ईद-उल-फितर I Eid-ul-Fitar Festival in Hindi

Spread the love

ईद उल फ़ित्र या ईद उल-फितर त्यौहार I Ramzan Id or Eid-ul-Fitar Festival

Eid-ul-Fitr Date, Time & Duration 2020 23rd May (Evening of Saturday)

to

24 May (Evening of Sunday)

ईद उल फ़ित्र को ईद उल-फितर के नाम से भी जाना जाता है I ईद उल फितर मुस्लिम त्यौहार है I मुस्लिम संप्रदाय इस त्यौहार को रमजान उल-मुबारक महीने में बड़े उल्लास के साथ मनाता है I ईद उल फितर शवाल अल-मुकर्रमम जोकि इस्लामिक कलेण्डर का 10वा महीना है जो रमजान के महीने के बाद आता है इसी महीने की पहली तारीख को ईद उल-फितर मनाई जाती है I

इस्लाम में सभी त्यौहार और महीने की जानकारी चाँद के देखने से शुरू और समाप्त होती है यह त्यौहार भी चाँद के दिखने के साथ मनाया जाता है I ईद उल फितर त्यौहार का मूल उद्देश्य भाईचारा फैलाना, लोगो के बीच प्रेम और शांति के साथ एक साथ रहना है I

ईद उल फितर का इतिहास और मान्यताये

ईद उल फितर रमदान के चाँद के बाद नजर आने वाले चाँद के दूसरे दिन की पहली तारीख को मनाया जाता है I ईद साल में दो बार मनाई जाती है यह दो ईद है :-

1  ईद उल-फितर

2 ईद उल जुहा या बकरीद

ईद उल फितर पैगम्बर मुहम्मद ने संन 624 ईस्वी को जंग-ए-बदर के बाद मनाया था I पुरे महीने रमदान के महीने में दिन का उपवास सभी मुसलमान रखते है इस पुरे महीने रोजा के समय सुबह सूरज निकलने से लेकर डूबने तक कुछ भी खाना और पीना रोजा के नियम के खिलाफ है केवल छोटे बच्चे और बीमार लोगो को ही इसको न करने की इजाजत है I शाम के रामय रमदान महीने में सब एक साथ मिलकर रोजा खोलते है I ईद उल-फितर पे रोजा की समाप्ति होती है और लोग दिन में खाना शुरू करते है इस दिन सभी लोग खुदा, अल्लाह का शुक्रिया अदा करते है की उन्होंने लोगो को पुरे महीने रोजा रखने की शक्ति दी और अपनी रहमत बक्शी है I

ईद कैसे मानते है ?

ईद के दिन सभी मुस्लिम संप्रदाय के लोग मस्जिदों में इकट्ठे होते है और नमाज अदा करते है I ईद के मुबारक मौके पे दान देना मुसलिम का फर्ज मन गया है इस दान देने को इस्लाम में जकात उल-फितर कहते है I यह दान कोई भी खाने की चीज हो सकती है या फील उस खाने की वस्तु का मूल्य भी हो सकती है I यह जकात गरीब लोगो में बांटा जाता है I ईद के दिन लोग नए कपडे पहनते है लोगो के घरो में तरह तरह के पकवान बनते है जिसमे से सेवैय्या प्रसिद्द व्यंजन है I परिवार और दोस्तों में तोहफे बनते जाते है बड़े लोग छोटो को इस दिन तोहफे देते है जिसे “ईदी” खा जाता है I

ईद के इस मुबारक मौके पे सभी लोगो को ईद की ढेर सारी मुबारक बाद !