10 Lines on Family Literacy Day in Hindi । पारिवारिक साक्षरता दिवस

Spread the love

आज हम “पारिवारिक साक्षरता दिवस पर 10 लाइन्स निबंध” लेकर आपके समक्ष आये है, इस आर्टिकल में आप ’10 Lines on Family Literacy Day in Hindi’ में पढ़ेंगे।

Family Literacy Day in Hindi

अर्थ-  परिवार साक्षरता दिवस का उद्देश्य परिवार के लोगों में पढ़ाई के प्रति जागरूकता फैलाना है।अक्सर माता-पिता या परिवार के अन्य सदस्य आर्थिक तंगी, पारिवारिक दबाव या अन्य अनेक कारणों से पढ़ लिख नहीं पाते। इस दिन को मनाने का उद्देश्य परिवार के वयस्कों में पढ़ाई लिखाई को लेकर जागरूकता फैलाना है। इसे प्रतिवर्ष कनाडा में 27 जनवरी को मनाया जाता है। परिवार के सदस्य पढ़ाई लिखाई या विभिन्न अन्य गतिविधियों में हिस्सा लेकर बच्चों में भी पढ़ाई के बारे में जागरूकता फैलाते हैं।

परिवार साक्षरता दिवस की शुरुआत 

आंकड़े बताते हैं कि 1994 में तकरीबन 20 से 27 मिलियन लोगों ने मूलभूत संपर्क, साक्षरता और गणित के अक्षमता के कारण नौकरियां खो दी। उसके बाद से प्रत्येक वर्ष 27 जनवरी को सत्ता में रही कांग्रेस सरकार ने परिवार साक्षरता दिवस का गठन किया और उसके बाद से यह प्रत्येक वर्ष कनाडा में 27 जनवरी को मनाया जाने लगा।

परिवार साक्षरता दिवस का महत्व 

परिवार के लोगों में साक्षरता का उद्देश्य लोगों को पढ़ाई के बारे में जागरूक करना और पीढ़ी दर पीढ़ी चलने वाली पढ़ाई की प्रक्रिया और भी निरंतर आगे बढ़ती रहें इसी उद्देश्य से परिवार साक्षरता दिवस मनाया जाता है। शिक्षा एक लौ की तरह है, जिसे प्रज्वलित करने से सारा संसार जगमगा उठता है। परिवार के लोग अगर शिक्षित होंगे, तभी अगली पीढ़ी चाहे वह लड़का हो या लड़की उसको भी शिक्षित अवश्य ही करेंगे। अच्छे गुण आधुनिक विचारों को पैदा करेगी। यह शिक्षा रूपी लौ  ना बुझे तथा यह प्रज्वलित रहे, इसीलिए परिवार साक्षरता दिवस प्रतिवर्ष 27 जनवरी को मनाया जाता है। क्योंकि वर्तमान युग टेक्नोलॉजी का युग है। लोग किताबों के साथ वक्त बिताने की बजाय मोबाइल पर अपना वक्त ज्यादा बिताना पसंद करते हैं।

लोग मोबाइल के स्थान पर अगर पढ़ने लिखने की आदत को भी रोजमर्रा के जीवन में डाले तो समाज भी स्वस्थ होगा और बच्चों में भी अच्छे संस्कार विकसित होंगे।वर्तमान समय में पढ़ना लिखना केवल स्कूल कॉलेजों तक ही सीमित रह गया है। जो लोग पढ़े लिखे हैं वह नौकरी जीवी होने के बाद पढ़ने लिखने की आदत छोड़ देते हैं। जो महिलाएं सिर्फ गृहणी हैं या फिर ऐसी महिलाएं जो कारपोरेट जगत में कार्यरत हैं वह भी पढ़ने से दूर ही रहती है घर के बड़े बुजुर्ग टीवी देख कर दूसरी लोगों से बातचीत कर या दूसरे कामों में व्यस्त रहकर समय बिताना ज्यादा पसंद करते हैं बजाय किताब पढ़ने के। वर्तमान समय में मनोरंजन के इतने विकल्प मौजूद हैं,जिसे सुलभता से प्राप्त किया जा सकता है। इन्हीं कारणों से लोगों की पढ़ने में रुचि में काफी कमी दिखाई देती है। 

कहते हैं किताब से अच्छा कोई मित्र नहीं, पर वर्तमान परिपेक्ष्य में यह बात लागू नहीं होती। कुछ चुनिंदा लोग ही हैं जो आज भी पुस्तकें पढ़ते हैं पर अधिकतर लोग ही सोशल मीडिया या टेलीविजन का सहारा लेते हैं। बढ़ती टेक्नोलॉजी के युग में कहीं ना कहीं हम मानसिक रूप से अपंग होते जा रहे हैं। आने वाले दिनों में यह समस्या और भी विकराल रूप धारण करेंगी।

परिवार साक्षरता दिवस के अंतर्गत विभिन्न टीम के माध्यम से यह बताने की कोशिश की जाती है कि  किताब पढ़ने का क्या महत्व है? इसे क्यों पढ़ना चाहिए? और परिवार के सभी सदस्य मिलजुल कर किताब पढ़ते या कुछ लिखते हैं। इस दिन को मनाने का मुख्य कारण है कि लोग पढ़ने की आदत को बनाए रखें। किताब पढ़ने से आपसी आलोचना या बातचीत से परिवार के सदस्य एक दूसरे को समय भी दे पाते हैं। लोगों में ज्ञान का विकास होता है। घर में किताबी आलोचना से घर का परिवेश तथा निवास करने वाले सदस्यों का भी मानसिक विकास हो पाता है।

कनाडा में परिवार साक्षरता दिवस 1995 से मनाया जाता रहा है। परिवार घर के सभी सदस्य आपस में मिलजुल कर पढ़ें तो उसके नतीजे और भी अच्छे आएंगे। इस दिन परिवार के सभी सदस्य घर पर रहकर या बाहर जाकर प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेते हुए एक साथ पढ़ते हैं।इस प्रकार किताबों को पढ़ने की रुचि बच्चों में भी आ जाती है।

निष्कर्ष

 इसे कनाडा समेत सोवियत संघ अमेरिका के विभिन्न देशों में मनाया जाता है। इसमें विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। चाहे वह स्कूल, लाइब्रेरी या कोई सार्वजनिक स्थान हो सभी खुले रहते हैं।  इस कार्यक्रम के दौरान संग्रहालय में जाकर लाइब्रेरी कार्ड लाना होता है। किताब पढ़ने के लिए घर में जगह बनाना पढ़ने का समय निश्चित करना, बच्चों के साथ मिलकर नई गतिविधियां खोजना जैसे कि कहीं कोई सनसनीखेज खबर जिसे पढ़ने के लिए बच्चे उत्साहित रहते हैं इत्यादि इस प्रकार पढ़ने की प्रक्रिया को जारी रखने तथा पढ़ने में रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से ही इस दिवस का पालन किया जाता है।

10 Lines on Family Literacy Day in Hindi

  1. मन को शांत रखने और तनाव से मुक्ति पाने के लिए किताबें पढ़ना सबसे उत्तम उपाय है।
  2. फैमिली लिटरेसी डे कनाडा में प्रतिवर्ष 27 जनवरी को मनाया जाता है।
  3. इसे कनाडा में राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाता है।
  4. इसे बनाने का श्रेय एबीसी लाइफ लिटरेसी कनाडा को जाता है।
  5. इसे पहली बार साल 1999 को मनाया गया था।
  6. इस दिन विभिन्न अनुष्ठानों का आयोजन किया जाता है।
  7. इस दिवस को परिवार द्वारा नया बोर्ड गेम खेला जाता है।
  8. इस दिन को पूरे कनाडा में परिवार द्वारा एक साथ मनाया जाता है तथा पुस्तकें भी पढ़ी जाती हैं।
  9. आजकल के भागदौड़ के जीवन में हम पढ़ने के लिए समय नहीं निकाल पाते।
  10. पढ़ने से तनाव कम होता है तथा नई रोचक जानकारियां भी प्राप्त होती हैं ।

5 Lines on Family Literacy Day in Hindi

  1. पारिवारिक साक्षरता दिवस कनाडा में प्रतिवर्ष 27 जनवरी को मनाया जाता है।
  2. पढ़ाई के महत्व पर प्रकाश डालने के उद्देश्य से ही इस दिन का पालन किया जाता है।
  3. इस दिन देश की सभी पुस्तकालय खुली रहती है तथा कोई भी पुस्तकालय में जाकर किताबें पढ़ सकता है।
  4. माता-पिता सारा दिन घर पर ही बच्चों की किताबें पढ़ते हैं तथा अन्य पढ़ाई लिखाई से संबंधित गतिविधियां करते हैं ।
  5. इस दिन सरकारी छुट्टी होती है, ताकि सभी कामकाजी लोग घर पर ही समय बिता सकें।

Also Read:-

10 Lines on World Peace Day in Hindi
10 Lines on National Immunization Day in Hindi
10 Lines on Wikipedia Day in Hindi
10 Lines on Global Family Day in Hindi
10 Lines on Black Friday in Hindi
10 Lines on World Tsunami Day in Hindi
10 Lines on World Kindness Day in Hindi
10 Lines on World Diabetes Day in Hindi

FAQ on Family Literacy Day in Hindi

1. फैमिली लिटरेसी डे कब मनाया जाता है?

उत्तर -फैमिली लिटरेसी डे हर वर्ष 27 जनवरी को मनाया जाता है।

2. इसे मनाने का उद्देश्य क्या है ?

उत्तर -पढ़ाई के प्रति लोगों में जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए इस दिन को मनाया जाता है।

3. इसे किस देश में मनाया जाता है?

उत्तर -इसे ABC लाइफ लिटरेसी कनाडा द्वारा मनाया जाता है।

4. इस वर्ष का थीम क्या है?

उत्तर -कनाडा देश बहुत विशाल है और यहां पर पुराने ऐतिहासिक चीजें भी ढेर सारी हैं इसीलिए इस बार यहां की ऐतिहासिक विरासत को थीम के तौर पर लिया गया है।

5. फैमिली लिटरेसी डे की कोई दो उपयोगिता बताइए।

उत्तर-फैमिली लिटरेसी डे की कोई दो उपयोगिता निम्नलिखित है-

  • किताबें पढ़ने से ज्ञान का संचार होता है।
  • परिवार के सभी सदस्य आपस में मिलजुल कर पढ़ते हैं और एक दूसरे को प्रोत्साहित भी करते हैं।