10 Lines on How I Spent My Lockdown Time in Hindi

Spread the love

आज हम “10 Lines on How I Spent My Lockdown Time in Hindi” लेकर आपके समक्ष आये है, इस आर्टिकल में आप ’लोकडाउन में कैसे समय बिता पर 10 लाइन’ पढ़ेंगे।

How I Spent My Lockdown Time in Hindi

नई जेनरेशन ने कोरोना जैसे भंयकर वायरस से पहले शायद ही कोई इतने बड़े स्तर पर वायरस फैलता देखा हो। यह सब बहुत ही अजीब था। उस समय जीवन का हर एक पल बहुत ही नकारात्मक लग रहा था। जिस समय चीन मेें यह बीमारी फैलना शुरू हुई थी तब हम सभी को यही लग रहा था कि यह कोई बड़ी बीमारी नहीं है। यह साधारण से लगने वाली बीमारी आने वाले समय में इतना बड़ा कोहराम मचाएगी यह किसी को भी पता नहीं था। यह वायरस चुपके से भारत की हवाओं में घुल गया। अब कोरोना के मरीज भारत में भी बढ़ने लगे थे। शुरूआती स्टेज में कुछ समझ मेें ही नहीं आया। हर कोई को सर्दी-जुकाम और बुखार होने लगा था। चारों तरफ हालात खराब हो रहे थे। अस्पतालों में मरीजों की बाढ़ सी आ गई थी। उस समय पर लोगों को अस्पतालों और घरों में क्वारंटाइन कर दिया गया था। 19 मार्च 2020 को कौन भूल सकता है जब प्रधानमंत्री मोदी ने यह ऐलान कर दिया था कि आज से संपूर्ण लाॅकडाउन लग रहा है। मैं और मेरा परिवार बुरी तरह से घबरा गया। हम सोचने लगे कि अब क्या होगा? बिना किसी से मिले बगैर हम एक दिन भी नहीं रह सकते हैं तो फिर 21 दिन हमारे लिए ऐसे काटना कैसे हो सकता था? जैसे ही लाॅकडाउन की घोषणा हुई, लोगों में मानो जैसे अफरा तफरी मच गई। हमारा परिवार भी गहरी सोच में पड़ गया कि अब आगे क्या होने वाला है? किसी को कुछ भी समझ में नहीं आ रहा था कि अचानक यह लाॅकडाउन का फैसला कैसे हो गया। नई जेनरेशन के लिए तालाबंदी जैसा नाम सुनना बहुत ही अजीब लग रहा था। हालांकि हमारे दादा और दादी ने तो भारत में 1975 का आपातकालीन देख रखा था। दुर्भाग्यवश उस दिन हमारे घर में राशन का समान भी खत्म हो गया था। हमने सोचा था कि रात को परचुन की दूकान से जरूरत का सारा सामान आ जाएगा। पर अचानक देशभर में तालाबंदी लगा दी गई। देश के सभी शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित कर दिया गया। वर्क फ्राॅम होम का चलन बढ़ गया। सभी देशवासी इस सोच में पड़ गए कि आखिर 21 दिन के इस लंबे अंतराल में वह क्या करेंगे? मास्क, हैंड सैनिटाइजर और सोशल डिस्टेेंसिंग वाली यह नई दुनिया एकदम अलग थी। अब हम सभी के लिए एक बहुत बड़ी चुनौती यह थी कि हम कैसे 24×7 घंटे घर पर रहकर बिताएंगे? शुरूआत में बहुत ही डर लगा था। हमने यह सोचा कि अब हम सभी घर से बाहर कैसे निकल पाएँगे? बहुत से ऐसे कार्यक्रम भी थे जिन्हें कोरोनावायरस के चलते टालना पड़ा जैसे शादी के कार्यक्रम। हालांकि इटली और स्पेन के हालात को देखकर भारत सरकार ने संपूर्ण लाॅकडाउन का बहुत अच्छा कदम उठाया। ऐसा नहीं करने पर हम इन दो देशों के जैसे बर्बाद हो जाते। मेरे भाई ने जेईई मेन्स क्लियर कर लिया था। उसके बंगलौर की काॅलेज में दाखिला भी हो गया था। बस थोड़े ही दिन बचे थे काॅलेज कैंपस को जाॅइन करने में। जैसे ही लाॅकडाउन की घोषणा हुई मेरे भाई और उसके दोस्तों को तो मानो जैसे झटका लगा। वह सोचने लगे कि अब काॅलेज कैसे जाना होगा? मेरे भाई ने मन को कड़ा करके ऑनलाइन पढ़ाई शुरू की। इधर मेरी ग्रेजुएशन पूरी हो चुकी थी इसलिए मुझे लगा कि अब मैं लाॅकडाउन के इस चुनौतीपूर्ण समय मेें क्या करुंगी? मेरे मम्मी और पापा ने मेरी चिंता का समाधान कर दिया। उन्होंने मेरे को कहा कि यह उचित समय है कि मैं कोई ऑनलाइन कोर्स कर लूं और कोई नई डिशेज बनाना सीख लूं। उनकी यह बात मानते हुए मैंने लाॅकडाउन में एमबीए का कोर्स किया और नए नए व्यंजन तैयार किए जैसे कि जलेबी, कचौरी, केक और रसमलाई। मेरी मम्मी को कंप्यूटर चलाना तक आता नहीं था इसलिए मम्मी ने भी कंप्यूटर सीखकर बहुत अच्छा किया। हमारे आस पड़ोस में कई ऐसे बूढ़े लोग थे जिन्होंने मोबाइल का अच्छे से इस्तेमाल करना सीखा। हमने अपनी छत पर खूब सारे पौधें लगाए। मेरे भाई ने अपनी पढ़ाई के साथ-साथ बहुत अच्छी पेंटिंग करनी और शास्त्रीय संगीत सीखा। लाॅकडाउन होने के बाद ही हम सभी को यह एहसास हुआ कि रिश्तों की क्या अहमियत होती है। हमने अपने बुजुर्गों के प्रति सम्मान करना सीखा। 

10 Lines on How I Spent My Lockdown Time in Hindi

  1. लाॅकडाउन का असर सकारात्मक रहा।
  2. लाॅकडाउन के चलते हमने अपनी खोई हुई प्रतिभा को दुबारा जगाया।
  3. लाॅकडाउन से मान सम्मान की आदत मेें बहुत सुधार आया। 
  4. लाॅकडाउन का ऐलान होते ही लोगों मेें दहशत की लहर फैल गई। 
  5. हमारे जीवन में पहली बार हमने इतना लंबा अपनों के साथ बिताया।
  6. हमारे मन में जानवरों के प्रति दया भाव और बढ़ गई।
  7. कोरोनावायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए लाॅकडाउन लगाना जरूरी था।
  8. मेरा लाॅकडाउन वाला अनुभव ठीक रहा।
  9. लाॅकडाउन के चलते हमने पैसे की असली कीमत जानी।
  10. लाॅकडाउन में हमने खाने की बर्बादी को होने से भी रोका।

5 Lines on How I Spent My Lockdown Time in Hindi 

  1. लाॅकडाउन में मुझे एहसास हुआ कि मैं अपने बड़ों के साथ ढंग से समय नहीं बिता पा रही थी।
  2. इस वक्त के दौरान यह भी समझ आया कि घर पर समय बिताना भी अच्छी बात है।
  3. इतने समय से मैंने संगीत से जो दूरी बना रखी थी वह लाॅकडाउन में दोबारा शुरू हो गई।
  4. मैंने पहली बार आसमान में खूब सारे पक्षी को आनंद के साथ उड़ता देखा।
  5. प्रकृति के साथ मेरा लगाव लाॅकडाउन के बाद और बढ़ गया।

Read Also :-

10 Lines on Holi Festival in Hindi
10 Lines on Diwali in Hindi
10 Lines on Dussehra in Hindi
10 Lines on Makar Sankranti in Hindi
10 Lines on Ganesh Chaturthi in Hindi
10 Lines on Durga Puja in Hindi
10 Lines on Lakshmi Puja in Hindi
10 Lines on Dhanteras in Hindi
10 Lines on Govardhan Puja In Hindi

FAQ on How I Spent My Lockdown Time in Hindi 

Q1. लाॅकडाउन में आपने अपने समय को कैसे बिताया?

A1. लाॅकडाउन में मैंने खूब सारे पौधे लगाए। मेरे मन में अध्यात्म के प्रति झुकाव हो गया। मैंने नया कोर्स किया। मैंने यूट्यूब के माध्यम से नई डिशेज बनानी सीखी। हमारे पूरे परिवार ने साथ मिलकर महाभारत और रामायण देखा। रामायण और महाभारत को लगातार देखने से हम सभी के मन में अध्यात्म के प्रति झुकाव हो गया। पहले मैं अपने दादा दादी के लिए समय नहीं निकाल सकती थी पर लाॅकडाउन के बाद मैंने अपने बड़ों के लिए समय निकालना सीखा। इन सबसे बड़ी बात यह है कि मैंने इस समय अपने लिए भी समय निकाला। भागदौड भरे जीवन में हम अक्सर अपने आप को कहीं खो देते हैं। पर इस लाॅकडाउन ने हमें सभी को अपने अस्तित्व को जानने का मौका दिया।

Q2. क्या लाॅकडाउन ने मेरे को मानसिक रूप से कमजोर किया?

A2. नहीं, लाॅकडाउन मेरे मानसिक शांति को डगमगा नहीं सकी। इस समय के दौरान मैंने भगवान में अपनी आस्था बनाए रखी। यह आध्यात्मिकता ही थी जिसने मेरे को मुश्किल समय में भी मजबूत बनाए रखा।