10 Lines on Data Protection Day in Hindi । डाटा संरक्षण दिवस

Spread the love

आज हम “डाटा संरक्षण दिवस पर 10 लाइन्स निबंध” लेकर आपके समक्ष आये है, इस आर्टिकल में आप ’10 Lines on Data Protection Day in Hindi’ में पढ़ेंगे।

Data Protection Day in Hindi

अर्थ– डेटा संरक्षण किसी प्रकार के भ्रष्टाचार से किसी प्रकार के समझौता या हानि से महत्वपूर्ण जानकारी की सुरक्षा की एक प्रक्रिया है। डेटा संरक्षण दिवस हर साल जनवरी की 28 तारीख को मनाया जाता है। इसे पूरे यूरोप में 47 देशों सहित मनाया जाता है।

उद्देश्य– इसे मनाने का उद्देश्य लोगों में डेटा संरक्षण के बारे में जागरूकता फैलाना हैं।इसे हर साल विभिन्न टीम के द्वारा दर्शाया जाता है और बताया जाता है कि डेटा हमारे लिए निजी तथा व्यवसायिक संस्थाओं के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है तथा इसकी सुरक्षा की जानकारी होना भी बहुत आवश्यक है।

डेटा क्या है?

डेटा सूचनाओं का एक बड़ा संग्रह है, जो कंप्यूटर या नेटवर्क पर संग्रहित होता है। इसी कारण हर वर्ष 28 जनवरी को हम डेटा संरक्षण दिवस मनाते हैं, जिसमें विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं।

डेटा सुरक्षा की आवश्यकता

इंटरनेट पर कई साइट है, जिसमें लाखों-करोड़ों यूजर काम करते हैं।आज के कंप्यूटर की दुनिया में जहां किसी भी व्यक्ति और संगठन का डेटा एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और किसी भी प्रकार की मुसीबत के कारण डेटा का नुकसान हो सकता है।

किसी भी कंपनी के कर्मचारी या व्यक्तिगत कंप्यूटर के हार्ड डिस्क में महत्वपूर्ण डेटा होता है। आज मोबाइल ही कंप्यूटर का काम करता है।हम अपने वॉलेट या पैसों का भी इस्तेमाल अपने मोबाइल से ही करते हैं तो यहां  डेटा संरक्षण की आवश्यकता बहुत अधिक बढ़ जाती है। इंटरनेट के जमाने में अब व्यक्ति का सर्वस्व ही उसका डेटा होता है। यानी चाहे कोई संगठन हो या उसमें काम करने वाला कर्मचारी चाहे कोई आम इंसान सभी का डेटा मूल्यवान होता हैं तथा इस डेटा के संरक्षण की आवश्यकता भी बहुत अधिक होती है। इसी कारण डाटा को बचाना तथा उसे सुरक्षित रखने के ज्ञान की कमी के कारण लोगों की डेटा अक्सर खो जाती है।

डेटा हानि के कारण

डेटा हानी कंप्यूटर नेटवर्क या मोबाइल पर संग्रहित महत्वपूर्ण निजी या संगठन की जानकारी का खो देना है। इसके कई कारण हो सकते हैं जो कि निम्नलिखित है

  • स्टोरेज डिवाइस का गलत संचालन 
  • हार्डवेयर की विफलता 
  • यूजर की जानकारी का अभाव
  • वायरस के हमले 
  • प्राकृतिक आपदा जैसे बाढ़ भूकंप आग लगना 
  • डाटा उल्लंघन सिस्टम की विफलता

आज के प्रौद्योगिकी युग में जैसे-जैसे डेटा और टेक्नोलॉजी का प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ रहा है साथ ही साथ हमारे व्यक्तिगत जिंदगी का दायरा भी सीमित होता जा रहा है। टेक्नोलॉजी के बिना जीवन की कल्पना ही मुश्किल है। इसीलिए सरकार ने इस बारे में निर्णय लेते हुए डेटा प्रोटक्शन बिल जारी किए हैं । 2019 में संयुक्त संसदीय समिति डेटा संरक्षण को सुनिश्चित करने के लिए बिल बनाने की योजना की गई । इस संयुक्त संसदीय समिति ने अपने सुझाव को संसद के सामने रखा साथ ही साथ एक प्रस्तावित विधेयक भी पेश किया गया। विधेयक में कानून को उचित रूप से लागू करने के लिए डेटा संरक्षण अथॉरिटी नाम की एक संस्था का गठन करने की पेशकश की गई, लेकिन यह प्रावधान तभी प्रभावशाली हो सकेगा संस्था अपने आप में स्वतंत्र और शक्तिशाली हो। इस सफर के अंतर्गत अगले पड़ाव में इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय को डेटा संरक्षण विधेयक 2021 को उसके मूल रुप या उसमे आवश्यकतानुसार बदलाव करके संसद में पेश करने का प्रावधान था। जिसे केंद्र सरकार ने डिजिटल पर्सनल डेटा बिल 2022 का ड्राफ्ट किया है।जिसका मकसद निजी डेटा से संबंधित रेगुलेशन प्रदान करना है।

इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी के तीव्र गति से बढ़ रही है और इसके यूजर्स की संख्या दिन दुगनी रात चौगुनी बढ़ रही है। आंकड़े बताते हैं कि आज दुनिया के लगभग 1.5 बिलीयन लोग रोज इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं। एक तरफ जहां इंटरनेट हमें लाभान्वित कर रहा है वही दूसरी तरफ यह हमारे लिए खतरा भी बढा रहा है।चाहे हम ऑनलाइन शॉपिंग की बात करें या घर बैठे दूर कहीं होटल बुक करने की फ्लाइट, ट्रेन और सब कुछ इंटरनेट के माध्यम से ही होता है।पैसे ट्रांसफर करना हो तो वह भी घर बैठे ही हो जाता है। ऐसे में साइबर क्राइम की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। जहां मोबाइल हैकिंग जैसे शब्द सुनने को मिलता है यह मोबाइल हैकर्स कोई मामूली इंसान नहीं बल्कि इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी में इन्हें महारत हासिल होती है, तभी तो वह बड़ी ही आसानी से लोगों को अपने झांसे में ले लेते हैं और उनके सारे निजी डेटा संग्रह कर लेते हैं और बड़ी ही आसानी से उनके अकाउंट से पैसे निकाल लेते हैं। एटीएम मशीन से भी यह चालाकी से पैसे निकाल लेते हैं।

डेटा संरक्षण कैसे किया जा सकता है?

सीमित डाटा वाले प्लान पर मोबाइल डाटा का इस्तेमाल करने के लिए आप बचाने की सेटिंग को एक्टिवेट कर सकते हैं, इसके लिए अपने फोन का सेटिंग एप्लीकेशन खोल के उसमें डेटा बचाने की सेटिंग पर टैप करें। डेटा बचाने की सेटिंग पर सेटिंग को बंद या चालू करें।

सलाह -आप डाटा बचाने की सेटिंग को सेटिंग बार में जोड़ सकते हैं।

यह तो हुई आपके निजी मोबाइल की बात अगर आप कहीं कार्यरत हैं तो अपनी कुर्सी छोड़ने से पहले लैपटॉप या डेक्सटॉप को स्लीप मोड में रखना ना भूलें। अपनी व्यक्तिगत या ऑफिस के डेटा किसी के साथ सांझा ना करें।

मोबाइल हमारी आवश्यकता है,पर मोबाइल के सभी फंक्शन जानना भी आवश्यक है।

10 Lines on Data Protection Day in Hindi

  1. डेटा संरक्षण दिवस प्रतिवर्ष 28 जनवरी को मनाया जाता है।
  2. इस दिन यूरोप की परिषद ने डेटा सुरक्षा दिवस की शुरुआत की थी।
  3. डेटा संरक्षण सम्मेलन की परिषद को कन्वेंशन 108 के रूप में जाना जाता है।
  4. डेटा संरक्षण दिवस वैश्विक रूप से मनाया जाता है।
  5. यूरोप के बाहर से डाटा गोपनीयता दिवस कहा जाता है।
  6. इस दिवस को मनाने का उद्देश्य डेटा के गोपनीयता के महत्व के बारे में लोगों में जागरूकता पैदा करना है।
  7. इस दिन का पालन गोपनीयता का सम्मान करने, विश्वास को मजबूत बनाने और डेटा सुरक्षा पर जागरूकता पैदा करने का अंतरराष्ट्रीय प्रयास है।
  8. इस दिन का पालन नागरिकों को अपनी व्यक्तिगत जानकारी की रक्षा करने के लिए जागरूक करना होता है।
  9. इस दिन के अंतर्गत पूरे विश्व में डेटा संरक्षण को लेकर महत्वपूर्ण बातें बताई जाती है। 
  10. 28 जनवरी को यूरोप की परिषद ने से डेटा सुरक्षा दिवस के तौर पर इसे शुरू किया था।

5 Lines on Data Protection Day in Hindi

  1. डेटा संरक्षण दिवस प्रतिवर्ष 28 जनवरी को मनाया जाता है।
  2. लोगों को अपने डेटा को सुरक्षित रखने हेतु कई कंपनियों ने प्रोत्साहन दिखाया है।
  3. मोबाइल एप्लीकेशन पर  ‘एंड टू एंड इंक्रिप्शन’ जैसी सुरक्षा की शुरुआत की गई है।
  4. डेटा संरक्षण दिवस 1981 से मनाया जाता रहा है।
  5. अब इसे पूरे विश्व में मनाया जाता है। 

Also Read:-

10 Lines on World Peace Day in Hindi
10 Lines on National Immunization Day in Hindi
10 Lines on Wikipedia Day in Hindi
10 Lines on Global Family Day in Hindi
10 Lines on Black Friday in Hindi
10 Lines on World Tsunami Day in Hindi
10 Lines on World Kindness Day in Hindi
10 Lines on World Diabetes Day in Hindi

FAQ on Data Protection Day in Hindi

1. डेटा संरक्षण दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर- डेटा संरक्षण दिवस हर साल जनवरी के 28 तारीख को मनाया जाता है।

2. इसे किस में कितने देश भाग लेते हैं ?

उत्तर- इसमें यूरोप के लगभग 47 देश भाग लेते हैं। 

3. डेटा संरक्षण दिवस मनाने का उद्देश्य क्या है?

उत्तर -लोगों के बीच डेटा संरक्षण के बारे में जागरूकता फैलाना ही इस दिवस का मुख्य उद्देश्य है।

4. भारत में पहली बार डेटा संरक्षण दिवस कब मनाया गया?

उत्तर- भारत में पहली बार डेटा संरक्षण दिवस 2007 में  मनाया गया ।

5. डेटा का संरक्षण किस प्रकार किया जा सकता है?

उत्तर अपने व्यक्तिगत या कार्यरत से जुड़ी सभी जानकारियां हमारे लिए महत्वपूर्ण है। सभी जरूरी डेटा हमें किसी और के साथ सांझा नहीं करना चाहिए।