अर्जुन कपूर सम्पूर्ण जीवनी I Arjun Kapoor Wiki Biography Age in Hindi

Spread the love

Arjun Kapoor Biography Wiki Age Height Weight Family Filmy Career and More things in Hindi

अभिनेता अर्जुन कपूर का असली नाम अर्जुन बोनी कपूर है, उन्हे बॉलीवुड के चुलबुले कलाकारों में से एक माना जाता है, वह एक बेहतरीन अदाकार हैं और अपनी पहली फिल्म से ही लोगों कि सराहना बटोर रहे हैं और सबके चहेते बन गए हैं। 32 वर्ष के अर्जुन का जन्म 26 जून 1985 को मुंबई में हुआ था, जो कि उनका निवास स्थान भी है। अर्जुन मशहूर फिल्म निर्माता बोनी कपूर के बेटे हैं और उनकि माँ का नाम स्वर्गीय मोना शौरी कपूर था जिनके निधन के बाद बोनी कपूर ने फिल्म अभिनेत्री से विवाह कर लिया था और उनकि दो बेटियाँ भी हैं जान्हवी कपूर और खुशी कपूर जोकि अर्जुन कि सौताली बहने हैं तो वहीं अंशूला कपूर उनकि अपनी बहन हैं। अर्जुन ने अपनी स्कूल कि पढ़ाई मुंबई के आर्य विधा मंदिर से कि है तो वहीं उनका कॉलेज नारसी मोन्जी कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स से पूरा हुआ है। वह एक बेहतरीन और बेबाक अभिनेता हैं।

DOB     26th June, 1985

Height   6” feet Inch

Weight   87 Kg

Age        33 years (2018)

Arjun Kapoor Filmy Career in Hindi I अर्जुन कपूर फिल्मी करियर

अर्जुन का फिल्मी सफर भी दिलचस्प रहा, वह 14 साल कि उम्र से ही फिल्म निर्देशक बनना चाहते थे लेकिन उन्हे कहां पता था कि उनकि किस्मत में एक सफल अभिनेता बनना लिखा है। अभिनय की शुरुआत करने से पहले उन्होंने शक्ति द पावर ,कल हो ना हो और सलाम-ए-इश्क जैसी फिल्मों में एक सहायक निर्देशक के रूप में कार्य किया। 2002 में आई फिल्म इश्कज़ादे से उन्होने फिल्मों में अपना पहला कदम रखा जो कि एक सूपरहिट फिल्म साबित हुई। अर्जुन ने टीवी शो फियर फैक्टर और खतरों के खिलाड़ी में बतौर मेजबान भी काम किया है।

Arjun Kapoor Personal Life Information

अर्जुन कि नीजी ज़िंदगी कि बात करें तो वह अभी अविवाहित हैं, उनकि माँ का निधन बहुत पहले ही हो गया था जिसके बाद उन्होने खुद को एक बेहतरीन इंसान साबित किया। अर्जुन का वजन लगभग 140 किलो हुआ करता था जसके कारणं उन्हे अस्थमा जैसी बिमारी भी हो गई थी जिसकी वजह से उन्होने अपना वजन कम किया, सलमाल खान कि मदद से उन्होने 4 सालों में अपना 87 किलो वजन कम कर लिया।

Arjun Kapoor Affairs and Girlfriends Information

अन्य कलाकारों कि तरहं अर्जुन कपूर का नाम भी कई महिलाओं से जोड़ा गया जिसमें सलमान खान कि बहन अर्पिता का नाम भी शामिल है और हाल ही में खबर आई है कि वह अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा खान को डेट कर रहे हैं, दोनो कई बार साथ में वक्त बिताते हुए देखा गया है।

Arjun Kapoor Favorite Things in Hindi I अर्जुन कपूर की पसंद-नापसंद

अर्जुन के पसंद नापसंद पर नजर डाले तो खाने में उन्हे नुतेला, कढ़ी चावल बेहद पसंद है। सलमान खान, रणबीर कपूर, ऋतिक रोशन, गोविंदा, सैफ अली खान, प्रियंका चोपड़ा, करीना कपूर के वह बहुत बड़े फैन हैं तो वहीं उन्हे फिल्म मिस्टर इंडिया काफी पसंद है, उन्हे फुटबॉल खेलना, वीडियो गेम खेलना और घूमना फिरना पसंद है।

Arjun Kapoor unknown Things

अर्जुन के जीवन कि कुछ ऐसी बाते भी हैं जो किसी को नहीं पता, उन्हें छत के पंखे से डर है और उन्हे समुद्री भोजन से एलर्जी है। वह रणवीर सिंह के दूर के रिश्तेदार हैं और वह सामाजिक तौर पर घुलना मिलना पसंद नहीं करते हैं, जिसके चलते वह फेसबुक, ट्विटर, इत्यादि पर सक्रिय नहीं हैं।