10 Lines on Nelson Mandela International Day in Hindi । नेल्सन मंडेला पर 10 पंक्तिया

Spread the love

नेल्सन मंडेला रंगभेद के खिलाफ लड़ने और जितने वाले महान व्यक्ति थे। उन्ही के जन्मदिवस को मंडेला दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस लेख में हम आपके लिए “10 Lines on Nelson Mandela International Day in Hindi” लेकर आपके समक्ष आये है।

Nelson Mandela International Day in Hindi

नेल्सन मंडेला इंटरनेशनल डे दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला के सम्मान के रूप में मनाया जाया है। नेल्सन मंडेला का पूरा नाम नेल्सन ख़ोलीह्लह्ला मंडैला था। वह दक्षिण अफ्रीका के प्रथम अश्वेत (काले रंग) भूतपूर्व राष्ट्रपति थे। राष्ट्रपति बनने से पूर्व उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में सदियों से चल रही रंगभेद निति का विरोध किया था। रंगभेद के खिलाफ उन्होंने अफ्रीकी नेशनल कांग्रेस और इसके सशस्त्र गुट के अध्यक्ष रूप में कार्य करते हुए आवाज़ उठायी। रंगभेद विरोधी संघर्ष के कारण 27 वर्ष उन्हें रॉबेन द्वीप के कारागार में सजा के तौर पर बिताना पड़ा जहाँ उन्हें कोयला खनिक का काम करना पड़ा था। 1990 में उनका जीवन संघर्ष काम आया और श्वेत सरकार से हुए एक समझौते के बाद उन्होंने एक नये दक्षिण अफ्रीका का निर्माण किया था। मंडेला रंगभेद का विरोध करने वाले लोगो के लिए एक आदर्श के रूप में जाने गए। संयुक्त राष्ट्रसंघ ने उनके जन्म दिन 18 जुलाई को नेल्सन मंडेला अन्तर्राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया।

10 Lines on Nelson Mandela International Day in Hindi

  1. नेल्सन मंडेला इंटरनेशनल दिवस नेल्सन मंडेला के जन्म दिवस के रूप मे मनाया जाता है।
  2. नेल्सन मंडेला इंटरनेशनल दिवस 18 जुलाई को मनाया जाता है।
  3. नेल्सन मंडेला का जन्म 18 जुलाई 1918 को म्वेज़ो, ईस्टर्न केप, दक्षिण अफ़्रीका संघ में हुआ था।
  4. नेल्सन के पिता का नाम गेडला हेनरी म्फ़ाकेनिस्वा और उनकी माता जी का नाम नेक्यूफी नोसकेनी था।
  5. नेल्सन मंडेला ने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा क्लार्कबेरी मिशनरी स्कूल से प्राप्त की थी ।
  6. नेल्सन मंडैला दक्षिण अफ्रीका के प्रथम अश्वेत भूतपूर्व राष्ट्रपति थे।
  7. नेल्सन मंडेला वर्ष 10 मई, 1994 से वर्ष 14 जून, 1999 तक दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति रहे ।
  8. नेल्सन मंडेला को दक्षिण अफ्रीका के लोग “राष्ट्रपिता” मानते थे।
  9. नेशनल मंडेला दिवस सर्वप्रथम 18 जुलाई 2009 को, न्यूयॉर्क में मनाया गया था ।
  10. मंडेला दक्षिण अफ्रीका के साथ साथ पुरे विश्व में रंगभेद नीति का विरोध करने वालो के लिए आदर्श है ।
  11. मंडेला की मृत्यु फेफड़ों में संक्रमण के कारण 5 दिसम्बर 2013 को हॉटन, जोहान्सबर्ग स्थित अपने घर में हुई थी ।

Read Also :-

10 Lines on Republic Day in Hindi
10 Lines on Holi Festival in Hindi
10 Lines on Diwali in Hindi
10 Lines on Jawaharlal Nehru in Hindi
10 Lines on Mahatma Gandhi in Hindi
10 Lines on Mother in Hindi

हमें आशा है आप सभी को Nelson Mandela International Day in Hindi पर छोटा सा लेख पसंद आया होगा। आप इस लेख को Importance of Nelson Mandela International Day in Hindi के रूप में भी प्रयोग कर सकते है।