10 Lines on Hartalika Teej in Hindi । हरतालिका तीज पर 10 लाइन

Spread the love

तीज जिसे हम हरतालिका तीज के नाम से भी जानते है, हिन्दुओ का पवित्र त्यौहार है। आज हम “10 Lines on Hartalika Teej in Hindi” लेकर आपके समक्ष आये है, इस आर्टिकल में आप ’हरतालिका तीज पर 10 लाइन’ में पढ़ेंगे।

Hartalika Teej in Hindi

एक शादीशुदा महिला का जीवन एकदम अलग हो जाता है। शादी से पहले वह हर प्रकार के बंधनों से मुक्त होती है। जैसे ही एक लड़की की शादी होती है वह लड़की से महिला बन जाती है। ऐसे में उसके उपर खूब सारी जिम्मेदारियां भी आ जाती है। वह कई प्रकार के रस्मों और रिवाज में बंध जाती है। शादी से पहले शायद ही वह व्रत या त्यौहार मनाती हो परंतु शादी के बाद उस पर इस चीज की जिम्मेदारी भी बढ़ जाती है। भारत में महिलाओं के लिए खूब सारे तीज-त्यौहार आते हैं। इन सभी तीज-त्यौहारों में कई ऐसे त्यौहार भी होते हैं जो महिलाएँ अपने पति के लिए मनाती हैं। ऐसा ही एक त्यौहार आता है जो एक महिला अपने पति को समर्पित करती है वह है हरतालिका तीज।  हरतालिका तीज अर्थात हरियाली तीज या फिर कजरी तीज भारत के प्रमुख त्यौहारों में ही शामिल है। सभी महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए यह व्रत रखती है। यह त्यौहार खासकर राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में ज्यादा धूमधाम से मनाया जाता है। यह त्यौहार हर साल को अगस्त के महीने में मनाया जाता है। कहते हैं यह त्यौहार माता पार्वती और भगवान शिव को समर्पित किया जाता है। इस मान्यता के पीछे एक प्रसिद्ध कहानी भी जुड़ी है। कहते हैं कि पार्वती के पिता हिमालय ने पार्वती का विवाह भगवान विष्णु से करने की मांग रखी। यह बात पार्वती को पसंद नहीं आयी। माता पार्वती तो भगवान शिव को अपना पति मान चुकी थी ऐसे में वह भगवान विष्णु से कैसे विवाह कर सकती थी। इसी बात पर देवी पार्वती ने अपनी सहेलियों से खुद का अपहरण करने को कहा। उनकी सहेलियां उन्हें जंगल में ले गई। वहां पर माता पार्वती शिव की आराधना में लीन हो गई। ऐसा करने पर  शिव पार्वती की तपस्या से प्रसन्न हुए और शिव ने पार्वती को वरदान दिया कि वह ही उनके वर बनेगें। तब पार्वती ने कहा कि जो भी स्त्री अपने पति ली लंबी उम्र के लिए हरतालिका तीज का व्रत रखेगी, उसे शिव परिवार का आशीर्वाद मिलेगा। बस उसी समय से यह व्रत हरतालिका तीज के नाम से प्रसिद्ध हो गया। यह त्यौहार सावन के महीने में आता है। सावन का महीना भगवान शिव को बहुत प्रिय होता है। सावन के महीने में जब रिमझिम बारिश होती है तो यह महीना बहुत ही सुहावना लगता है। और इसी महीने में हरियाली तीज का यह त्यौहार चार चांद लगा देता है। इस महीने में घरों और पेड़ों पर झूले लग जाते हैं। सभी महिलाएं झूला झूलते हुए सांस्कृतिक गीत गाती हुई बहुत ही अच्छी लगती है। ऐसा नहीं है कि यह व्रत केवल शादीशुदा औरतें ही कर सकती है। यह व्रत कुंवारी लड़कियां भी मनपसंद वर पाने के लिए कर सकती है। महिलाएं पूरे दिन शिवजी का ध्यान लगाती है। इस दिन आसपास का वातावरण बहुत ही आनंदमय हो जाता है। महिलाएं पूरे दिन का आनंद उठाते है। वह अपने हाथों में मेहंदी लगवाती है, ब्यूटी पार्लर जाकर सजती संवरती है। कोई महिलाएं यह व्रत बहुत ही कड़े तरीके से करती है। ऐसा करके वह यह देखना चाहती है कि उनमें यह कठिन व्रत करने की कितनी क्षमता है। लेकिन ऐसी महिलाओं की संख्या ज्यादा है जो इस व्रत में अन्न और जल ग्रहण कर लेती है। सबकी अपनी अपनी श्रद्धा होती है। कोई यह व्रत बहुत ही कड़े तरीके से करता है तो कहीं ऐसी भी महिलाएं हैं जो यह व्रत सरल तरीके से करती हैं। इस व्रत का महत्व उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, झारखंड और बिहार जैसे राज्यों में बहुत अधिक है। तीज के तीन प्रकार होते हैं- हरतालिका तीज, हरियाली तीज और कजरी तीज। हरियाली तीज को छोटी तीज या फिर श्रावण तीज कहां जाता है। कजरी तीज को भूरी तीज कहा जाता है। राजस्थान में कजरी तीज को बड़ी तीज के रुप में मनाया जाता है। और हरियाली तीज को श्रावण की तीज के रूप में जाना जाता है। यह तीनों तीज के त्यौहार अपने आप में खास होते हैं। तीज का त्यौहार नेपाल में भी मनाया जाता है।

10 Lines on Hartalika Teej in Hindi

  1. तीज का त्यौहार महिलाओं के लिए बहुत ही खास होता है।
  2. हरतालिका तीज पर महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं।
  3. बहुत सी ऐसी महिलाएं हैं जो इस दिन पर निर्जल व्रत रखती है।
  4. इस व्रत में माता पार्वती, भगवान शिव और गणपति को पूजा जाता है।
  5. हरतालिका व्रत को दोनों ही विवाहित और अविवाहित महिलाएं रख सकती है।
  6. यह त्यौहार राजस्थान, उत्तरप्रदेश, हरियाणा और मध्य प्रदेश में बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है।
  7. यह त्यौहार नेपाल में भी मनाया जाता है।
  8. तीज के तीन प्रकार होते हैं – हरियाली तीज, हरतालिका तीज और कजरी तीज। 
  9. ऐसी मान्यता है कि इस व्रत पर भगवान शिव और माता पार्वती धरती की यात्रा करते हैं।
  10. यह व्रत माता पार्वती ने शिवजी को अपने वर के रूप में पाने के लिए किया था।

    5 Lines on Hartalika Teej in Hindi 

  1. तीज का त्यौहार मानसून के महीने में आता है।
  2. इस दिन सभी महिलाएं नई साडी और खूब सारे गहने पहनती है।
  3. इस दिन वह ब्यूटी पार्लर भी जाती है। वहां पर जाकर वह अच्छे से तैयार होती है। 
  4. सभी महिलाएं अपने हाथों में मेहंदी भी लगवाती हैं।
  5. औरतें अपने पति की लंबी आयु के लिए माता पार्वती और शिव जी से प्रार्थना करती हैं।

FAQ on Hartalika Teej in Hindi 

Question: तीज का यह व्रत कैसे किया जाता है?
Answer: तीज के दिन सभी औरतें नए कपड़े पहनती है। उस दिन पर वह हरे परिधान का चयन करती है। रात को जब चंद्रमा निकलता है तो सबसे पहले वह उसका दर्शन करती हैं और फिर अपना व्रत खोलती है।

Question: हरतालिका व्रत में आप क्या खा सकते हैं?
Answer: जो महिलाएं यह व्रत निर्जल नहीं करती वह फलाहार की हर कोई चीज खा सकती है। इस दिन आप फ्रुट खा सकती हैं, ज्यूस पी सकती हैं और चाहे तो चाय भी पी सकती है।

Question: हम हरतालिका तीज का व्रत क्यों करते हैं?
Answer: यह दिन भगवान शिव और देवी पार्वती के सम्मान में मनाया जाता है।