10 Lines on Butterfly in Hindi । तितली पर 10 लाइन निबंध

Spread the love

तितली को अंग्रेजी भाषा में बटरफ्लाई (Butterfly) कहते है। तितली देखने में बहुत ही सुन्दर होती है। आज हम इस लेख में आप सबके लिए ‘10 Lines on Butterfly in Hindi‘ लेकर आये है।

Butterfly in Hindi

इस प्रकृति को भगवान ने अनेक प्रकार के जीव जंतु और पेड़ पौधे से संवार रखा है। यहां पर कई तरह के सुंदर और मासूम जानवर, कीट पतंगें और पक्षी निवास करते हैं। ऐसी ही एक खुबसूरत और प्यारी कीट है तितली। यह एक ऐसी कीट है जो हमें आमतौर पर हर जगह पर देखने को मिल जाती है। तितली देखने में बहुत ही सुंदर लगती है। तितली सभी को बहुत प्रिय लगती है। खासकर यह कीट बच्चों को सबसे प्यारा लगता है। बच्चे तितली के साथ खेलना पसंद करते हैं। वह उसे सहलाना पसंद करते हैं। रंग बिरंगी तितलियां जब आसमान में उड़ती हैं तो आसमान का नजारा देखने लायक हो जाता है। ऐसा प्रतीत होता है कि मानो आसमान में रंगीन इंद्रधनुष बिछ गया हो। तितली बहुत ही मासूम और नाजुक होती है। अच्छे से देखने पर हमें पता चलता है कि तितली के लंबे पंख होते हैं। अगर टांग की बात करे तो तितली की छह टांगे होती है। तितली के पंख पारदर्शी होते हैं। तितली का जीवनकाल 15-19 दिन का होता है। तितली एक शाकाहारी कीट होती है। यह फूलों के रस को चुसकर ही अपना जीवनयापन करती है। तितली अपने एन्टिना से किसी चीज की गंध को भांप लेती है। तितली पहले अंडा देती है और कुछ दिनों बाद एक छोटा सा केटरपिलर निकलता है। यह एक तरह का लार्वा होता है। फिर थोड़े दिन बाद वही लार्वा प्यूपा में बदल जाता है। प्यूपा के बाद ही तितली अस्तित्व में आती है। इस विश्व में तकरीबन 28000 प्रकार की तितलियां पाई जाती है। दुनिया की सबसे बड़ी तितली जायंट बर्डविंग होती है। यह तितली सोलमन द्वीप की निवासी होती है। भारत की सबसे बड़ी तितली गोल्डन बर्डविंग होती है। तितलियों में एक खास बात यह होती है कि भले ही उनकी सुनने की शक्ति लगभग ना के बराबर हो पर फिर भी वह अपने शिकारी का पता उनके कंपन से लगा लेती है। एक रोचक तथ्य यह है कि दरअसल तितली के पंखों में कोई भी तरह का रंग नहीं होता है। उनके पंख रंगहीन होते हैं। तितली के पंखों के रंग की वजह पंख के वह स्केल्स हैं जो उनके पंखों को रंगीन बनाते हैं। तितली बारिश के मौसम में उड़ान भरना पसंद नहीं करती क्योंकि ऐसा करने से उनके नाजुक पंख गीले हो सकते है और ऐसा होने से वह मर सकती है। तितली को सूरज की रोशनी प्रिय होती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि सूरज की रोशनी से वह अपने शरीर के तापमान को नियंत्रित रखती है। और यही कारण है कि वह रात के समय पर कभी भी नहीं उड़ती। प्रकृति में प्राय यह देखने को मिलता है कि नर हमेशा मादा से आकार में बड़े होते हैं। पर तितलियों की प्रजाति में इसके विपरीत होता है। एक मादा तितली नर तितली से आकार में बड़ी होती है। मादा तितली का जीवनकाल भी नर तितली से थोड़ा बड़ा होता है। तितली के शरीर में एक भी हड्डी नहीं होती है। हमारे बुजुर्गों के समय पर तितलियों की संख्या बहुत ज्यादा थी परंतु धीरे धीरे समय के साथ इनकी संख्या में तेजी से गिरावट आने लगी। आज पूरे विश्व में तितली की संख्या 2000 से भी कम रही है। इनके विलुप्त होने के पीछे हम मनुष्य ही हैं। अगर समय रहते हम सभी नहीं सुधरे तो आने वाले समय में हमें तितली केवल मैग्जीन या फिर इंटरनेट पर ही देखने को मिलेगी। 

10 Lines on Butterfly in Hindi

  1. तितली का वैज्ञानिक नाम Rhopalocera होता है।
  2. तितली 10-15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ सकती है। 
  3. एक तितली का जीवनकाल औसत एक से दो हफ्ते तक का होता है।
  4. दुनियाभर में अलग-अलग रंगों की और अलग बनावट की तितलियां पाई जाती है।
  5. जब कोई तितली अपने जैसे रंग के फूल पर बैठती है तो उन दोनों में कोई अंतर पता नहीं चलता।
  6. तितली बच्चों को बहुत प्रिय होती है। वह तितली के साथ खेलना पसंद करते हैं।
  7. तितली के पंख पारदर्शी होते हैं।
  8. इस कीट का तापमान अगर 86 डिग्री से हो वह फिर उड़ नहीं पाती है।
  9. वैज्ञानिकों के अनुसार तितली का अस्तित्व आज  से 200 मिलियन वर्ष पहले भी था।
  10. वह शाकाहारी होती है। आमतौर पर तितली फूल का रस पीती है।

5 Lines on Butterfly in Hindi

  1. तितली सुन नहीं सकती है परंतु वह किसी दूसरे कीट या फिर पक्षी की कंपन को महसूस कर सकती है।
  2. तितली देखने में बहुत ही मनमोहक होती है।
  3. बहुत सी कविताओं और कहानियों में हमें तितलियों का सुंदर वर्णन मिल जाता है।
  4. आज के समय में तितली की कई प्रजातियां विलुप्त हो चुकी है।
  5. तितली का दिमाग बहुत तेज होता है।

Read Also :-

10 Lines on Republic Day in Hindi
10 Lines on Holi Festival in Hindi
10 Lines on Diwali in Hindi
10 Lines on Jawaharlal Nehru in Hindi
10 Lines on Mahatma Gandhi in Hindi
10 Lines on Mother in Hindi

FAQ on Butterfly in Hindi 

Q1. तितली क्या खाती है?
A1. तितली आमतौर पर फूलों से पराग और अमृत चुसती है। पराग को अंग्रेजी में नेक्टर कहते हैं। तितली कभी भी ठोस पदार्थ नहीं खा सकती है। तितली का भोजन पूर्ण रूप से शाकाहार होता है। ऐसी कई तितलियां है जो फूल-पत्तियां भी खा लेती है।

Q2. तितली की शारीरिक संरचना का वर्णन करो?
A2. तितली के शरीर में तीन भाग होते हैं – सिर, वक्ष और पेट। तितली के सिर पर आंखें होती है। तितली के सिर पर एंटीना भी होता है।

Q3.  दुनियाभर में तितलियों की कितनी प्रजाति पाई जाती है?
A3. पूरी दुनिया में तितली की 5000 प्रजाति पाई जाती है। भारत में तितली के प्रजाति का यह आंकडा 1318 है। पूर्वोत्तर भारत, केरल, बैंगलोर, अरुणाचल प्रदेश, हिमालय, नीलगिरि हिल्स, रोहतांग दर्रा, जम्मू-कश्मीर में टाइगर हिल्स, पश्चिमी घाट और असम भारत के प्रमुख क्षेत्र हैं जहां तितली की अधिकतम प्रजातियां पाई जाती हैं।

Q4. क्या तितली जहरीली भी हो सकती है?
A4. आमतौर पर तितलियां कभी भी जहरीली नहीं होती है। वह कभी भी किसी के लिए घातक नहीं होती है। हाँलाकि पूरी दुनिया में सिर्फ दो तितलियां ही ऐसी होती है जो जहरीली होती है – मोनार्क तितली और पाईपवाइन स्नोटेल। यह जहरीली इसलिए होती है क्योंकि यह जहरीले पौधों और केटरपिलर का सेवन करती है।

Q5. तितली के जीवन से हमें क्या सीख मिलती है?
A5. माना कि तितली का जीवनकाल बहुत छोटा होता है परंतु फिर भी वह अपने जीवन में कई काम कर लेती है। तितली हमें सीखाती है कि हम मनुष्यों को अपने कर्म में लगे रहना चाहिए। हम सभी को हर कोने में खुशियों के रंग फैलाते रहना चाहिए। एकता में ही सार है इसलिए सदा मिलजुलकर रहना चाहिए।