10 Lines on Independence Day in Hindi । स्वतंत्रता दिवस पर 10 लाइन्स निबंध

Spread the love

स्वतंत्रता दिवस जब भारत अंग्रेजो की गुलामी से आजाद हुआ था। स्वतंत्रता के लिए देश के अनेको वीरो ने अपने प्राणो को न्योछार किया उसके बाद हमें आजादी प्राप्त हुई। Independence Day Essay in Hindi अक्सर विद्यालयों में निबंध के रूप में आता है। इसलिए आज हम “स्वतंत्रता दिवस पर 10 लाइन निबंध” लेकर आपके समक्ष आये है इस आर्टिकल में आप “10 Lines on Independence Day in Hindi” में पढ़ेंगे।

Independence Day in Hindi

भारत की पराधीनता यूरोपीय व्यापारियों के 17वीं सदी से भारतीय उपमहाद्वीप पे आने से ही शुरू हो गयी थी। 18वीं सदी के अन्त तक ईस्ट इण्डिया कम्पनी ने भारतीय राज्यों को अपने अधीन करके अपना राज स्थापित कर लिया था। भारत का प्रथम स्वतंत्रता संग्राम जो मंगल पांडेय ने 1857 में शुरू किया था उसे विफल होने के बाद 1858 में भारत पर ब्रिटेन का शासन हो गया था। भारत के समाज सुधारको के भीतर स्वतंत्रता की चिंगारी सदैव सुलगती रही थाई। 1885 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की आधार शिला राखी गयी थी। कांग्रेस के अंदर रहते हुए महात्मा गाँधी ने असहयोग आंदोलन और सविनय अवज्ञा आंदोलनों जैसे राष्ट्रव्यापी अहिंसक आंदोलनों की शुरूआत की थी।
इन्ही आंदोलनों की आग धीरे धीरे बढ़ती रही और इसी बीच मुस्लिम लीग की स्थापना हुई। वर्ष 1947 में भारत की स्वतंत्रता के समय तक राजनीतिक तनाव बहुत बढ़ गया था। इस कांग्रेस और मुस्लिम लीग के बीच का आंदोलन के कारण भारत और पाकिस्तान का विभाजन तय हुआ।
पाकिस्तान पूर्णता मुस्लिम राष्ट्र बना और भारत सभी धर्मो को मैंने वाला राष्ट्र बन कर दुनिया के सामने उभरा था। इस विभाजन में लाखो हिन्दू और मुस्लिम लोग मारे गए थे। पाकिस्तान और हिन्दुस्तान के विभाजन के कारण मानव जाति के लोगो का सबसे बड़ा विस्थापन हुआ था। जानकर बताते है विस्तापित लोगो की संख्या तकरीबन 1.45 करोड़ थी। यह आंकड़े भारत की जनगणना 1951 के अनुसार है। भारत पाकिस्तान विभाजन के तुरंत बाद 72,26,000 मुसलमान भारत छोड़कर पाकिस्तान गये थे और 72,49,000 हिन्दू और सिख धर्म को मानने वाले पाकिस्तान छोड़कर भारत आए थे।

भारत का स्वतंत्रता दिवस को अंग्रेजी भाषा में Independence Day of India, के नाम से जाना जाता है। भारतीय स्वतंत्र दिवस प्रत्येक वर्ष 15 अगस्त को बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है। वर्ष 1947 में इसी दिन भारतीयों ने ब्रिटिश शासन से स्‍वतंत्रता प्राप्त की थी।
15 अगस्त को हर साल इस दिन भारत के प्रधानमंत्री दिल्ली के लाल किले की प्राचीर से पुरे देश को सम्बोधित करते हैं। 15 अगस्त वर्ष 1947 के दिन भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने स्वतंत्र भारत के दिल्ली में लाल किले के लाहौरी गेट के ऊपर तीन रंगो का भारतीय राष्ट्रीय ध्वज फहराया था।
15 अगस्त के दिन भारतीय झंडा फहराने के समारोह को बड़ी धूम धाम से पुरे भारत में मनाया जाता है। इस दिन परेड निकली जाती है और सांस्कृतिक आयोजनों के साथ इस दिन को पूरे भारत में मनाया जाता है। इस सभी भारतीय अपनी पोशाक, सामान, घरों और वाहनों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाकर इस उत्सव को मनाते हैं। लोगो में एक अलग प्रकार का देश के प्रति जोश और ख़ुशी देखने को मिलती है। इस दिन लोग देशभक्ति फिल्में देखते हैंऔर साथ ही साथ देशभक्ति के गीत सुनते हैं। भारत के बहुत से राज्यों में इस दिन पतंग उड़ा के भी इस दिन को मनाया जाता है।

🎯 इस लेख में आपको मिलेगा:

  • कक्षा 1 से कक्षा 5 तक के लिए अलग-अलग निबंध
  • 5, 10, 15 और 20 लाइन के विस्तृत निबंध
  • निबंध लिखने की बेहतरीन टिप्स
  • स्वतंत्रता दिवस के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी

📖5 Lines on Independence Day in Hindi

  1. भारतीय स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को मनाया जाता है।
  2. 15 अगस्त वर्ष 1947 को भारत को आजादी मिली थी।
  3. 15 अगस्त को देश स्वतंत्रता सैनानियों को याद किया जाता है।
  4. इस दिन भारत के प्रधानमंत्री लाल किले पर झंडा फहराते है।
  5. इस दिन भारत में स्कूल और सरकारी गैरसरकारी विभागों में अवकाश होता है।

📖10 Lines on Independence Day in Hindi

  1. स्वतंत्रता दिवस हर वर्ष 15 अगस्त को मनाया जाता है।
  2. 15 अगस्त 1947 को भारतवर्ष अंग्रेजो की 200 साल की गुलामी के बाद आजाद हुआ था।
  3. भारत की स्वतंत्रता के बाद भारत को भारत और पाकिस्तान दो राष्ट्र में बांटा गया ।
  4. 15 अगस्त के अवसर पर देश की आजादी दिलाने वाले शहीदों को याद किया जाता है।
  5. इस दिन भारत के प्रधानमंत्री लाल किले से तिरंगा झंडा फहराते है।
  6. इस दिन भारत में सरकारी तथा गैर सरकारी विभागों में पूर्ण अवकाश होता है।
  7. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर थल सेना, जल सेना और वायु सेना द्वारा परेड निकाली जाती है।
  8. स्वतंत्रता दिवस पर स्कूलों, कॉलेज या अन्य संस्थान में ध्वजारोहण और समारोह आयोजित किया जाता है।
  9. 15 अगस्त के अवसर पर बहुत से राज्यों में लोग पतंग उड़ा कर भी ख़ुशी मनाते है।
  10. इस दिन सभी देशभक्ति के रंग में रंगे दिखाई देते है।

📖15 Lines on Independence Day in Hindi

15 लाइन – स्वतंत्रता दिवस: विस्तृत निबंध

  1. स्वतंत्रता दिवस भारत का सबसे पवित्र और गौरवशाली राष्ट्रीय पर्व है।
  2. 15 अगस्त 1947 को भारत ने ब्रिटिश साम्राज्य से पूर्ण स्वतंत्रता प्राप्त की थी।
  3. इस ऐतिहासिक दिन को पंडित जवाहरलाल नेहरू ने “ट्रिस्ट विथ डेस्टिनी” के नाम से संबोधित किया था।
  4. महात्मा गांधी, सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव जैसे महान व्यक्तित्वों का योगदान अमूल्य है।
  5. सरदार वल्लभभाई पटेल, डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम और डॉ. भीमराव अंबेडकर ने राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
  6. यह दिन हमारे तिरंगे झंडे की शान और गर्व का प्रतीक है।
  7. लाल किले से प्रधानमंत्री का भाषण पूरे राष्ट्र को एकजुट करता है।
  8. स्कूलों में बच्चे देशभक्ति के गीत, नृत्य और नाटक प्रस्तुत करते हैं।
  9. यह दिन हमें अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पारंपरिक मूल्यों को याद दिलाता है।
  10. आजादी के 75+ वर्षों बाद भी हमें सामाजिक न्याय और समानता के लिए निरंतर प्रयास करना होगा।
  11. शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और पर्यावरण संरक्षण हमारी प्राथमिकताएं हैं।
  12. युवाओं की शक्ति और बुजुर्गों के अनुभव से हम एक बेहतर भारत बना सकते हैं।
  13. अंतरिक्ष मिशन, डिजिटल क्रांति और नवाचार में भारत विश्व में अग्रणी है।
  14. हमारी विविधता में एकता और “वसुधैव कुटुम्बकम्” की भावना हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
  15. स्वतंत्रता दिवस हमें संकल्प दिलाता है कि हम अपने राष्ट्र को और भी महान बनाएंगे।

📖20 Lines on Independence Day in Hindi

20 लाइन – स्वतंत्रता दिवस: संपूर्ण निबंध

  1. स्वतंत्रता दिवस भारत के इतिहास का सबसे महत्वपूर्ण और गर्व का दिन है।
  2. 15 अगस्त 1947 को भारत ने 190 वर्षों की ब्रिटिश गुलामी से मुक्ति पाई।
  3. इस दिन मध्यरात्रि को पंडित नेहरू ने ऐतिहासिक “ट्रिस्ट विथ डेस्टिनी” भाषण दिया था।
  4. महात्मा गांधी के सत्याग्रह आंदोलन ने अहिंसक तरीके से स्वतंत्रता दिलाई।
  5. भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, अशफाकउल्लाह खान जैसे क्रांतिकारियों ने अपने प्राण न्यौछावर किए।
  6. रानी लक्ष्मीबाई, सुभाष चंद्र बोस और मंगल पांडे जैसे वीरों ने स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व किया।
  7. सरदार वल्लभभाई पटेल ने देशी रियासतों को भारत में मिलाकर एकता स्थापित की।
  8. डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान निर्माण में अमूल्य योगदान दिया।
  9. प्रतिवर्ष 15 अगस्त को लाल किले से प्रधानमंत्री तिरंगा फहराते हैं।
  10. इस दिन पूरे देश में झंडारोहण समारोह और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं।
  11. स्कूल-कॉलेजों में बच्चे देशभक्ति के गीत, नृत्य और भाषण प्रस्तुत करते हैं।
  12. यह दिन हमारे राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” और राष्ट्रगान की गूंज से भर जाता है।
  13. तिरंगे में केसरिया साहस, सफेद शांति और हरा खुशहाली का प्रतीक है।
  14. अशोक चक्र हमारे धर्म चक्र और न्याय का प्रतिनिधित्व करता है।
  15. आज भारत दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक शक्ति है।
  16. विज्ञान, तकनीक, अंतरिक्ष और रक्षा क्षेत्र में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है।
  17. डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप इंडिया और मेक इन इंडिया जैसी योजनाएं देश को आगे ले जा रही हैं।
  18. हमारी जिम्मेदारी है कि हम भ्रष्टाचार, गरीबी और अशिक्षा को समाप्त करें।
  19. पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तिकरण और समाज सेवा में हमारी भागीदारी आवश्यक है।
  20. स्वतंत्रता दिवस हमें प्रेरणा देता है कि हम अपने देश को विश्वगुरु बनाने में योगदान दें।

कक्षा 1 से 5 तक के लिए सरल और प्रभावी निबंध

📖 10 Lines on Independence Day for Class 1 in Hindi

कक्षा 1 – स्वतंत्रता दिवस (सबसे सरल भाषा में)

  1. 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं।
  2. इस दिन भारत आजाद हुआ था।
  3. हम तिरंगा झंडा फहराते हैं।
  4. इस दिन कूल में कार्यक्रम होता है।
  5. इस दिन बच्चे गाना गाते हैं।
  6. इस दिन मिठाई बांटी जाती है।
  7. यह खुशी का दिन है।
  8. हम भारत से प्यार करते हैं।
  9. यह हमारा त्योहार है।
  10. जय हिंद!

📖10 Lines on Independence Day for Class 2 in Hindi

कक्षा 2 – हमारा स्वतंत्रता दिवस

  1. स्वतंत्रता दिवस हर साल 15 अगस्त को मनाया जाता है।
  2. इस दिन 1947 में भारत आजाद हुआ था।
  3. यह हमारा राष्ट्रीय त्योहार है।
  4. इस दिन हम तिरंगा झंडा फहराते हैं।
  5. इस दिन रधानमंत्री लाल किले से भाषण देते हैं।
  6. इस दिन स्कूलो में सांस्कृतिक कार्यक्रम होते हैं।
  7. बच्चे देशभक्ति के गीत गाते हैं।
  8. हम अपने देश पर गर्व करते हैं।
  9. यह दिन हमें एकता सिखाता है।
  10. भारत माता की जय!

📖10 Lines on Independence Day for Class 3 in Hindi

कक्षा 3 – स्वतंत्रता दिवस का महत्व

  1. स्वतंत्रता दिवस भारत का सबसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पर्व है।
  2. यह प्रतिवर्ष 15 अगस्त को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है।
  3. 1947 में इसी दिन भारत को अंग्रेजी शासन से मुक्ति मिली थी।
  4. इस दिन हमारे प्रधानमंत्री लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करते हैं।
  5. सभी सरकारी भवनों पर तिरंगा फहराया जाता है।
  6. स्कूलों और कॉलेजों में विशेष समारोह आयोजित होते हैं।
  7. बच्चे नृत्य, गायन और नाटक के कार्यक्रम प्रस्तुत करते हैं।
  8. यह दिन हमें वीर स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने का अवसर देता है।
  9. हमें अपने देश की एकता और अखंडता बनाए रखनी चाहिए।
  10. इस दिन वंदे मातरम् और जय हिंद के नारों से वातावरण गूंज उठता है।

📖10 Lines on Independence Day for Class 4 in Hindi

कक्षा 4 – स्वतंत्रता दिवस और हमारी जिम्मेदारी

  1. स्वतंत्रता दिवस भारत का राष्ट्रीय पर्व है।
  2. 15 अगस्त 1947 की मध्यरात्रि को भारत एक स्वतंत्र राष्ट्र बना था।
  3. महात्मा गांधी, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद जैसे वीरों के बलिदान से यह स्वतंत्रता मिली थी।
  4. इस दिन दिल्ली के लाल किले से प्रधानमंत्री तिरंगा फहराते हैं।
  5. पूरे देश में सरकारी कार्यालयों, स्कूलों और सार्वजनिक स्थानों पर झंडारोहण होता है।
  6. परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम और देशभक्ति के गीत इस दिन की विशेषता हैं।
  7. यह दिन हमें अपने अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में सोचने पर मजबूर करता है।
  8. हमें अपने देश की प्रगति में योगदान देने का संकल्प लेना चाहिए।
  9. स्वच्छता, शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण में हमारी भागीदारी जरूरी है।
  10. यह पर्व हमें सिखाता है कि स्वतंत्रता एक उपहार नहीं बल्कि जिम्मेदारी है।

📖10 Lines on Independence Day for Class 5 in Hindi

कक्षा 5 – स्वतंत्रता दिवस: गौरव और संकल्प का दिन

  1. स्वतंत्रता दिवस भारतीय इतिहास का सबसे गौरवशाली दिन है जो हर वर्ष 15 अगस्त को मनाया जाता है।
  2. 1947 में इसी दिन 200 साल की गुलामी के बाद भारत ने अंग्रेजी हुकूमत से आजादी पाई थी।
  3. महात्मा गांधी के अहिंसक आंदोलन और हजारों स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से यह स्वतंत्रता प्राप्त हुई थी।
  4. इस दिन भारत के प्रधानमंत्री लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देश को संबोधित करते हैं।
  5. सभी राज्यों के मुख्यमंत्री अपने राज्यों में झंडारोहण करते हैं और भव्य समारोह आयोजित होते हैं।
  6. इस अवसर पर सशस्त्र बलों की परेड, सांस्कृतिक प्रदर्शन और राष्ट्रगान की गूंज से पूरा देश जगमगा उठता है।
  7. यह दिन हमें अपने संविधान, लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्षता के मूल्यों को समझने का अवसर देता है।
  8. आज के युग में हमारी जिम्मेदारी है कि हम भ्रष्टाचार, गरीबी और अशिक्षा के खिलाफ लड़ें।
  9. डिजिटल इंडिया, स्वच्छ भारत और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों में हमारी सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।
  10. स्वतंत्रता दिवस हमें प्रेरणा देता है कि हम अपने देश को विश्व का सबसे शक्तिशाली और समृद्ध राष्ट्र बनाने में योगदान दें।

🎯 निबंध लिखने की बेहतरीन टिप्स

📝 निबंध लेखन के सुझाव:

  • सरल भाषा का प्रयोग: अपनी कक्षा के अनुसार सरल और स्पष्ट भाषा का उपयोग करें।
  • तारीख और तथ्य: 15 अगस्त 1947 जैसी महत्वपूर्ण तारीखें जरूर लिखें।
  • महान व्यक्तित्व: गांधी जी, नेहरू जी और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों का जिक्र करें।
  • भावनात्मक अभिव्यक्ति: देशप्रेम की भावना को शब्दों में व्यक्त करें।
  • वर्तमान संदर्भ: आज के भारत की उपलब्धियों का भी उल्लेख करें।
  • संकल्प: अंत में देश के लिए अपना संकल्प जरूर लिखें।

🏆 परीक्षा में अच्छे अंक पाने के तरीके:

  • शुरुआत प्रभावी करें: “स्वतंत्रता दिवस…” से शुरू करें।
  • कारण बताएं: स्वतंत्रता दिवस क्यों मनाते हैं, इसका कारण लिखें।
  • उदाहरण दें: वीर सपूतों के नाम और उनके कार्यों का उल्लेख करें।
  • व्यक्तिगत भावना: “मैं गर्व महसूस करता हूं…” जैसे वाक्य लिखें।
  • सुंदर अंत: “जय हिंद” या “वंदे मातरम्” से समाप्त करें।

📊 स्वतंत्रता दिवस: महत्वपूर्ण तथ्य

📅 विषय 📋 विवरण
स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 1947
पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी
राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम्
राष्ट्रगान जन गण मन
राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा (केसरिया, सफेद, हरा)
राष्ट्रीय पक्षी मोर
राष्ट्रीय पशु बाघ
राष्ट्रीय फूल कमल
मुख्य समारोह स्थल लाल किला, नई दिल्ली

Also Read :-

10 Lines on Republic Day in Hindi

10 Lines on Jawaharlal Nehru in Hindi

10 Lines About Gandhi Jayanti in Hindi

10 Lines About Lal Bahadur Shastri Jayanti in Hindi

10 Lines on Swami Vivekananda in Hindi

10 Lines About Hindi Diwas in Hindi

10 Lines About Teachers Day in Hindi

10 Lines on Computer in Hindi

FAQ on Independence Day in Hindi

Question : 26 जनवरी और 15 अगस्त के बीच अंतर है?
Answer : 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में पूरा भारत मनाता है इस दिन भारत का संविधान लागू हुआ था। इस दिन लाल किले पर देश के राष्ट्रपति तिरंगा फहराते है। 15 अगस्त को भारत को आज़ादी मिली थी इस दिन लाल किले पर भव्य आयोजन होता है और प्रधानमंत्री ध्वजारोहण करते हैं।

Question : भारत में स्वतंत्रता दिवस किस दिन मनाया जाता है ?
Answer : भारत में स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है।

Question : पाकिस्तान में स्वतंत्रता दिवस कब मनाया जाता है ?
Answer : पाकिस्तान में स्वतंत्रता दिवस प्रत्येक वर्ष 14 अगस्त को मनाया जाता है।

Question : 15 अगस्त 2025 को आज़ादी के कितने साल पूरे हुए ?
Answer : 15 अगस्त 2025 को भारत की आजादी के 78 वर्ष पुरे हो जायेंगे इसी ख़ुशी में पूरा भारत आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहा है।

Question : स्वतंत्रता दिवस हमें क्या सिखाता है?
Answer : स्वतंत्रता दिवस हमें स्वाभिमान से स्वतंत्र रहना सिखाता है। स्वतंत्रता दिवस हमें सिखाता है की आज़ादी के लिए भारत के सपूतो ने अपनी प्राण तक न्योछावर कर दिए थे। आज़ादी हमें ऐसे ही नहीं मिली इसके लिए बहुत बड़ा बलिदान देने पड़ा था।

हमें आशा है आप सभी को Independence Day in hindi पर छोटा सा लेख पसंद आया होगा। आप इस लेख को अपने स्कूल में 10 lines about Independence Day in hindi के रूप में भी प्रयोग कर सकते है।