10 Lines on New Year in Hindi। नए साल पर 10 लाइन निबंध

Spread the love

नए साल प्रत्येक वर्ष 1 जनवरी को मनाया जाता है । ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार 1 जनवरी को नया वर्ष प्रारंभ होता है। दुनिया में अधिकांश रूप से ग्रेगोरियन कैलेंडर इस्तेमाल होता है, इसलिए अधिकांश देश इसी दिन नव वर्ष मनाते है। आज हम “नए साल पर 10 लाइन्स निबंध” लेकर आपके समक्ष आये है इस आर्टिकल में आप ’10 Lines on New Year in Hindi’ में पढ़ेंगे।

Table of Contents

New Year in Hindi

नववर्ष 

नववर्ष का अर्थ है नया साल। पूरी दुनिया में अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार 31 दिसंबर वर्ष का अंतिम दिन तथा 1 जनवरी को वर्ष का पहला दिन माना जाता है। नव वर्ष को पूरी दुनिया में बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है।

नव वर्ष मनाने के कारण

 नव वर्ष में हर जगह पार्टियों, विभिन्न अनुष्ठानों इत्यादि का आयोजन किया जाता है। नव वर्ष को मनाने का कारण यह है कि पुराने वर्ष को अलविदा कह दिया जाता है। पुरानी गलतियों को सुधार कर नये साल में भूल ना दोहराने तथा कुछ नए करने का संकल्प लिया जाता है। पुरानी गलतियों, त्रुटियों को भुलाकर नए वर्ष के आगमन का भव्य स्वागत करते हैं, इसीलिए हम प्रत्येक वर्ष नव वर्ष का स्वागत धूमधाम से करते हैं।

नववर्ष का पालन कैसे किया जाता है

 हम नव वर्ष का पालन विभिन्न प्रकार से करते हैं-

 1) कई लोग नए स्थानों में घूमने जाते हैं।

2) कई लोग घर या बाहर पिकनिक मनाते हैं।

3) कई लोग मंदिरों, चर्च में जाकर पूजा अर्चना करते हैं। 

4) कई नवयुवक दोस्तों के साथ गाना बजा कर पार्टियां करते हैं।

5) कई लोग अपने से छोटों तथा मित्रों को नए कपड़े या अन्य सामग्री उपहार देते हैं।

6)टीवी पर सभी चैनलों पर रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

7) इस दिन सभी घरों में लगभग केक काटा जाता है और मजे से खाया जाता है।

8)रात 12:00 बजे के बाद कुछ लोग आतिशबाजी भी फोड़ते हैं।

इस प्रकार सभी अपने तरीके से इसे मनाते हैं। नव वर्ष हमारे लिए खुशियों का प्रतीक है ,इसीलिए यह पहला दिन हम सब के लिए काफी अहम होता है।इस दिन दुकानें केक से सजी रहती हैं। सभी धर्म के लोग इस दिन को केक खा कर मनाते हैं। भारत एक अहिंसा वादी और सहिष्णुता वाला देश है, जहां सभी जाति तथा धर्म के लोगों का वास है पर नव वर्ष हम सभी के लिए समान है और सभी धर्म के लोग इसे अपने ढंग से मनाते भी हैं।

भारत में नव वर्ष की शुरुआत 

वैदिक हिंदू परंपरा और सनातन काल गणना के अनुसार हिंदू नव वर्ष चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाई जाती है।बंगाल और पंजाब में नववर्ष की शुरुआत वैशाख के महीने से होती है।पहली बैसाखी को पंजाबी और बंगाली भी धूमधाम से मनाते हैं।

गुजरात में नए वर्ष की शुरुआत दीपावली से होती है, जो कि कार्तिक महीने की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को मनाई जाती है।

दक्षिण भारत में नववर्ष उगादि पर्व के रूप में मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार यह चैत्र माह के प्रथमी को होता है।इसे कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना में मनाया जाता है।

इस्लामिक नववर्ष मोहर्रम से शुरू होता है। इस्लामी कैलेंडर चांद पर आधारित कैलेंडर होता है।

भारत के विभिन्न समुदाय और विभिन्न धर्म को मानने वाले लोग रहते हैं और सभी धर्मों में नववर्ष अलग-अलग समय में होता है, पर 1 जनवरी एक ऐसा दिन है जिसे हर भारतीय उत्सव की तरह मनाता है।

 घटते भारतीय संस्कृति के मूल्य

हम भारतवासी हैं। भारत हमारा देश है। इसी मिट्टी में हमने जन्म लिया। भारतीय संस्कृति हमें विरासत में मिली है। संपूर्ण विश्व में भारतीय संस्कृति को गौरव प्राप्त है इसीलिए इसे संजोए रखने का दायित्व भी हमारा ही है। नववर्ष का पालन करना कतई बुरा नहीं है क्योंकि हमारे सभी कार्य चाहे वह कार्यालय हो या बच्चों का स्कूल या कोई संस्थान सभी स्थान अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार ही चलते हैं, इसीलिए नववर्ष का अभिनंदन तो अतिअवश्य ही होना चाहिए, पर आधुनिकरण की होड़ में हम विदेशी परंपरा को तो अपना रहे हैं पर अपनी पुरानी सभ्यता और संस्कृति को भी भूलते जा रहे हैं। हिंदू नव वर्ष को इतनी धूमधाम से नहीं मनाया जाता है जितना कि अंग्रेजी नववर्ष को।हां कहीं-कहीं अनुष्ठान या घर के बड़े बुजुर्ग इसे अवश्य मना लेते हैं। पर युवाओं में हिंदू नव वर्ष के प्रति कोई आकर्षण नहीं रह गया है। अंग्रेजी नववर्ष का पालन तो जरूर करना चाहिए पर अपनी भी संस्कृति को नहीं भूलना चाहिए। 

10 Lines on New Year in Hindi

  1. ग्रेगोरियन कैलेंडर के अनुसार 1 जनवरी को नया साल मनाया जाता है।
  2. पुरे विश्व में 1 जनवरी को नए वर्ष के रूप में मनाया जाता है।
  3. नए वर्ष के आयोजन में लोग पार्टी करते है।
  4. पार्टी का आयोजन एक दिन पूर्व 31 दिसंबर से शुरू हो जाता है।
  5. 31 दिसंबर रात्रि 12 बजते ही लोग नए वर्ष की शुभकामनाये देना शुरू कर देते है।
  6. नए वर्ष में अधिकांश स्कूल तथा दफ्तर बंद रहते है।
  7. नए साल के दिन लोग जीवन में कुछ नया लक्ष्य निर्धारित करते है।
  8. नए वर्ष पर बहुत से लोग मंदिर में जा कर भगवान् के दर्शन करते है।
  9. इस दिन लोगो के घरो में नए नए पकवान बनाये जाता है।
  10. नए साल को सभी समुदाय के लोग बड़े धूम धाम से मनाते है।

नव वर्ष के बारे में 10 वाक्य हिंदी में 

  1. नववर्ष यानी नए वर्ष का आगमन जिसे हम 31 दिसंबर की रात 12:00 बजे के बाद से मनाते हैं।
  2. लोग विभिन्न दर्शनीय स्थलों मंदिरों में घूमने जाते हैं।  3) कई लोग बाहर जाकर पिकनिक भी मनाते हैं।
  3. लोग घरों में भी पार्टियों का आयोजन करते हैं।
  4. इस दिन केक की खूब बिक्री होती है सभी लोग अपने अपने घरों में केक काटते हैं।
  5. जो किसी कारणवश घूमने नहीं जा पाते तो वह घर में ही नाना प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन बनाकर नववर्ष का पालन करते हैं।
  6. नववर्ष में पुरानी गलतियों को ना दोहराने का कोई-कोई संकल्प भी लेता है।
  7. इस दिन टी.वी के विभिन्न चैनलों पर रंगारंग कार्यक्रम पर आयोजित किए जाते हैं।
  8. नववर्ष में लोग अपने से छोटों तथा प्रिय जनों को उपहार भी देते हैं।
  9. नववर्ष के दिन किसी को उदास नहीं रहना चाहिए बल्कि पुराने दिनों को भुलाकर उन्हें ना दोहराने की कोशिश करनी चाहिए।

5 Lines on New Year in Hindi

  1. नववर्ष साल में एक बार जनवरी की 1 तारीख को मनाया जाता है।
  2. इसे पूरे विश्व भर में मनाया जाता है।
  3. लोग गिरजा घरों में जाकर प्रार्थना करते हैं तथा मोमबत्ती जलाते हैं।
  4. भारत में भी नववर्ष को बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।
  5. हर धर्म और संप्रदाय के लोग इसे मनाते हैं।

Also Read :-

10 Lines on Diwali in Hindi

10 Lines on Republic Day in Hindi

10 Lines About Hindi Diwas in Hindi

FAQ on 10 Lines on New Year

Question : हिंदू नव वर्ष की तारीख क्या है? । What is the date of Hindu New Year?

Answer : हिंदू पंचांग विक्रम सम्वत के अनुसार चैत्र मास में शुक्ल पक्ष प्रतिपदा को नववर्ष मनाया जाता है। 2022 में हिंदू नव वर्ष का प्रारंभ 2 अप्रैल 2022 से हो रही है। आजकल नववर्ष का अर्थ 1 जनवरी हो गया है परन्तु, सनातन धर्म को मानने वाले लोगों के लिए हिन्दू नववर्ष का दिन कई मायनों में खास होता है।
भारत के विभिन्नताओं के साथ बहुत सी संस्कृतियों को समेटे हुए विशाल देश है। बहरत में नव वर्ष अलग-अलग क्षेत्रों में अलग अलग तिथियों को मनाया जाता है। परन्तु यह सभी तिथियां बसंत के आगमन के समीप मार्च और अप्रैल के महीने में पड़ती है। पंजाब में नया साल बैशाखी के नाम से मनाया जाता है जो की हर साल 13 अप्रैल को मनाई जाती है। सिख नानकशाही कैलंडर के अनुसार 14 मार्च होला मोहल्ला सीखो के लिए नया साल होता है। तेलगु नया साल मार्च-अप्रैल के बीच आता है। आंध्रप्रदेश में नए वर्ष को उगादी (युगादि=युग+आदि का अपभ्रंश) के रूप में मनाते हैं। उगादी चैत्र महीने का पहला दिन होता है। तमिल नया साल को विशु के नाम से जाना जाता है, यह 13 या 14 अप्रैल को तमिलनाडु और केरल में मनाया जाता है। तमिलनाडु में पोंगल नए वर्ष के रूप में मनाया जाता है जो की 15 जनवरी को होता है। कश्मीरी कैलेंडर के अनुसार नव वर्ष 19 मार्च को होता है। महाराष्ट्र में गुड़ी पड़वा के रूप में नव वर्ष मनाया जाता है जो की मार्च-अप्रैल के महीने में मनाया जाता है। कन्नड नया वर्ष उगाडी के रूप में मनाया जाता है। सिंधी उत्सव चेटी चंड, उगाड़ी अथवा गुड़ी पड़वा नए वर्ष के रूप में एक ही दिन मनाया जाता है। मदुरै में चित्रैय महीने में चित्रैय तिरूविजा उत्सव नव वर्ष के रूप में मनाया जाता है। मारवाड़ी नव वर्ष प्रत्येक साल दीपावली के दिन से शुरू होता है। गुजराती लोगो का नया साल दीपावली के दूसरे दिन शुरू होता है। जैन धर्म के लोगो का भी नववर्ष दीपावली के दूसरे दिन शुरू होता है । बंगाली समुदाय के लोग नया साल पोहेला बैसाखी के रूप में मनाते है यह प्रत्येक वर्ष 14 या 15 अप्रैल को आता है। इस प्रकार देखे तो भारत की सभी संस्कृतियों में फसल कटाई या फैसल बुवाई को ख़ुशी के रूप में मनाया जाता है, जिसे नव वर्ष की संज्ञा दी गयी है।

Question : नया साल जनवरी में ही क्यों मनाया जाता है? । Why is the New Year in January?

Answer : रोम के शासक जूलियस सीजर ने जूलियन कैलेंडर की स्थापना की थी। इसके अनुसार ईसा पूर्व 45वें वर्ष में पहली बार 1 जनवरी को नए वर्ष का उत्सव मनाया गया था। जूलियस सीजर को ऐसा करने के लिए पिछला वर्ष, यानि, ईसापूर्व 46 इस्वी को 445 दिनों का करना पड़ा था।

Question : नया साल क्यों मनाया जाता है ? । Why is New Year’s celebrated?

Answer : भारत में नव वर्ष के अपने खास मायने है। वसंत ऋतु का आरंभ वर्ष प्रतिपदा से होता है और प्रकृति इस समय चारो और ख़ुशी उमग और उत्साह के चरम पर होती है। चारों तरफ पुष्पों की सुगंधि, पेड़ पौधो पर नयी कोपल का आना शुरू हो जाता है। फसल पकने का प्रारंभ हो जाता है यही धन वर्षा का समय होता है। प्रकृति और नक्षत्र शुभ स्थिति में होते हैं अर्थात् मौसम भी सभी कार्य करने के अनुकूल होता है ।

Question : नए साल का आविष्कार किसने किया था ? । Who invented new year?

Answer : 4,000 वर्ष पहले नव वर्ष उत्सव बेबीलोन में मनाया जाता था। उस समय नए वर्ष का ये त्यौहार बहरतीय नव वर्ष की तरह 21 मार्च को मनाया जाता था यह उत्सव वसंत के आगमन की तिथि भी मानी जाती थी। रोम के शासक जूलियस सीजर ने जब जूलियन कैलेंडर की स्थापना की उसी समय से 1 जनवरी को नए वर्ष का उत्सव मनाया जाने लगा।

Question : हैप्पी न्यू ईयर का क्या अर्थ है? । What is meant by Happy new year?

Answer : Happy new year का अर्थ है नए साल की शुभकामनाये देना। आने वाला नया साल आपके लिए शुभ हो इसी कामना के साथ Haapy New Year बोला जाता है।

Question : नव वर्ष किस दिन मनाया जाता है?

Answer : नववर्ष अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से जनवरी की 1 तारीख को मनाया जाता है।

Question : नववर्ष क्यों मनाया जाता है?

Answer : हमें नए साल का अभिनंदन करते हुए खुशियां मना कर इस दिन का पालन करते हैं।

Question : नववर्ष का पालन किस प्रकार किया जाता है?

Answer : नववर्ष का पालन विभिन्न प्रकार से किया जाता है –

  • गिरजा घरों में प्रार्थना करके तथा मोमबत्ती जलाकर।  केक काटकर।
  • मोहल्ले में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों को मना कर।
  • कहीं घूमने जाकर ।
  • पिकनिक मना कर।
  • मित्रों के साथ इकट्ठा होकर पार्टी मना कर।
  • घर में विभिन्न प्रकार के पकवान बनाकर।

Question : नववर्ष हमारे लिए महत्वपूर्ण क्यों है?

Answer : नववर्ष का इंतजार हम सब बेचैनी के साथ करते हैं। कुछ नया होने से मन में जोश पैदा होता है। दिल में नई उमंग उठती है।नया साल भी हमारे लिए किसी जश्न से कम नहीं है पिछले साल की गई गलतियों को ना करने का संकल्प, नए साल में कुछ नया करने की कोशिश, नई कक्षा में जाने का आनंद, कर्मचारियों को पदोन्नति की खुशी।

 कुल मिलाकर उस समय खुशियों का एक माहौल बना रहता है।अगर पुराना खत्म ना होगा तो नया कैसे आएगा इन्हीं सब कारणों से नववर्ष हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण है।

Question : नव वर्ष कहां-कहां मनाया जाता है?

Answer : नववर्ष पूरी दुनिया में मनाया जाता है।

हमें आशा है आप सभी को New Year in Hindi पर छोटा सा लेख पसंद आया होगा। आप इसे लेख को New Year Essay in Hindi के रूप में भी प्रयोग कर सकते है।