save water essay in hindi। जल संरक्षण पर निबंध

Spread the love

जल जिसे हम पानी के रूप में प्राय सम्बोधित करते है प्रत्येक प्राणी के जीवन के लिए महत्वपूर्ण है। आज हम आपके लिए इस पोस्ट में save water essay in hindi ले कर आये है । जल संरक्षण निबंध को आप स्कूल और कॉलेज इस्तेमाल कर सकते है । इस हिंदी निबंध को आप essay on save water in hindi for class 1, 2, 3 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12 तक के लिए थोड़े से संशोधन के साथ प्रयोग कर सकते है।

पूरे सौर मंडल में धरती ही मात्र ऐसा ग्रह है जहां पर पानी पाया जाता है। अन्य किसी ग्रह में पानी नही पाया गया। पानी ही एक मात्र खास वजह है जिसके कारण धरती पर जीवन जिया जा सकता है। अन्य किसी ग्रह पर जीवन असंभव है। अन्य ग्रह किसी भी प्रकार से हमारा जीवन सुनिश्चित नही करते। वहां मनुष्य नही जी सकते। जीवन के सबसे बड़े आधार में जिसे हमेशा गिनते है वह जल है। हम सभी यह जानते है कि धरती के बिना जल नही है, और जल के बिना जीवन नही है। इसके बाद भी हम इस धरती से जल को विलुप्त करने की गतिविधियां बढ़ाते जा रहे है। हमारे जीवन का आधार जल है। जल कितना आवश्यक है यह हम सभी जानते हैं। आज की पीढ़ी में पानी की बचत एक बड़ा मुद्दा बन गया है। क्योंकि हम मनुष्य ने पानी को उसके विलुप्त होने की स्थिति में पहुचाने की ओर कदम बढ़ाया हुआ है। ना कि उसे बचाने की ओर। पानी की बचत हमारे जीवन मे कितनी जरूरी है शायद इस बात से आम जन वाकिफ नही है। वे यह जानते है कि पानी के बिना उनके कपड़े नही धोए जा सकते परंतु शायद वह कुछ मुख्य पहलुओं से आज तक अछूते है। जब हम पानी का इस्तेमाल करते है तब इस कदर पानी का उपयोग करते है जैसे अगले दिन हमे पानी का इस्तेमाल करना ही नही हो। 

प्रस्तावना- इस देश मे व इस दुनिया मे जो एक मुख्य मुद्दा है वह पानी की बचत का है। बड़े बड़े वैज्ञानिक व दूरदृष्टि रखने वाले या पर्यावरण की तरफ रुझान रखने वाले इस मुद्दे को गंभीर से भी गंभीर बताते है। इसके विपरीत हम आमजन का दैनिक जीवन चल रहा है। जिसे इस बात की कोई सूझ-बूझ नही है कि हमारे जीवन मे पानी का क्या महत्व है। वैज्ञानिकों की बात को नज़रंदाज़ करना मूर्खता का विषय है। या यूं कहें कि मूर्ख लोगो की पहचान है। देश मे व दुनिया मे इस समस्या के बारे में शायद कोई जानता ही नही। क्योंकि लोग अपने दैनिक जीवन मे इतने व्यस्त है कि वे अपने पर्यावरण की तरफ कभी ध्यान ही नही दे पाते। आपको अवश्य याद होगा कि जब रोज़ हमारे नालों में पानी आता हो और मात्र एक दिन या सर्फ कुछ घंटों तक ना आये तो हमे कितनी परेशानियां होती है। वह मात्र एक दिन हमारे लिए समस्याओं भरा दिन माना जाता है। और अगर आपको कोई अचानक से यह कह दे कि जनाब आपके घर मे आज से कभी भी पानी नही आएगा तब आप पर क्या गुज़रेगी? ठीक वैसा ही हाल होने से बचाने की आवश्यकता आज है। 

पानी का महत्व-  दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा है पानी। जी हां, पानी का महत्व हम सभी जानते है। परंतु पानी को हम में से कोई भी महत्व नही देता। जिस प्रकार बोलने में और करने में फर्क होता है ठीक उसी प्रकार पानी के महत्व को जानने में और समझ कर उसे विलुप्त होने से बचाने में फर्क होता है। हम सभी पानी के महत्व को जानते है परंतु पानी को बचाते नही है। 

निजी जीवन- जल हमारे जीवन मे हर छोटे व बड़े कार्य मे काम आता हैं। सुबह के ब्रश के बाद चाय से रात के दूध व भोजन तक। पानी के बिना ना हम अपने आभूषण व कपड़ो को साफ कर सकते है। और ना ही हम अपने घरों की सफाई कर सकते है। इन सबके मध्य जो हर घण्टे में हमे पीने का पानी चाहिए होता है वह भी हमें शायद ना मिल पाए। पानी के बिना जीवन  की कल्पना करना भी मुश्किल हैं। हमारे बर्तनों को धोने में भी पानी की आवश्यकता होती है।हमारी गाड़ियों को धोने में भी रोज़ ना जाने कितने पानी का इस्तेमाल हो जाता है। यह कार्य सिर्फ और सिर्फ एक दो घरों के नही है। यह भारत देश के हर घर के है। एवं दुनिया के हर देश के है। दुनिया के हर घरों में रोज़ाना यह कार्य पानी से ही सम्पन्न होते है। 

 कारखानों में – आज हर कारखानों में जल इस्तेमाल किया जाता है। बहुत सारे आविष्कारों में पानी की आवश्यकता होती है। कारखानों के मैनेजमेंट में भी पानी अधिक मात्रा में काम मे लिया जाता है। ऐसे बड़े बड़े कारखाने देश व विदेश में है। जिसमे पानी की आवश्यकता होती है।   

बिजली – बिजली बनाने में महत्वपूर्ण योगदान पानी का होता है। पानी के बिना बिजली नही बनाई जा सकती। बड़ी मात्रा में पानी का इस्तेमाल किया जाता है। दुनिया में हर जगह बिजली के लिए पानी का इस्तेमाल होता है। 

खेती- पानी के बिना खेती सिर्फ और सिर्फ बारिश के मौसम में संभव है। लेकिन पानी के कारण  किसान को हर मौसम में खेती करने की सुविधा मिलती है। जिसका सीधा फायदा आमजन को होता है। इससे भूखमरी की समस्या पैदा नही होती। 

पानी प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से हर जगह काम मे आता है। जल में बिना मनुष्य का जीवन संभव नही है, साथ ही जानवरो के जीवन की भी कल्पना करना नामुनकिन है। पानी के क्षेत्र सीमित नही है। यह हर जगह काम आता है। पानी के बिना जीवन के हर कार्य पर रोक लगना तय है। चाहे वह कुछ भी क्यों ना हो। 

पानी कम होने से उत्पन्न होने वाली समस्या- अगर जल कम रहा तो हम सभी के पास पानी का कोई दूसरा विकल्प नही है। हम ना भोजन कर सकते है, ना स्वच्छ जल को पी सकते है।किसान खेती भी नही कर सकते। खेती के रुक जाने से हमारे जीवन मे भोजन का नामोनिशान नही होगा। हमारे दैनिक जीवन के कार्य मे विघ्न आएगा। मनुष्य जीवन समाप्ति की और बढ़ जाएगा। इसके साथ ही छोटे से छोटे काम बंद हो जाएंगे। 

आज मनुष्य के पास स्वच्छ जल केवल 0.3% से 3% तक ही है। सिर्फ इतनी मात्रा में ही पेयजल उपलब्ध हैं तथा आपके सामने आती समस्या वह आपके लिए शून्य के समान है। 

हम अपनी ही गतिविधियों के कारण जल को विलुप्त होता देख रहे है। जिसमे से पेयजल की मात्रा अत्यधिक कम है। अगर इसी प्रकार चलता रहा तब हमारी आने वाली पीढ़ी को अत्यंत क्रूर वक़्त देखने को मिलेगा। उनके पास पीने का पानी तक नही होगा। इस प्रकार उनका जीवन समाप्त हो जाएगा। स्वच्छ पानी  की मात्रा अब काफी कम बची है। जो अवशोषित जल है उसे फ़िल्टर करने के बाद भी वह उतना शुद्ध नही होता।लोग अधिक से अधिक मात्रा के बीमार पड़ेंगे। पानी परस्पर सभी क्षेत्र से संबंधित है। जिसकी वजह से सृष्टि के हर जीव को परेशानियों का सामान करना पड़ेगा। और ऐसी अनगिनत समस्याओं का समाधान हमारे पास कुछ नही होगा।

हमारे आने वाली पीढ़ी को पानी के बिना जीना सीखाने की सौगात उनकी मृत्यु के समान होगी। 

जल बचाने के तरीके-  अब वक्त आगया है जब हमे इसपर कार्य करने की आवश्यकता है। 

हमे पानी का इस्तेमाल सूझ बूझ से करने की आवश्यकता है। जब हम सुबह ब्रश करते है तब 40 सेकंड के लिए नल ज़रूर खुला होता है। वह 40 सेकंड अगर लाखों करोड़ों घरों में नल बंद करने की आदत डाल दी जाए तो काफी पानी की बचत होगी। साथ ही नहाते वक्त कम से कम पानी का इस्तेमाल करे। गाड़ियों को कम पानी मे धोए।बेवजह नलो को खुला ना छोड़े। जहां जहां पाइप में लीकेज हो वहाँ वहां तुरंत उसे बंद कराए। ऐसे नाजाने कितनी जगह 24 घंटे पानी गिरता होगा। यह सब का सरकार और आमजन दोनो को मिलकर ध्यान रखने की जरूरत है। 

हमे जल प्रदूषण को भी कम करने की बेहद आवश्यकता है। जिससे हमारे घरों में गंदा व अवशोषित पानी ना आये। जिससे हम बीमार ना पड़े। पानी को कम इस्तेमाल करके ज़्यादा ना फेंक कर व कम प्रदूषण करके काफी पानी की खपत हो सकती है। हमें बचपन से ही किताबों में जल को बचाने की सीख दी जाती है। परंतु बड़े होते होते हम हमारे पर्यावरण को ही भूल जाते है। 

जब हम पानी की खपत करेंगे ,जब हम पानी को बचाएंगे तब ही हमारी आने वाली पीढ़ी पानी को बचाना सीखेगी।

उपसंहार-  जिस प्रकार से हम धन को अपने बुरे वक्त के लिए बचाते है ठीक उसी प्रकार हमे हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए जल बचाना है। पर्यावरण का पूर्ण ध्यान रखना है। और यह मान कर चलना है कि पर्यावरण सभी का है इसे किसी  को भी दूषित करने का अधिकार नही है। 

आज ऐसे हज़ारों घर है जहां पानी की गंभीर समस्या है। अगर हम जल को बचा कर उन लोगो को पानी मुहैया करवा पाए तो इससे बड़ा परोपकार हमारी धरती के लिए कुछ नही होगा 

जल को बचाये, 

ना की उसे विलुप्त होने का मार्ग दिखाए, 

एक होकर जब हम सब कुछ भी कर सकते है,

तो क्यो न देश को अब जलमग्न बनाये..!

हमें आशा है आपको save water in hindi निबंध पसंद आया होगा। आप इस निबंध को save water save life essay in hindi के रूप में भी प्रयोग कर सकते है। इस निबंध को save water essay in hindi language के लिए भी प्रयोग कर सकते है ।