Mera Babu Mera Sona – Bhojpuri Song Download

Spread the love

दिनेश लाल यादव यानि के निरहुआ का नया भोजपुरी गाना रिलीज़ हो गया है। आइये जानते है की इस गाने में ख़ास क्या है ? इस गाने को ख़ास बनाने वाली सबसे बड़ी बात, दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की जोड़ी है। भोजपुरी इंडस्ट्रीज में सबसे मशहूर और सबकी पसंदीदा जोड़ी ने इस गाने में काम किया है। जब भी ये जोड़ी भोजपुरी फ़िल्मी परदे पे या भोजपुरी गाने में साथ काम करती है तो लोगो का प्यार इनके ऊपर बरस पड़ता है। “मेरा बाबू और मेरा सोना” गाना के साथ भी ऐसा ही हुआ है गाना यूट्यूब पे वेव म्यूजिक चैनल पे 17 अगस्त को रिलीज़ हुआ और देखते ही देखते 24 घंटे से भी कम समय में 5 लाख बार देखा जा चूका है।

यह गाना रोमियो राजा एल्बम से लिया गया है। Mera Babu Mera Sona गाना के सिंगर दिनेश लाल यादव और प्रियंका सिंह जी है। गाना के लिरिक्स Sandeep Sajan ने लिखा है और म्यूजिक डायरेक्टर Madhukar Anand जी है।

Read Also :-
Dinesh Lal Yadav Biography

इस गाने में दिनेश लाल एक महँगी बाइक चलते हुए नज़र आते है। आम्रपाली दुबे को निरहुआ फिल्म दिखाने के लिए ले जाते दिखाई देंगे। आप लोग चाहे तो इसे एक लड़का लड़की की डेट भी बोल सकते  है। गाने में चुलबुलापन देखने को मिलेगा जब आम्रपाली दिनेश को ड्रेस के बारे में पूछती है की वो देसी ड्रेस पहन के आए या मॉडर्न लुक में आये। दिनेश लाल बोलते है की सलवार सूट पहन कर आ जाओ और दुपट्टे से मुँह धक् लेना ताकि तुम्हे कोई पहचान न पाए और हम आसानी से तुम्हे ले जा सके। भोजपुरी गाने में आम्रपाली पेप्सी और समोसा की फरमाइश भी करती दिखाई देती है।

Mera Babu Mera Sona Song on YouTube