10 Lines on Water in Hindi । जल पर 10 लाइन

Spread the love

Water को हिंदी में जल या पानी बोला जाता है। पानी अथवा जल के बिना जीवन का अस्तित्व संभव नहीं है। आज हम इस लेख में आप सबके लिए ‘10 Lines on Water in Hindi‘ लेकर आये है।

Water in Hindi 

बहुत पुराने समय की बात है एक शहर में बहुत धनवान आदमी रहता था। उसे अपनी हर एक चीज पर घमंड था। एक बार जब वह कहीं घूमने निकला हुआ था तो उसने देखा कि एक फकीर संत अपने लिए झरने से खूब सारी बोतलों में पानी भर रहा था। उसे ऐसे पानी भरते देख धनवान आदमी को हंसी आ गई। वह उस फकीर संत को बोला कि वह ऐसे पानी भरने के लिए मशक्कत क्यों कर रहा है? अगर उसे कोई चीज इक्कठी करनी ही है तो वह हीरे या फिर जवाहरात इक्कठा करे। इस बात को सुनने के बाद फकीर ने बड़े ही धैर्य के साथ संक्षेप में उत्तर दिया, ‘जिस पानी को तुम मूल्यवान ना समझकर बेकार समझ रहे हो ना एक दिन उसी के लिए ही तरसोगे।’ वह धनवान उसकी बात को अनसुना करके आगे बढ़ गया। कुछ दिनों बाद उस शहर में भयंकर सूखा पड़ा। उस धनवान के घर में धीरे धीरे करके सारा पानी खत्म हो गया। अब वह और उसका परिवार पानी के लिए तरसने लगा। इसी पानी की किल्लत के चलते शहर के कई लोग मरने लगे। उस धनवान का एक बच्चा भी इसी कारण से मर गया। अब वह अपनी पत्नी और बच्ची को नहीं खोना चाहता था। उसने घर-घर जाकर पैसे के बदले पानी मांगा परंतु उसे कहीं से भी पानी नहीं मिला। जिनके पास पानी का भंडारण था वह लोग बच गए और जिन्होंने ऐसा नहीं किया वह लोग सूखे के चलते मर गए। बिना पानी के सब तड़पने लगे। पानी की खोज में वह धनवान आदमी और उसकी पत्नी और बच्ची घर से निकल पड़े। रास्ते में उन सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। उन्हें ऐसा बेहाल देखकर वही फकीर संत उनके पास आया और उनको पानी देकर उन्हें फिर से जीवित कर दिया। उस धनवान को अपनी गलती का एहसास हो गया था। उसे पता चल गया कि पानी की कीमत हीरे और जवाहरात से कई गुना ज्यादा है।

 इस कहानी से हम यह सीख सकते है कि पानी धन और दौलत से भी बढ़कर है। पानी के बिना दुनिया में त्राहि मच सकती है। पानी हमारी दिनचर्या का हिस्सा है। बिना पानी के हम कोई कार्य का नहीं सोच सकते। इस सृष्टि का निर्माण होने के बाद सबसे पहले धरती पर पानी ही आया था। बहुत से लोग है जो सोचते होंगे कि इस धरती पर पानी आया कहां से होगा? वैज्ञानिकों के अनुसार धरती पर पानी लाने का श्रेय किसी और को नहीं बल्कि उल्कापिंड और एस्टेराॅयड्स को जाता है। उल्कापिंड और एस्टेराॅयड्स में खूब पानी था। यह दोनों धरती से टकराए और धरती पर पानी फैल गया। धरती पर मानवों की उत्पत्ति के बाद से वह पानी का उपयोग करने लगे। धीरे धीरे मानव ने प्रगति की और उसी के साथ पानी का उपयोग भी बढ़ने लगा। कहते हैं कि मानव ने नवपाषाण युग में पहली बार पानी के कुएं खोदे थे। उन कुओं से वह पानी भरकर ले जाते थे। वैज्ञानिकों को यह प्रमाण मिला है कि आज से लगभग 6500 ईसा पूर्व मानव ने शानदार कुएं तैयार किए थे। हर सदी में मानव को पानी की जरूरत रही है। केवल मानव ही नहीं बल्कि पेड़-पौधे और जानवर को भी उतनी ही पानी की जरूरत रहती है। विज्ञान के शब्दों में अगर समझे तो पानी एक आम रासायनिक पदार्थ है। पानी का केमिकल फाॅर्मूला H²o है। पानी पारदर्शी, गंधहीन और बेस्वाद होता है। हमारे पृथ्वी की सतह को 71% पानी ने घेर रखा है। नदियां, समुद्र और झरनों के रूप में धरती पर हर समय पानी उपलब्ध रहता है। हमारी अर्थव्यवस्था भी कई हद तक पानी से जुड़ी है। इसको हम यूं समझ सकते हैं कि हमारे कृषि के लिए किसान को 70% पानी पर निर्भर रहना पड़ता है। हम खाने के बगैर दो-तीन दिन काट सकते हैं पर पानी के बिना एक दिन भी जिंदा नहीं रह सकते। पानी का उपयोग प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। पानी का दोहन किया जा रहा है। इस दोहन का मुख्य कारण है विश्व की बढ़ती हुई आबादी। बढ़ती आबादी के साथ पानी की मांग भी बढ़ेगी। इसी बात को ध्यान में रखते हुए हमें पानी की कीमत भी समझनी पड़ेगी। अगर वक्त रहते हुए हमने जल संरक्षण को लेकर कदम नहीं उठाए तो भविष्य में हमारी आने वाली पीढ़ी को जल संकट का सामना करना पड़ेगा।

10 Lines on Water in Hindi

  1. पानी हमारे जीवन के लिए उपयोगी चीज है।
  2. पानी हमारे शरीर के तापमान को सही बनाए रखता है।
  3. पानी खेती के लिए बहुत काम आता है।
  4. बड़ी फैक्ट्रियों मेें पानी का खूब इस्तेमाल होता है।
  5. पानी को हम नहाने, खाना बनाने और कपड़े धोने के लिए इस्तेमाल में लेते हैं।
  6. पानी का अच्छे से सेवन करने पर कई प्रकार की बीमारियां खत्म होती है।
  7. जल पर सारा संसार टिका है। जल है तो ही कल है।
  8. नदी, झरना, समुद्र और झील पानी के ही स्तोत्र हैं।
  9. इस धरती का आधे से ज्यादा एरिया पानी से घिरा है।
  10. इस धरती पर आने वाले सालों में पानी की किल्लत हो सकती है।

5 Lines on Water in Hindi 

  1. इस धरती पर दो तरह का पानी उपलब्ध है – मीठा पानी और खारा पानी।
  2. हमें ब्रश करते वक्त पानी को बचाना चाहिए। 
  3.  पानी के सहयोग से बिजली का उत्पादन किया जाता है। 
  4. पानी को हम नीर और जल के नाम से भी जानते हैं।
  5. पानी स्वादहीन, गंधहीन और रंगहीन होता है।

Read Also :-

10 Lines on Republic Day in Hindi
10 Lines on Holi Festival in Hindi
10 Lines on Diwali in Hindi
10 Lines on Jawaharlal Nehru in Hindi
10 Lines on Mahatma Gandhi in Hindi
10 Lines on Mother in Hindi

FAQ on Water in Hindi 

Question : हमारे जीवन में जल इतना महत्वपूर्ण स्थान क्यों रखता है?
Answer : इस दुनिया में जल का बहुत महत्व है। बिना जल के हम अपने जीवन की कल्पना तक नहीं कर सकते। हम जल का उपयोग हर जगह करते है। कपड़े धोने के लिए हमे पानी की जरूरत पड़ती है। खाना बनाने के लिए हमें पानी की जरूरत पड़ती है। नहाने – धोने और पीने के लिहाज से भी हमें पानी की जरूरत पड़ती है। पानी पीने से कई तरह की बीमारियां खत्म होती है। कुल मिलाकर पानी का उपभोग कदम – कदम पर किया जाता है।

Question : पानी कौन सी बीमारियों में लाभदायक है?
Answer : पानी निम्नलिखित बीमारियों में लाभदायक है :-

  • किडनी स्टोन
  • अस्थमा
  • कब्ज
  • हाइपरटेंशन
  • यूटीआई

Question : पानी का रासायनिक सूत्र क्या है?
Answer : पानी का रासायनिक सूत्र H²o है।

Question : क्या जल पारदर्शी होता है?
Answer : हां, जल पारदर्शी होता है।

Question : मनुष्य के शरीर में पानी की मात्रा कितनी होती है?
Answer : एक आम इंसान के शरीर में 60% प्रतिशत पानी होता है।