Republic Day Speech in Hindi । गणतंत्र दिवस पर भाषण

Spread the love

आज हम “गणतंत्र दिवस पर भाषण” लेकर आपके समक्ष आये है, इस आर्टिकल में आप ’Republic Day Speech in Hindi’ में पढ़ेंगे। Republic Day जिसे हिंदी में हम सभी गणतंत्र दिवस के रूप में जानते है। प्रतिवर्ष 26 जनवरी के दिन भारत का गणतंत्र दिवस मनाया जाता है।

Republic Day Speech in Hindi

माननीय अतिथियों, मेरे साथियों और मेरे देशवासियों।

समस्त भारतवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई। आज हमारा देश 72वें गणतंत्र दिवस मना रहा है और हम सभी को गर्व है कि हम एक संविधान से चलने वाले लोकतंत्र में रहते हैं।

गणतंत्र दिवस हमारे देश की स्वतंत्रता का परिणाम है, जो 26 जनवरी 1950 को हुआ था। इस दिन से हमारे देश का संविधान लागू हो गया था और भारत गणराज्य का दर्जा प्राप्त हुआ था।

भारत का संविधान बनने में 2 साल 11 महीने व 18 दिन का समय लगा था। गणतंत्र दिवस भारतीय मूल के जीवन में एक लम्बे संघर्ष के बाद प्राप्त हुई स्वतंत्रता को संभाले रखने का संविधानिक रास्ता रहा है। मूल संविधान की कोशिश सदैव भारतीय जनमानस के बीच प्रेम सद्भावना और उचित समानता बनी रहे यही प्राथमिकता रही है।
भारतीय संविधान डाक्टर भीमराव आंबेडकर की अध्यक्षता वाली कमेटी द्वारा तैयार किया गया था इसलिए डॉ. अंबेडकर को संविधान निर्माता के नाम से जाना जाता है।

26 जनवरी के दिन दिल्ली के राजपथ पर बहुत बड़े समारोह का आयोजन किया जाता है। इस दिन भारत के जल सेना, थल सेना और वायुसेना की परेड राजपथ पर होती है। गणतंत्र दिवस पर हर राज्य अपनी सांस्कृतिक झांकिया भी राजपथ पे निकलते है। इस दिन राष्ट्रपति द्वारा हमारे राष्ट्रीय ध्वज का ध्वजारोहण होता है।

आज हम सभी अपने संविधान को सम्मान देते हुए इस दिन को मनाते हैं। हमारे संविधान में सभी नागरिकों को समानता, न्याय और स्वतंत्रता का अधिकार है। हमारे संविधान ने हमें एक विश्वव्यापी दृष्टिकोण और समानता के आधार पर अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने की क्षमता दी है।

हमारे देश में गणतंत्र दिवस पूरे उत्साह और जोश के साथ मनाया जाता है। इस दिन के अवसर पर हम सभी राष्ट्रीय ध्वज को फहराते हुए, राजपथ पर तिरंगा फहराकर सलाम करते हैं। हम सभी देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना को बढ़ावा देते हैं।

इस दिन के अवसर पर हम अपने देश के वीर शहीदों को याद करते हैं जिन्होंने अपने जीवन की आहुति देकर हमारे देश की स्वतंत्रता के लिए लड़ाई लड़ी थी। उन्होंने हमें एक ऐसा देश दिया था जहाँ हम स्वतंत्रता के साथ समानता और न्याय के साथ जीवन जी सकते हैं।

Also Read :-

Teachers Day Speech in Hindi

Independence Day Speech in Hindi

FAQ on Republic Day Speech in Hindi

Question : गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को ही क्यों मनाया जाता है?

Answer : 26 जनवरी 1950 को भारतीय गणतंत्र पूर्ण रूप से पुरे देश में लागू हुआ था इसी कारण पुरे भारत में गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को मनाया जाता है।

Question : गणतंत्र दिवस का मतलब क्या है?

Answer : भारतीय गणतंत्र दिवस प्रत्येक वर्ष 26 जनवरी को बड़े धूम धाम से मनाया जाता है। 26 जनवरी सन् 1950 को भारत का संविधान लागू किया गया था। इसी दिन को गणतंत्र दिवस के नाम से जाना जाता है।

Question : पहली बार गणतंत्र दिवस समारोह कब मनाया गया?

Answer : 26 जनवरी वर्ष 1952 को पहली बार भारतीय गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया था। इस समारोह में कोई विदेशी मेहमान नहीं था। समारोह की परेड में ट्रैक्टर रैली निकाली गई थी।

Question : जनवरी 2023 को कौन सा गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा?

Answer : 26 जनवरी 2023 को देश में 74वां गणतंत्र दिवस मनाया जायेगा।

Question : गणतंत्र दिवस कितनी बार मनाया गया?

Answer : 26 जनवरी 2022 को देश ने अपना 73 वां गणतंत्र दिवस मनाया था।

हमें आशा है आप सभी को speech on republic day in Hindi पसंद आया होगा। आप इस लेख को speech for republic day in hindi के लिए भी प्रयोग कर सकते है।