भी है कि शुतुरमुर्ग कभी भी सोते नहीं हैं। वह सिर्फ झपकी लेते हैं।
  3. शुतुरमुर्ग की प्रजाति आज से 20-25 मिलियन पुरानी है।
  4. शुतुरमुर्ग के दिमाग का वजन 40 ग्राम होता है। उसकी आंख का वजन 60 ग्राम होता है।
  5. शुतुरमुर्ग के पसीने की ग्रंथि नहीं होती है।

Also Read :-

10 Lines on Zoo in Hindi
10 Lines on Crow in Hindi
10 Lines on Peacock in Hindi
10 Lines on Eagle in Hindi
10 Lines on Parrot in Hindi
10 Lines on Birds in Hindi
10 Lines on Bulbul in Hindi

FAQ on Ostrich in Hindi

Question. शुतुरमुर्ग कहां पाए जाते हैं?
Answer. ऐसे तो शुतुरमुर्ग दुनिया में लगभग कहीं भी देखे जा सकते हैं क्योंकि लोग इन्हें जू में पालते हैं। किंतु मुख्य तौर पर यह पक्षी अफ्रीका के रहवासी हैं। यह सूखे और गर्म इलाकों में रहना पसंद करते हैं।

Question. क्या शुतुरमुर्ग को लुप्तप्राय प्रजाति की सूची में डाला जाता है?
Answer. IUCN के मुताबिक वह इस सूची में शामिल नहीं हैं। हालांकि जल्द ही वह विलुप्त पक्षियों की श्रेणी में आ सकते हैं। दुनियाभर में लोग इनका शिकार कर रहे हैं। नतीजतन इनकी संख्या लगातार कम होती जा रही है।

Question. क्या यह पक्षी उड़ सकते हैं?
Answer. यह पक्षी दूसरे पक्षियों की तरह उड़ नहीं सकते। परंतु यह पक्षी बहुत तेज दौड़ सकता है। यह 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार के साथ दौड़ने वाले सबसे भारी पक्षी है।

Question. शुतुरमुर्ग आमतौर पर क्या खाते हैं?
Answer. यह पक्षी सर्वाहारी होते हैं। वह मांस और शाकाहार दोनों पर जिंदा रहते हैं। क्योंकि इनके दांत नहीं होते हैं इसलिए वह मिट्टी और पत्थर भी खाते हैं। यह मिट्टी और पत्थर इनके गिजार्ड में स्टोर होते हैं। ऐसा होने से यह जो भी खाते हैं वह गिजार्ड की सहायता से खाने को पीस देते हैं जिससे खाना को आगे पेट में जाने में आसानी होती है।

Question. शुतुरमुर्ग के बारे में कुछ रोचक तथ्य?
Answer. शुतुरमुर्ग एक रोचक पक्षी है। इस पक्षी की आंखें बहुत बड़ी होती है। इसकी आंखें इसके दिमाग से भी बड़ी होती है। विशाल आंखों के चलते इसको बहुत विस्तार से देखने में मदद मिलती है। शुतुरमुर्ग की चर्बी से 6 लीटर तेल निकलता है। इस पक्षी का अंडा बहुत मजबूत और आकार में बहुत बड़ा होता है। इसके तीन पेट होते हैं और लंबी आंत होती है। शुतुरमुर्ग एक पक्षी होते हुए भी उड़ नहीं सकता। परंतु यह बहुत तेज भाग सकता है।