10 Lines on Spring Season in Hindi। बसंत ऋतू पर 10 लाइन

Spread the love

बसंत ऋतू को अंग्रेजी भाषा में Spring Season बोला जाता है। बसंत ऋतू को मौसमो का राजा भी बोला जाता है। आज हम इस लेख में आप सबके लिए ‘10 Lines on Spring Season in Hindi‘ लेकर आये है।

 Spring Season Poem in Hindi

                 देखो वसंत बहार आई

              प्रकृति में खुशियां है छाई। 

             पेड़ो पर पक्षियों ने डाला है डेरा 

                उदय हुआ है नया सवेरा।

                  कवि गीत मल्हार गाए

             प्रेमी प्रेम के रंग में गोता खाए।

            कोयल की कूक से मन हर्षित हो उठे

             भंवरे की गुंजन से तरंगे जाग उठे।

            धरती फसलों के आभूषण से सज उठती

          नकारात्मकता अपने आप दूर जा हटती।

                 प्रकृति एक ही संदेशा लाई

                    देखो वसंत बहार आई।

Spring Season in Hindi

जाड़े के सन्नाटे को दूर भगाता हुआ एक मौसम आता है वह वसंत ऋतु के नाम से जाना जाता है। वैसे तो साल में चार तरह के मौसम (सर्दी, वसंत, गर्मी और मानसून) आते हैं। पर वसंत का मौसम अपने आप में बहुत खास होता है। यह मौसम नव जीवन, बदलाव और खुशहाली को दर्शाता है। पेड़ों पर पतझड़ के निशान पर यह मलहम लगाता है। वसंत ऋतु प्रकृति में नवचेतना लाती है। पेड़ और पौधों पर फल और फूल उग उठते हैं। पक्षी कलरव करने लगते हैं। वसंत को भारत का सबसे अनुकूल मौसम माना जाता है। इस मौसम में ना ज्यादा ठंड होती है और ना ही ज्यादा गर्मी होती है। इस समय बारिश की झंझट नहीं रहती और ना ही उमस के चलते चिपचिपाहट होती है। इस मौसम का आनंद लेते हुए लोग पिकनिक या फिर कोई लंबी छुट्टी पर निकल जाते हैं। आमतौर पर वसंत ॠतु दो महीने या उससे थोड़े से अधिक समय तक रहती है। सर्दी के महीने में शरीर में शिथिलता और उदासीनता छा जाती है। सर्दी में एक्सरसाइज करने का मन नहीं करता। दिन भर रजाई में दुबके रहने का मन करता है। वसंत ऋतु आते ही शरीर में अपने आप स्फूर्ति आ जाती है। शारीरिक व्यायाम करने में आनंद आने लगता है। दिमाग में नवीन विचार आने लगते हैं। यही कारण है कि यह मौसम कवियों को बहुत ज्यादा प्रिय होता है। उनके दिमाग में नई कल्पनाएं हिलोरे मारने लगती है। इसी मौसम में वह नई कविताएं रचते हैं। भंवरे गुंजन करते हुए बहुत अच्छे लगते हैं। मोर प्रकृति को अपना सुंदर नाच दिखाते हैं। वसंत ऋतु फरवरी से लेकर मार्च तक चलती है। इसी दौरान खुब सारे त्यौहार आते हैं। इनमें वसंत पंचमी, होली, गुड़ी पड़वा और गणगौर वसंत के मुख्य त्यौहार हैं। विश्व में भी वसंत के मौसम में अलग-अलग त्यौहार मनाए जाते हैं। इनमें ईस्टर, मई डे और चेरी फेस्टिवल सबसे ज्यादा प्रसिद्ध त्यौहार है। इन सभी में जापान का चेरी ब्लाॅसम फेस्टिवल सबसे अधिक लोकप्रिय है। 

भारत में वसंत ऋतु फरवरी से लेकर मार्च तक चलती है। बाकी विश्व के सारे देशों में अलग-अलग महीने में वसंत का त्यौहार मनाया जाता है। सरसों के खेत वसंत में लहलहा उठते हैं। सरसों के पीले फूल देखने में बहुत सुंदर लगते हैं। इस समय जो ठंडी हवा बहती है वह तन और मन को शीतलता प्रदान करती है। वसंत को सभी मौसमों का राजा कहा जाता है। वसंत ऋतु में वसंत पंचमी का त्यौहार सबसे खास होता है। इस दिन लोग पीले वस्त्र धारण करते हैं और मां सरस्वती की पूजा-अर्चना करते हैं। माना जाता है कि ब्रह्माजी ने इसी दिन समस्त संसार की रचना की थी। यह भी कहा जाता है कि इस दिन मां सरस्वती का जन्म हुआ था। वसंत का मौसम हमे यह सीख देता है कि माना कि इस दुनिया में रोशनी से ज्यादा अंधेरा होता है परंतु एक ना एक दिन यह अंधकार जरूर छटता है और फिर रोशनी से सारा संसार जगमगा उठता है।

    10 Lines on Spring Season in Hindi 

  1. वसंत ऋतु हर साल सर्दी का मौसम खत्म होने के बाद आती है।
  2. वसंत के मौसम में मां सरस्वती का त्यौहार बसंत पंचमी मनाया जाता है। 
  3. वसंत में दिन थोड़े बड़े हो जाते है। इस समय मौसम सुहावना रहता है।
  4. वसंत के मौसम में आप उर्जावान महसूस करते हैं।
  5. इस मौसम में पेड़ों पर पीले पड़े पत्ते हरे-भरे हो उठते हैं।
  6. वसंत के मौसम में सबसे बड़ा त्यौहार बसंत पंचमी आता है।
  7. बसंत पंचमी के दिन लोग पीले कपड़े पहनकर सरस्वती की पूजा करते हैं।
  8. वसंत का मौसम कवियों का सबसे प्रिय मौसम होता है।
  9. होली और शिवरात्री वसंत के मौसम के प्रमुख त्यौहार है।
  10. वसंत के मौसम में लोग पिकनिक का खूब आनंद उठाते हैं।

      5 Lines on Spring Season in Hindi 

  1. वसंत के मौसम में वातावरण एकदम हरा भरा हो जाता है।
  2. वसंत का मौसम नई उमंग और ऊर्जा लेकर आता है। इस मौसम मेें सब उर्जावान महसूस करते हैं।
  3. बहुत से जानवरों के बच्चे इस मौसम में पैदा होते हैं।
  4. छोटे बच्चे इस मौसम में पतंगबाजी का लुत्फ उठाते हैं।
  5. वसंत में सरसों के खेत लहलहा उठते हैं। चारों ओर हरियाली देखने में बहुत सुंदर लगती है।

Read Also :-

10 Lines on Republic Day in Hindi
10 Lines on Holi Festival in Hindi
10 Lines on Diwali in Hindi
10 Lines on Jawaharlal Nehru in Hindi
10 Lines on Mahatma Gandhi in Hindi
10 Lines on Mother in Hindi

FAQ on spring season in Hindi 

Question : वसंत का अर्थ क्या होता है?
Answer : वसंत एक मौसम या ऋतु होती है जो जाड़ा खत्म होने के बाद फरवरी में आता है। संस्कृत में इसको वसन्त कहते है। इसका अर्थ है भारतीय ऋतु। यह ऋतु संदेश देती है कि अब आलस को त्यागो और उर्जावान बनो। वसंत हमारे शरीर में नई उमंग लाती है।

Question : वसंत के मौसम में लोग क्या करना पसंद करते हैं?
Answer : वसंत के मौसम में लोग पिकनिक स्थल पर जाना पसंद करते है, लंबी वाॅक पर जाना पसंद करते हैं, बाइक चलाते हैं, चेरी ब्लासम के पेड़ को देखना पसंद करते हैं, बागवानी पसंद करते हैं, साइकिल चलाना पसंद करते हैं आदि।

Question : वसंत ऋतु के फल कौन-कौन से होते हैं?
Answer : कीवी, स्ट्राबेरी, मेंगो, पाइनएप्पल, नींबू, चेरी, एप्पल, ब्लैकबेरी, केले, संतरा, अंगूर, आडू, चीकू, तरबूज, प्लम इत्यादि वसंत ऋतु के प्रमुख फल होते है।

Question : वसंत के मौसम में कौन कौन से त्यौहार आते हैं?
Answer : वसंत के मौसम में होली, वसंत पंचमी, सरस्वती पूजा, बैसाखी आदि त्योहार मनाए जाते हैं।

Question : वसंत ऋतु में दिन रात से बड़ा क्यों होता है?
Answer : इसके पीछे वैज्ञानिक कारण है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इस समय पृथ्वी सूर्य की ओर झुकाव कर लेती है।

Question : वसंत ऋतु में चेरी ब्लाॅसम के फूलों का आनंद उठाने के लिए लोग किस एशियाई देश में जाते हैं?
Answer : वसंत में लोग जापान में चेरी ब्लाॅसम फेस्टिवल का आनंद उठाते हैं। अब तो यह फेस्टिवल भारत में भी मनाया जाता है। शिलांग, मेघालय में यह फेस्टिवल साल 2021 से नवंबर के मध्य में आयोजित किया जाता है।