आधुनिक नववर्ष एक भारतीय त्यौहार I New Year Day Festival

Spread the love

आधुनिक नववर्ष I New Year Day Festival in Hindi

happy new year 2023 messages

New year जिसे हिंदी मे नव वर्ष कहा जाता है I नववर्ष दो शब्दों से मिलकर बना है नव + वर्ष I नव का अर्थ नवीन व नया होता है और वर्ष का अर्थ साल व 12 महीने की अवधि होती है I इससे नव वर्ष का सीधा अर्थ ये निकलता है आने वाला नया साल जिसे नव वर्ष की संज्ञा दी गयी है I

नव वर्ष हर साल अंग्रेजी कलेंडर के अनुसार 31 दिसंबर की रात 12 बजे के पश्चात मनाया जाता है I  वर्ष की पहली तारीख नयी ऊर्जा का संचार, नयी योजनाए, नए सपने और जीवन की नवीनता लिए नव वर्ष आता है I पूरा विश्व सभी सम्प्रदायों एवम देशो का अपना अलग नववर्ष भी होता है परन्तु अधिकतर लोग इसी तिथि को  नव वर्ष मनाते है I भारत देश जहाँ वेदो पुराणों की रचना हुई शास्त्रों के अनुसरण के पश्चात् हिन्दू शास्त्रों में नववर्ष का समय मार्च अप्रैल के मध्य में बताया गया है I भारत में गुड़ी पड़वा से नववर्ष का आगमन महाराष्ट्र व भारत के कुछ हिस्सों में मन जाता है और वो इसी दिन इसको पूजा पथ के साथ मानते है, वही कुछ हिस्से में होली समाप्ति के पश्चात् नववर्ष का आगमन मानते है I

भारत की तरह ही चाइना में नववर्ष फरवरी के माह में मनाते हैं| भारत की तरह ही चाइना की भी अपनी मान्यता है जिसे वो मानता है I

समय व प्रचलन ने रीतियो रिवाजो को एक नई दिशा प्रदान की है I  ये दिशा सही है या गलत इस पर विभिन्न लोगो की अलग अलग राय हो सकती है I परन्तु एक बात तो है नव वर्ष विभिन्नता में एकता लिए हुए है इस बाद को झुठलाया नहीं जा सकता है I विभिन्न संप्रदाय देश और संस्कृति धीरे धीरे इसके रंग में रंगती जा रही है I

नव वर्ष बीते हुए समय की यादो को संजो के आने वाले समय का सवागत करना है I जीवन केवल आगे बढ़ने का नाम है I समय जो किसी के लिए नहीं रुकता उसी समय का सवागत करना नव वर्ष का मूल भाव है I नववर्ष अपने आप में नवीनता लिया वो शिशु है जिसका जन्म निर्धारित है I  उसके जन्मदिन पे प्यार, स्नेह और खुशियो का संगम देखने को मिलता है I पुराने साल से जितनी भी आशाये थी जितना हो सका वो बीते साल ने बूढ़े पिता की तरह पूरा किया I अगर हम ये कहे की बिता साल बूढ़े अनुभवी व्यक्ति की तरह सिख देता है परन्तु नववर्ष हमें नयी आशाओ को पूरा करने का समय और अवसर देता है तो गलत न होगा I

31 जनवरी की रात नववर्ष के उपलक्श में लोग पार्टियों का भव्य आयोजन करते है I खूब खान पीना और संगीत पे नाचना खुशियों के साथ अपनों का साथ एक अलग ख़ुशी देता है I लोग मध्य रात्रि तक सोते नहीं है वो इंतज़ार करते है 12 बजने का नववर्ष के आगमन के बाद ही लोग सोते है I लोग एक दूसरे को बधाई देने के पश्चात ही सोने जाते है I नव वर्ष पे शहरो की चकाचौंध और बढ़ जाती है I बड़े बड़े होटल में बॉलीवुड स्टार और सिंगरों के प्रोग्राम का आयोजन किया जाता है I इससे उस होटल या पब में लोगो का आगमन बढ़ जाता है तथा होटल मालिक अधिक मुनाफा कमा पाते है I

नववर्ष पे कुछ लोग घूमने दूसरे शहरो या दूसरे देशो में जाते है और वही न्यू ईयर मानते है I कुछ लोग क्लब में या मॉल में जा कर इस दिन का पूरा मज़ा लेते है I ये ईसाई धर्म का त्यौहार लोग बड़े ही प्यार से मानते है I  वही ईसाई समुदाय इस दिन चर्च में जाकर अपने गॉड को याद करता है मोमबत्ती जलाकर अपनी आने वाले साल के लिए शुभकामनाये मांगता है I

नववर्ष सही माने में केवल 1 दिन का त्यौहार न हो कर साप्ताहिक त्यौहार बन गया है I लोग चार पांच दिन पहले से यही १ जनवरी से पहले से लोगो को बधाई सन्देश whatsApp Massages भेजने लगते है I ये बधाई सन्देश का सिलसिला 1 जनवरी के बाद भी दो तीन दिन तक चलता है I

नववर्ष की इस शुभ अवसर पे मेरे सभी पाठको को Happy New Year 2023 नववर्ष की शुभकामनाये I