बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की जीवनी हिंदी में I Deepika Padukone

Spread the love

दीपिका पादुकोणे हिंदी बॉलीवुड जगत की बहुत ही प्रसिद्ध अभिनेत्री है। अपने अभिनय से इन्होने बहुत सी फिल्मो को हिट करवाया है। बहुत सी कठिनाइयों से होते हुए आज दीपिका सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्रियों की सूचि में अपना नाम बनाने में सफल रही है। आइये आज दीपिका के बारे में कुछ जानकारिया इस लेख में देखते है।

Deepika Padukone Biography in Hindi

Deepika Padukone Age

Deepika Padukone Age 36 years (2022)

Deepika Padukone Date of Birth

Deepika Padukone Birth Date 5th January, 1986

Deepika Padukone Height

Deepika Padukone Height 5’9 feet Inch

Deepika Padukone Weight

Deepika Padukone Weight 58 Kg

Deepika Padukone Family

दीपिका पादुकोण का जन्म 05 जनवरी 1986 को कोपेनहेगेन, डेनमार्क में हुआ है। इनके पिता का नाम प्रकाश पादुकोण है। प्रकाश पादुकोण बैडमिंटन के खिलाडी रह चुके है। दीपिका के पिता इंटरनेशनल लेवल पे बैडमिंटन खेल को खेला है। दीपिका की माता जी का नाम उज्जला पादुकोण है और वह एक ट्रेवल एजेंट थी। पादुकोण की छोटी बहन अनिशा पादुकोण भी खेल जगत से सम्बन्ध रखती है वह एक गोल्फ प्लेयर है। दीपिका के दादा जी प्रमेश पादुकोण मैसूर बैडमिंटन एसोसिएशन के सेक्रेटरी रह चुके है। दीपिका का जन्म भारत में नहीं हुआ लेकिन कुछ समय के बाद वो इंडिया में आ गयी। उनका पूरा परिवार कुछ समय के बाद ही बैंगलोर में शिफ्ट हो गया।

Deepika Padukone Education

अपनी प्रारंभिक शिक्षा दीपिका ने बैंगलोर के सोफिया हाई स्कूल से  प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने अपनी आगे की पढ़ाई माउंट कार्मेल कॉलेज से की है। दीपिका ने सोशियोलॉजी में स्नातक की डिग्री इंदिरा गाँधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी (इग्नू) से की हुआ है।

Deepika Padukone Modeling Career

दीपिका ने अपने शुरूआती समय में टेलीविज़न advertisement में काम किया है। उन्होंने लिरिल साबुन और ऐसे ही फेमस ब्रांड के प्रोडक्ट के लिए काम किया है। 2005 में Lekme फासिओं वीक से उनका डेब्यू हुआ मॉडलिंग जगत में उन्होंने सुनीत वर्मा के डिज़ाइनर कपड़ो पे मॉडलिंग की I उन्होंने Kingfisher Fashion Award भी जीता है। वर्ष 2006 में दीपिका  Kingfisher Fashion Calender में भी दिखाई दे चुकी है।

Deepika Padukone Filmy Career

दीपिका को लाइफ में धीरे धीरे सफलता तो हाथ लग रही थी पर उन्हें अभी भी बहुत कुछ करना था नाम कामना था। इसी सोच के साथ उन्होंने सपनो की नगरी मुंबई में कदम रखा उस समय दीपिका का आयु बस 21 वर्ष की थी। शुरुवाती समय में वह अपनी ऑन्टी के घर में रही परन्तु कुछ समय बाद ही उन्हें मौका मिल गया हिमेश रेशमिया के म्यूजिक विडिओ में काम करने का बस यही से उन्हें बॉलीवुड में जाने का रास्ता मिला।

फराह खान की मूवी Om shanti Om वर्ष 2016 में दीपिका को काम करने का मौका मिला। फराह खान उस समय एक नए चेहरे की तलाश में थी जो की उनकी फिल्म में अभिनेत्री का किरदार करे। दीपिका को इस मूवी ने रातो रात बड़ा कलाकार बना दिया। Om Shanti Om मूवी में इनके साथ शाहरूख खान ने अभिनय किया है। एक अन्य अभिनेत्री के लिया इससे बड़ी बात क्या हो सकती है। Om Shanti Om मूवी के लिए पादुकोण को बेस्ट फीमेल डेब्यू का पुरूस्कार भी Filmfare की तरफ से मिला है। अपनी बॉलीवुड की यात्रा दीपिका सफलता पूर्वक कर रही है उन्होंने बॉलीवुड के साथ साथ ही Hollywood में भी काम किया है। 2017 वर्ष में वो हॉलीवुड मूवी XXX : Return of Xander Cage में दिखाई दी थी। इस फिल्म में वो हॉलीवुड एक्टर विन डीजल के साथ दिखाई दी थी। उनकी यात्रा इसी तरह जारी रहे और वो और मुकाम और नाम हासिल करे।

सफलता और असफलता साथ साथ चलती है ये कथन दीपिका के फ़िल्मी करियर को देखने के बाद साफ़ पता चलता है। ॐ शांति ॐ फिल्म के बाद बहुत सी फिल्मे बॉक्स ऑफिस पे विफल रही। परन्तु लगातार प्रयास करती रहने वाली दीपिका को फिर से लोगो के बीच लोक्रप्रियता ‘कॉकटेल’ नामक फिल्म से फिर से प्राप्त हुई। इस फिल्‍म में उनके द्वारा निभाए गए किरदार को बहुत पसंद किया गया। इसके बाद तो जैसे किस्मत का सितारा बुलंदियों पे था एक के बाद एक बड़ी और हिट फिल्मे करती चली गयी जैसे रेस 2, गोलियों की रासलीला रामलीला, चेन्‍न्‍ई एक्‍सप्रेस, बाजीराव मस्‍तानी और पद्मावती।
2020 में आयी फिल्म ‘छपाक’ में दीपिका मुख्य किरदार में दिखाई दी। फिल्म को मेघना गुलज़ार ने डायरेक्ट किया था। फिल्म लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन पे आधारित रियल स्टोरी थी। लक्ष्मी अग्रवाल एसिड अटैक में पीड़ित महिला है। दीपिका ने फिल्म में एक एसिड अटैक से पीड़ित व्यक्ति का सामाजिक और आर्थिक दर्द दोनों बहुत ही खूबसूरत अंदाज़ में दिखाने का प्रयत्न किया।

Deepika Padukone Marriage Date

दीपिका शुरू से ही अपनी निजी ज़िन्दगी को सिनेमा की ज़िन्दगी से दूर रखने में विश्वास करती है। 2017 में उनकी और रणवीर सिंह को बहुत बार एक साथ देखा गया। बॉलीवुड को जानने वालो ने इनके डेटिंग की खबर की भी बहुत चर्चा की थी। परन्तु सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात ये रही की वर्ष 2018 में 14 नवम्बर के दिन रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोणे ने कोंकणी और सिंधी रीती रिवाज के साथ शादी कर ली। शादी इटली के लेक कॉम्बो में संपन्न हुई थी।

Deepika Padukone Favorite Things in Hindi

  • दीपिका को खाने में साउथ इंडियन खाना बहुत पसंद है।
  • फेवरेट एक्टर उनके शाहरुख़ खान, आमिर खान और अमिताभ बच्चन है, हॉलीवुड में उन्हें ब्रैड पीट पसंद है।
  • फेवरेट एक्ट्रेस काजोल, श्रीदेवी और माधुरी दीक्षित है।
  • बैडमिंटन और क्रिकेट उनका फेवरेट स्पोर्ट्स है।
  • उनकी फेवरेट बॉलीवुड मूवी दिल वाले दुल्हनिया ले जायेंगे है और हॉलीवुड में उनकी फेवरेट मूवी है द कलर ऑफ़ पैराडाइस।

Deepika Padukone Net Worth

दीपिका हिंदी फिल्मे यानि की बॉलीवुड में पिछले 12 सालों से सफल अभिनेत्री के रूप में काम कर रही है। रिपोर्ट्स के सोर्स के अनुसार दीपिका की नेट वर्थ लगभग100 करोड़ भारतीय रुपए है। 2019 में दीपिका की कोई फिल्म रिलीज नहीं हुई थी, परन्तु फोर्ब्स मैगज़ीन में उनका नाम 48 करोड़ कमाई करने वाले टॉप 10 सेलेब्स की लिस्ट में 10वें नंबर छापा गया था। कहा जाता है की फिल्म पद्मावत के लिए दीपिका को 12 करोड़ रुपए फीस दी गयी थी। रिपोर्टर्स के मुताबिक दीपिका एक ऐड के 8 करोड़ रुपये चार्ज करती है। इसके अलावा उन्हें महंगे पर्स, घडिया और गाड़ियों का शौक भी है।

हमें आशा है आपको Deepika Padukone Wiki पसंद आयी होगी। यदि आप उपयुक्त लेख में किसी प्रकार का संशोधन करवाना चाहते है तो आप हमें जरूर मेल या कमेंट कर के बताये।