10 lines on guru nanak dev ji in hindi। गुरु नानक देव जी पर पर 10 लाइन्स निबंध

Spread the love

गुरु नानक देव जी सिक्ख धर्म के संस्थापक थे। सिक्खो के पहले गुरु होने के नाते उन्होंने ही सिक्ख धर्म की नीव रखने का महत्वपूर्ण कार्य किया। नानक देव जी बहुमुखी प्रतिभा से सुसज्जित थे। आज हम “गुरु नानक देव जी पर पर 10 लाइन्स निबंध” लेकर आपके समक्ष आये है इस आर्टिकल में आप ’10 lines on guru nanak dev ji in hindi’ में पढ़ेंगे।

1. गुरु नानक देव जी सिक्खो के पहले गुरु थे।
2. नानक देव जी का जन्म रावी नदी के किनारे स्थित तलवण्डी नामक गाँव (वर्तमान में पाकिस्तान में) में कार्तिकी पूर्णिमा को एक खत्रीकुल में हुआ था।
3. कुछ विद्वानों का कहना है की गुरु नानक जी की जन्मतिथि 15 अप्रैल, 1469 है।
4. नानक देव जी के पिता का नाम मेहता कालूचन्द खत्री तथा माता का नाम तृप्ता देवी था।
5. गुरु नानक देव जी की एक बहन थी, जिनका नाम नानकी जी था।
6. गुरु नानक जी का विवाह सोलह वर्ष की आयु में गुरदासपुर जिले के सुलक्खनी जी से हुआ था।
7. नानक देव जी के दो पुत्र श्रीचन्द और पुत्र लखमीदास जी थे।
8. गुरु नानक देव जी ने 1521 तक भारत, अफगानिस्तान, फारस और अरब का भ्रमण किया और निराकार ब्रह्म की उपासना का मार्ग बताया ।
9. गुरु नानक देव जी ने मृत्यु से पहले शिष्य भाई लहना को अपना उत्तराधिकारी घोषित किया जिन्हे बाद में गुरु अंगद देव के नाम से जाना गया।
10. 07 सितम्बर 1539 ईस्वी को गुरु नानक देव जी का परलोक वास हुआ।

Also Read :-

10 Lines on Diwali in Hindi

10 Lines on Republic Day in Hindi

10 Lines About Hindi Diwas in Hindi

हमें आशा है आप सभी को guru nanak dev ji in hindi पर छोटा सा लेख पसंद आया होगा। आप इसे लेख को guru nanak dev ji Essay in Hindi के रूप में भी प्रयोग कर सकते है।